7.2 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeLatest Newsनिशांत कुमार को अगला सीएम बनाने की वकालत तेज

निशांत कुमार को अगला सीएम बनाने की वकालत तेज

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना। बिहार में जदयू की ओर से निशांत कुमार को प्रदेश का अगला सीएम बनाने की वकालत तेज हो गई है। हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले ने प्रदेश के लोगों को चौंका दिया। जब नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जाहिर की, तो जदयू कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यालय में तोड़फोड़ हुई। सड़कों पर नीतीश कुमार के समर्थन में कार्यकर्ता जमा हुए। हालांकि, सीएम ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में कार्यकर्ताओं के गुस्से को शांत करने का प्रयास करते हुए कहा कि वे भले ही दिल्ली जाएंगे, लेकिन बिहार के विकास कार्यों में हमेशा योगदान देते रहेंगे, इसीलिए किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, फिर भी कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद जो लंबे समय से मांग थी, वह थी निशांत कुमार को पार्टी में लाया जाए। आखिरकार, निशांत कुमार ने जदयू के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का दामन थाम लिया। जदयू में शामिल होने के बाद मीडिया ने कई बार उनसे सीएम बनने को लेकर सवाल किया, लेकिन उन्होंने हर बार सवाल को टाल दिया। गुरुवार को निशांत कुमार अपने पैतृक गांव कल्याण विगहा पहुंचे थे, जहां सीएम बनने वाले सवाल को निशांत कुमार ने टाल दिया। इस बीच जदयू विधायक रुहैल रंजन और चेतन आनंद ने दावा किया कि ग्रामीणों की जो इच्छा है, उसे पूरा किया जाएगा। निशांत कुमार को बिहार का अगला सीएम बनाएंगे।

Previous articleमध्य प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 4 बेटियों को कुएं में फेंका, फिर खुद भी कूदकर दी जान
Next articleMumbai में कई महत्वपूर्ण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
News Desk

‘धुरंधर 2’ को आदित्य धर ने दिया फाइनल टच, रिलीज से पहले बारीकियों पर खास फोकस

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews आदित्य धर अपनी नई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म इन दिनों...

बाल झड़ने के पीछे छिपी हो सकती है पाचन समस्या

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews बाल झड़ने, बालों के सफेद होने को कुछ दशकों पहले तक उम्र बढ़ने का लक्षण माना जाता था, हालांकि अब...