4.8 C
London
Wednesday, February 4, 2026
HomeLatest Newsमहिलाओं के नाम पर शराब तस्करी! बिहार में 11 महिला तस्कर दबोची...

महिलाओं के नाम पर शराब तस्करी! बिहार में 11 महिला तस्कर दबोची गईं

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

पटना। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर महिलाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका खुलासा पटना रेल पुलिस ने किया है। पुलिस ने शराब तस्करी के एक ऐसे अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें लड़कियों और महिलाओं का इस्तेमाल शराब एक जगह से दूसरी जगह ट्रेन से पहुंचाने के लिए किया जाता था। शराब तस्कर ट्रेन के कोच अटेंडेंट को भी इस काम मे शामिल करते थे। पटना रेल पुलिस ने 11 महिलाओं समेत गिरोह के कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस से इन लोगों को पकड़ा गया। सीमांचल एक्सप्रेस के कोच अटेंडेंट निखिल कुमार के अलावा इसी ट्रेन में सवार 11 महिलाओं और 3 पुरुष तस्करों को गिरफ्तार किया गया। रेल एसपी अनंत कुमार राय के आदेश पर दानापुर रेल डीएसपी कंचन राज ने इस ट्रेन में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इनके पास से 95 लीटर विदेशी शराब, 40 हजार कैश, 6 स्मार्ट फोन और 5 कीपैड मोबाइल बरामद किए गए। इन सभी के खिलाफ पाटलिपुत्र जंक्शन रेल थाने में केस दर्ज किया गया। आज इन सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इनके पास से जब्त मोबाइल की सीडीआर से इन तस्करों के नेटवर्क को अब खंगाला जा रहा है।

बता दें कि जिन 11 महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है, उनमें 3 काफी कम उम्र की हैं। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान बेगूसराय की रतनी देवी, शांति देवी, रेखा देवी, रीना उर्फ शबरी देवी, इंदिरा देवी, तिलिया देवी, शोभा देवी, अंजली कुमारी, नालंदा की फूलमति देवी और खुशी कुमारी और वैशाली की रुख्साना के तौर पर हुई है। यूपी के बुलंदशहर का कोच अटेंडेंट निखिल कुमार भी पकड़ा गया है। इन 11 महिलाओं और लड़कियों मे से 7 महिला तस्कर पहले भी जेल जा चुकी हैं। एक लड़की तो पिछली बार पुलिसकर्मी को धक्का मारकर भाग भी गई थी। हर ट्रिप पर हर महिला को 2000 रूपये दिए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक यूपी के दिलदारनगर से ये शराब लेकर आ रही थीं।

जानकारी के मुताबिक ये महिलाएं जनरल बोगी में रेल टिकट लेकर सवार होती हैं। शराब तस्कर भी इनके आसपास होता है। पुलिस के अनुसार कोच अटेंडेंट इन तस्करों से मिला हुआ था। तस्कर उसे हर ट्रिप में 2000 रुपए देता था। कोच अटेंडेंट उनकी शराब को भी रखता था। पाटलिपुत्र जंक्शन या दानापुर स्टेशन पर तस्कर इन महिलाओं के साथ शराब लेकर उतर जाते थे। गंगा स्नान, माघी पूर्णिमा के स्नान की बात कहकर इन महिलाओं ने पुलिस को भरमाने की कोशिश की लेकिन झोले चेक किये गए तो पकड़ी गईं।

Detective Agency in Kochi | AIPN Private Detectives

AIPN Private Detectives operates as a reliable detective agency in Kochi, providing discreet and professional investigation services. The agency understands the cultural and commercial...

चुनाव आयोग के आरोपों के बाद ममता बनर्जी ने छोड़ी मीटिंग

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची (Voter list) के विशेष गहन संशोधन (SIR) को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और...