16.7 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeLatest Newsअदिति हुंडिया से शादी करेंगे ईशान किशन? अटकलों पर मां सुचित्रा देवी...

अदिति हुंडिया से शादी करेंगे ईशान किशन? अटकलों पर मां सुचित्रा देवी का बयान, जानें

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्वकप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले ईशान किशन इन दिनों अलग वजह से चर्चा में हैं। वजह है उनके और अदिति हुंडिया के रिलेशनशिप की अटकलें। वैसे तो रूमर्स काफी पहले से चल रहे थे कि ईशान और अदिति रिलेशनशिप में हैं, लेकिन हाल फिलहाल में इस बात की पुष्टि हुई है। ऐसे में अब चर्चा इस बात की शुरू हो चुकी है कि क्यों दोनों शादी करेंगे। इन अटकलों पर अब ईशान किशन की मां सुचित्रा देवी का बयान आया है। ईशान ने 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरीं। बाएं हाथ के इस ओपनर ने 40 गेंदों पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर भारत को बड़ी जीत दिलाई। उनकी इस मैच जिताऊ पारी की बदौलत भारत ने 61 रन से मुकाबला अपने नाम किया। ईशान ने न सिर्फ बल्ले से कमाल दिखाया, बल्कि विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने उस्मान खान को स्टंप आउट कर मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया।

दादा के बयान से उड़ी शादी की अफवाह

मैच के बाद जहां हर ओर उनकी बल्लेबाजी की चर्चा हो रही थी, वहीं उनके निजी जीवन को लेकर भी खबरें सामने आने लगीं। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने मॉडल अदिति हुंडिया के साथ उनके रिश्ते की पुष्टि कर दी। उन्होंने कहा, ‘जो भी ईशान शादी के लिए चुनेगा, हमें पूरी तरह स्वीकार है। अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है। वह एक मॉडल है। बच्चों की खुशी को स्वीकार करना चाहिए।’ दादा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ईशान और अदिति की शादी की अटकलें तेज हो गईं।

मां ने किया साफ इनकार

हालांकि, जल्द शादी की अफवाहों पर ईशान की मां सुचित्रा देवी ने स्पष्ट रूप से विराम लगा दिया। उन्होंने कहा, ‘अभी शादी की बात नहीं है, यह उसके क्रिकेट खेलने का समय है। वह अभी इतना बड़ा नहीं हुआ है कि शादी की बात की जाए। दादा जी थोड़े उम्रदराज हो गए हैं। बुजुर्ग लोग थोड़ा उत्साहित हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर जो देखा, उसी के आधार पर उन्होंने यह सब कहा।’ उनके इस बयान से साफ हो गया कि फिलहाल परिवार की प्राथमिकता ईशान का क्रिकेट करियर है।

ईशान का फोकस सिर्फ क्रिकेट पर

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद ईशान ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार को पूरी टीम और भारतीय प्रशंसकों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुकाबले को सामान्य मैच की तरह लिया, गेंद को देखकर शॉट्स खेले और किसी तरह का दबाव महसूस नहीं किया। ईशान ने यह भी कहा कि उनका काम अभी पूरा नहीं हुआ है और वह अगले मुकाबले पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

लगातार दूसरी फिफ्टी से बढ़ा आत्मविश्वास

टी20 विश्व कप में यह उनकी लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी रही। कोलंबो में खेले गए मुकाबले में उन्होंने पाकिस्तानी स्पिनरों के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ईशान किशन का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि वह बड़े मंच पर जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Mumbai: H S Detectives Launches Transparent Expert Private Investigation Services Platform

H S Detectives in Mumbai has marked its 15-year milestone with the launch of an advanced online platform offering expert private investigation services. The...

Goa International Film Festival Applauds Sanjay Sinha’s Acting Excellence

At the grand Goa International Film Festival, Sanjay Sinha was applauded for his outstanding acting skills. Receiving the Best Actor Award, Sinha continues to...