10.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeLatest Newsऑपरेशन सिंदूर 2.0 होगा ज्यादा घातक, पश्चिमी सेना कमांडर का ऐलान, कहा-...

ऑपरेशन सिंदूर 2.0 होगा ज्यादा घातक, पश्चिमी सेना कमांडर का ऐलान, कहा- पहलगाम जैसी हरकत दोहराई तो…


नई दिल्ली। पश्चिमी सेना (Western Army) के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार (Manoj Kumar Katiyar) ने मंगलवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 2.0 पहले से अधिक घातक और शक्तिशाली होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान भारत से युद्ध लड़ने की स्थिति में नहीं है, लेकिन वह पहलगाम जैसी कायराना हरकतों की फिर कोशिश कर सकता है।

पत्रकारों से बात करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने कहा, इस बार जो कार्रवाई होगी वह पहले से कहीं ज्यादा घातक होगी। इसमें कोई संदेह नहीं है। पाकिस्तान की हजार घावों से भारत को कमजोर करने की नीति अब भी जारी है, और भारतीय सेना इसके खिलाफ पूरी तरह तैयार है।जनरल कटियार के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने पाकिस्तान के कई पोस्ट और एयरबेस तबाह कर दिए थे। लेकिन वह फिर से कोई साजिश कर सकता है। हमें सतर्क रहना होगा और हम पूरी तरह तैयार हैं।

पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, पाकिस्तान फिर से पहले जैसी हरकत करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन उसमें हमारे सामने खुलकर लड़ने की हिम्मत नहीं है। भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है और किसी भी हमले को नाकाम करने के लिए तैयार है। इसके लिए हमें खासकर पूर्व सैनिकों और जनता के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने दोहराया कि जब तक पाकिस्तान की सोच नहीं बदलती, तब तक इस तरह की हरकतें होती रहेंगी, लेकिन भारतीय सेना हर मोर्चे पर मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तत्पर है।

2028 के ओलंपिक से इंग्लैंड की संभावित गैरमौजूदगी पर चर्चा, सामने आई चुनौती

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेल कई मायनों में खास होंगे। इन खेलों में क्रिकेट...

लिफ्ट के दरवाजे में फंसा मासूम का हाथ, लोगों ने सूझबूझ से किया रेस्क्यू

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews महाराष्ट्र। लिफ्ट में छोटे बच्चों के साथ जरा-सी लापरवाही कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका एक मामला पुणे के दिघी...