8.2 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeLatest NewsMumbai में कई महत्वपूर्ण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा...

Mumbai में कई महत्वपूर्ण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मुंबई। महराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार को कई महत्वपूर्ण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं। धमकी भरे ईमेल महाराष्ट्र विधानभवन, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, बॉम्बे हाईकोर्ट और मुंबई मेट्रो सहित कई प्रमुख स्थानों को भेजे गए। इन ईमेल के सामने आते ही प्रशासन और पुलिस ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
मुंबई पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह सबसे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, विधानभवन और बॉम्बे हाईकोर्ट को धमकी भरे ईमेल मिले। ईमेल में दावा किया गया कि विधानभवन परिसर में बम रखा गया है। इसके बाद एहतियातन पूरे विधानसभा परिसर को खाली करा लिया गया। वहां मौजूद कर्मचारियों, अधिकारियों और पत्रकारों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा टीमों ने पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी भी स्थान से बम या संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है, लेकिन पूरी तरह संतुष्टि होने तक तलाशी अभियान जारी रहेगा। इस बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एक प्रवक्ता ने भी धमकी भरे ईमेल मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। बताया गया है कि बाद में मुंबई मेट्रो और कुछ बैंकों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले। फिलहाल कहीं से भी किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

Previous articleबिहार में जेडीयू में उठी नई मांग: निशांत कुमार को अगला सीएम बनाने की वकालत तेज
Next articleहमने कुछ ही घंटों में ईरान से युद्ध जीत लिया, काम पूरा करके ही पीछे हटेंगे
News Desk

बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 140 उम्मीदवारों पर बनाई सहमति, जल्द होगा ऐलान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तैयारियां शुरु कर दी है। गुरुवार को दिल्ली में बीजेपी...

बिहार चुनाव में खर्च के मामले में बीजेपी आगे, कांग्रेस से चार गुना ज्यादा खर्च

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews पटना। बिहार में सत्ता परिवर्तन की खबरों के बीच विधायकों की कीमत की जोरदार चर्चा रहती है। बातें चाहे महाराष्ट्र...