2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeBollywoodरजनीकांत की अगली फिल्म में कास्टिंग अपडेट, तमन्ना भाटिया बाहर, नई हीरोइन...

रजनीकांत की अगली फिल्म में कास्टिंग अपडेट, तमन्ना भाटिया बाहर, नई हीरोइन आई

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

इस साल साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी | कुछ बुरी तरह से फ्लॉप हो गई, तो कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कारोबार किया है.अब इंतजार है अगले साल का. जब कई यंग एक्टर्स की फिल्में रिलीज की जाएंगी | जबकि, रजनीकांत की एक बड़ी फिल्म भी आ रही है, जिसमें कुछ बॉलीवुड स्टार्स दिखाई देंगे. हाल ही में पता लगा था कि फिल्म में विद्या बालन की एंट्री कंफर्म है. साथ ही पिक्चर अगले साल यानी 2026 अगस्त तक आ सकती है. लेकिन अब नई एंट्री ने सबको हैरान कर दिया है. क्योंकि इस एक्ट्रेस ने तमन्ना भाटिया का पत्ता काटा है |

रजनीकांत जल्द ही कमल हासन के साथ काम करने जा रहे हैं. फिल्म जब अनाउंस हुई थी, जब डायरेक्टर कंफर्म था. लेकिन बाद में फिल्म से डायरेक्टर ने हाथ पीछे खींच लिए. अभी नए डायरेक्टर की तलाश की जा रही है. रजनीकांत की अगली पिक्चर से काफी उम्मीदें हैं. क्योंकि साल 2023 में जब फिल्म का पहला पार्ट रिलीज किया गया था. तब सिर्फ बॉलीवुड फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही थी, लेकिन देखते ही देखते रजनीकांत की फिल्म में कौन आ गईं?

तमन्ना OUT, तो किसे मिली फिल्म में जगह?

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, रजनीकांत की मेगा सीक्वल JAILER 2 में नोरा फतेही नजर आने वाली हैं. फिलहाल नोरा अभी चेन्नई में हैं. और एक आउटडोर हाई-एनर्जी डांस नंबर की शूटिंग कर रही हैं | कहा जा रहा है कि यह एक अपबीट साउथ-स्टाइल ट्रैक है | जो फिल्म के मेजर हाइलाइट में से एक होगा. दरअसल इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है. साथ ही अब सीधा 2026 में ही रिलीज किया जाएगा. हालांकि, गाने की बाकी डिटेल्स को सीक्रेट रखा गया है. इस फिल्म को बड़े स्केल पर तैयार किया जा रहा है |

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा इस गाने के लिए रजनीकांत के साथ 8 दिनों तक शूटिंग कर रही हैं. यूं तो नोरा फतेही लगातार कई म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा रह चुकी हैं. साथ ही उनमें भी धमाल मचाती नजर आ जाती हैं | एक बार फिर उसी अंदाज में दिखाई देने वाली हैं. कहा जा रहा है कि ‘जेलर 2’ का ये गाना नोरा के ब्लॉकबस्टर सॉन्ग की लिस्ट में एंट्री ले सकता है |

तमन्ना का कटा पत्ता?

हालांकि, जब रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ रिलीज हुई थी. उस फिल्म में भी एक स्पेशल सॉन्ग था, जिसका नाम था- Kaavaalaa. तमन्ना भाटिया ने गाने में जबरदस्त परफॉर्म किया था | साथ ही उस गाने को 382 मिलियन व्यूज मिले थे. पर इस पार्ट में उनकी री-एंट्री नहीं हुई है. इस बार नोरा फतेही दिखाई देंगी, जो एक गाने के लिए 2 करोड़ से 3 करोड़ तक फीस लेती हैं. पहले वो 40 लाख से 50 लाख तक चार्ज करती थीं |

रहस्यों और अद्वितीय शैली का संगम

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के रेगिस्तान में स्थित किराडू मंदिर अपनी रहस्यमयता और अनोखी शैली के लिए अलग पहचाना...

2030 तक 40% आबादी प्रभावित

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews नई दिल्ली। जल संकट को लेकर हो रहे शोध और आने वाली रिपोर्ट काफी डराने वाली हैं। नीति आयोग की...