10.8 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeLatest Newsमौसम विभाग ने बारिश, बर्फबारी, तेज हवाओं और घने कोहरे को लेकर...

मौसम विभाग ने बारिश, बर्फबारी, तेज हवाओं और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक और उत्तर-पश्चिम के पहाड़ों से लेकर बंगाल की खाड़ी तक मौसम के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने बारिश, बर्फबारी, तेज हवाओं और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। मछुआरों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में 15 और 18 से 21 दिसंबर के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 15, 20 और 21 दिसंबर को जबकि उत्तराखंड में 15 और 21 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 और 17 दिसंबर को गरज-चमक के साथ आंधी आने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 15 से 18 दिसंबर के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।
उत्तर पूर्व भारत के कई इलाकों में 16 से 20 दिसंबर के बीच घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 16 से 18 दिसंबर तक, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर में 16 और 17 दिसंबर को घने कोहरे की चेतावनी है। उत्तर प्रदेश में 16 और 17 दिसंबर को और मध्य प्रदेश में 16 से 18 दिसंबर तक कोहरे का असर रहेगा। विशेष रूप से, उत्तर प्रदेश में 16 दिसंबर को और मध्य प्रदेश में 16 व 17 दिसंबर को बेहद घना कोहरा छाने की संभावना है।

Previous articleझारखंड वेदर अलर्ट: इन 6 जिलों में जमने वाली है बर्फ! मौसम विभाग ने जारी की कड़ाके की ठंड की चेतावनी, क्या आपका जिला भी शामिल?
Next articleदुमका में सनसनी: आदिम जनजाति की दो महिलाएं जिंदा जलीं, हादसा या सोची-समझी साजिश? रहस्यमयी मौत से इलाके में दहशत
News Desk

सिलिंडर की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन, सरकार विरोधी नारे लगाकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews जौनपुर: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। यहां सड़कों पर गैस...

क्रिकेटर कुलदीप यादव और विंदी चहल सहित कई सितारे होंगे वंशिका की शादी में शामिल

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव शनिवार की शाम शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कुलदीप अपनी मंगेतर...