8.2 C
London
Tuesday, February 10, 2026
HomeLatest Newsश्रीलंका की दखल के बाद सरकार से फिर बात करेगा PCB, भारत...

श्रीलंका की दखल के बाद सरकार से फिर बात करेगा PCB, भारत से खेलने पर होगा सलाह-मशवरा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्वकप 2026 का आगाज हो चुका है। हालांकि, क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के सबसे बड़े टूर्नामेंट से पहले चर्चा खिलाड़ियों या खेल की नहीं बल्कि मैदान से बाहर की गतिविधियों की ही रही है और शायद राजनीति का इतना असर किसी विश्व कप पर पहले देखने में आया हो।  भारत में सुरक्षा कारणों का हवाला देकर खेलने से इनकार पर बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गया। वहीं अपने पड़ोसी के समर्थन में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया।इसको लेकर खूब बवाल हुआ, लेकिन अब इस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक बार फिर इस मैच को लेकर अपनी सरकार से सलाह लेने की तैयारी में है। दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट ने ईमेल भेजकर अनुरोध किया था कि पाकिस्तान अपने फैसले पर पुनर्विचार करे, क्योंकि इस मैच के रद्द रहने से टूर्नामेंट की छवि और कमाई, दोनों पर असर पड़ेगा।

सरकार ने खेलने दिया, पर भारत के खिलाफ रोक

पाकिस्तान सरकार ने टीम को टी20 वर्ल्ड कप खेलने की मंजूरी तो दी है, लेकिन भारत के खिलाफ मैच खेलने से रोक रखा है। जबकि यही मुकाबला आईसीसी और ब्रॉडकास्टर्स के लिए सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता है। ऐसे में मेजबानों के लिए यह आर्थिक रूप से बेहद अहम है।

सीधे पीसीबी चेयरमैन से संपर्क

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि श्रीलंका बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने खुद पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी से बात की है। एक सूत्र ने कहा, ‘पाकिस्तान के श्रीलंका के साथ सरकार से सरकार और क्रिकेट स्तर पर हमेशा बेहद करीबी और दोस्ताना रिश्ते रहे हैं। इसलिए उनके बोर्ड की मेल को यूं ही नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।’सूत्र ने यह भी बताया, ‘मोहसिन नकवी से श्रीलंका बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने सीधे संपर्क किया है और याद दिलाया है कि इस समय श्रीलंका को पाकिस्तान के साथ की जरूरत है, क्योंकि भारत-पाक मैच नहीं होने पर टिकट बिक्री, हॉस्पिटैलिटी और अन्य आय में बड़ा नुकसान होगा।’ सूत्र ने बताया, ‘नकवी ने अपने समकक्ष को भरोसा दिया है कि वह सरकार से सलाह कर उन्हें जवाब देंगे।’
 
नकवी ने क्या दिया जवाब

बताया जा रहा है कि मोहसिन नकवी ने अपने श्रीलंकाई समकक्ष को आश्वस्त किया है कि वह इस मसले पर सरकार से बात करेंगे। सूत्र के मुताबिक, ‘मोहसिन नकवी देश में भी नहीं थे और आज लौट रहे हैं। वह इस ईमेल को प्रधानमंत्री के संज्ञान में लाएंगे, जिसके बाद सोमवार तक इस मामले पर फैसला हो सकता है।’ साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पाकिस्तान द्वारा श्रीलंका के अनुरोध को ठुकराने की खबरें सही नहीं हैं।

पुराना साथ भी याद दिलाया

सूत्रों ने यह भी याद दिलाया, ‘पिछले नवंबर में जब सुरक्षा चिंताओं के कारण कुछ खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे से लौटना चाहते थे, तब श्रीलंका सरकार ने न सिर्फ बोर्ड बल्कि खिलाड़ियों को भी व्हाइट बॉल सीरीज पूरी करने का निर्देश दिया था।’ ऐसे में अब श्रीलंका को उम्मीद है कि पाकिस्तान भी उनके हित को समझेगा।

विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ पेश किया अविश्वास प्रस्ताव

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews नई दिल्ली।   संसद में जारी गतिरोध के बीच विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष स्पीकर...

आईसीसी के सामने घुटने टेके, पर मंच से गीदड़भभकी जारी! नकवी ने आसिम मुनीर का नाम लेकर दिखाई झूठी अकड़

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच पर लंबे ड्रामे के बाद जब अंततः खेलने की सहमति बन गई, उसी...