8.8 C
London
Monday, February 16, 2026
HomeBollywoodरोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने...

रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई गोलीबारी मामले में अब बड़ा एक्शन हुआ है। इसमें छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपियों को राजस्थान में पकड़ा गया और उन्हें मुंबई लाया जा रहा है। इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

आईएमपीए ने सीएम फडणवीस को पत्र लिखकर जताई मामले पर चिंता

मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले में लगातार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। हाल ही में इस घटना को लेकर इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीए) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा था। इसमें राज्य सरकार से तुरंत जांच और उचित सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की थी। अपने पत्र में आईएमपीए ने घटना को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि इससे फिल्म जगत में चिंता और आशंका पैदा हो गई है। पत्र में आगे रोहित शेट्टी के लिए कहा गया कि रोहित शेट्टी ने न केवल भारतीय सिनेमा में अमूल्य योगदान दिया है, बल्कि जरूरत पड़ने पर उन्होंने हमेशा देश का साथ दिया है। उन्होंने समाज के हित में सामाजिक कार्यों और राष्ट्रीय पहलों में अपना समर्थन दिया है। इसलिए, उनके आवास पर ऐसी घटना का होना बेहद चिंताजनक है।

Previous articleसुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई… ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
Next articleसशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
News Desk

राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं……..वे काम को बाधित करते 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews नई दिल्ली। मोदी सरकार में संसदीय कार्य मंत्री किरन रीजिजू ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद...

कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews कोयंबटूर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कि भारतीय सेना भगवान शिव से प्रेरणा लेकर कार्य करती है। जैसे भगवान...