2.6 C
London
Tuesday, February 17, 2026
HomeLatest Newsपटाखा फैक्ट्री में आग, 8 की मौत

पटाखा फैक्ट्री में आग, 8 की मौत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

भिवाड़ी।  राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में 8 लोग जिंदा जल गए। उनके शव निकाल लिए गए हैं। 1 मजदूर अब भी फंसा है। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया- पुलिस को गश्त के दौरान घटना का पता चला। तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे। फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र है। खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। भिवाड़ी एसपी और एडीएम भी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।

Previous articleCM साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास को नई रफ्तार
Next articleकांकेर ग्राम सभाओं के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
News Desk

भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर...

सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews सात अप्रैल से होगी सुनवाईनई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट की 9-न्यायाधीशों की बेंच 7 अप्रैल से धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के...