7.5 C
London
Tuesday, March 10, 2026
HomeBollywood‘द 50’ के टास्क में फंसे रजत दलाल और फैजू, गेम में...

‘द 50’ के टास्क में फंसे रजत दलाल और फैजू, गेम में दांव पर लगा भविष्य

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

रियलिटी शो ‘द 50’ में कॉम्पिटिशन काफी टफ हो गया। हर प्रतियोगी दूसरे को शो से बाहर करना चाहता है। ऐसे में कई प्रतियोगी आपस में भिड़ने भी बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही रजत दलाल और फैसल शेख एक टास्क को करते हुए देखे गए। टास्क देखने में आसान था लेकिन जब इसे दोनों ने शुरू किया तो उनके लिए यह मुसीबत में बदल गया। जानिए, आखिर ऐसा कौन सा टास्क रजत और फैसल ने किया है। 

रजत और फैसल ने किया कौन सा टास्क?

रजत और फैसल को सामने रखी महाराजा थाली के पकवान खाने थे। हर पकवान को खाने पर उन्हें शो में बने रहने के लिए प्वाइंट्स मिलने वाले थे। पहले तो दोनों ने चाव से पकवान खाए। लेकिन कुछ देर बाद रजत और फैसल का पेट भर गया। दोनों को खाते-खोते उल्टी तक आने लगी लेकिन किसी ने टास्क को बीच में नहीं छोड़ा था। इस टास्क में कौन जीता, यह एपिसोड देखकर पता चलेगा।

कौन बनेगा शो का विनर?

‘द 50’ शो में विनर बनने की दौड़ में शिव ठाकरे आगे दिख रहे हैं। इनके अलावा प्रिसं नरुला का नाम भी विनर के तौर पर सामने आ रहा है। दर्शक इन दोनों काे काफी पसंद कर रहे हैं। ‘द 50’ शो की बात करें तो इसमें लगभग 50 प्रतियोगी शामिल हुए थे। जिसमें कुछ एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन थे। अब तक कई लोग शो से बाहर हो चुके हैं। यह रियलिटी शो जीयो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है।

 

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया मालामाल, BCCI देगा ₹131 करोड़

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews टी -20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने तीसरे बार ये खिताब अपने नाम...

निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की दीवार गिरी, 7 मजदूरों की मौत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews गुरुग्राम/भिवाड़ी: हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया. ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की दीवार अचानक से...