9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeLatest News  गुलाल निर्माण इकाई में आग लगने से चार महिला श्रमिकों की...

  गुलाल निर्माण इकाई में आग लगने से चार महिला श्रमिकों की मौत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

जींद। हरियाणा के जींद जिले में एक गुलाल निर्माण इकाई में आग लगने से चार महिला श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आग कथित तौर पर कारखाने के प्रवेश द्वार पर लगी और उसके बाद धुआं फैक्टरी के अंदर फैल गया। यह फैक्टरी सफीदों की भाट कॉलोनी के एक आवासीय क्षेत्र में स्थित है। 
पुलिस ने बताया कि कुछ मजदूरों ने अपनी जान बचाने के लिए कारखाने की छत से छलांग लगा दी। पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से जलती फैक्टरी से श्रमिकों को बचाने के लिए एक चारदीवारी तोड़ दी। पुलिस ने बताया कि आग बुझाने के लिए कई दमकल वाहनों का इस्तेमाल किया गया, जबकि पीड़ितों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाने के लिए एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। 
हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।  आग लगने से चार महिला कामगारों की मौत हो गई। इनमें से तीन की उम्र लगभग 50 वर्ष, जबकि चौथी महिला 36 वर्ष की थी। इस घटना में करीब 10-11 लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Previous articleदिल्ली मेट्रो विस्तार: पीएम मोदी आज खोलेंगे दो नए कॉरिडोर, परियोजना की लागत 33,500 करोड़
Next articleएपस्टीन ने कराई थी ट्रम्प से मुलाकात, नाबालिग थी जब दोनों ने किया यौन शोषण
News Desk

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews नई दिल्ली। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (स्रिपी) ने ग्लोबल आर्म्स सेल्स को लेकर ताजा रिपोर्ट दी है। इसमें कहा...

युवा विधायकों ने बनाई टीम निशांत, संभाली कमान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews पटना। बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव के संकेत मिलते दिख रहे हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के युवा...