10.3 C
London
Thursday, February 26, 2026
HomeLatest NewsGaurav Gogoi इंडिया-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष नामित

Gaurav Gogoi इंडिया-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष नामित

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

असम कांग्रेस के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई को इंडिया-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह का अध्यक्ष बनाने का नाकांकन हुआ है। उनके नामांकन पर असम के मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि गोगोई को पाकिस्तान से जुड़ी जिम्मेदारी दी जानी चाहिए थी।  इस पर गोगोई ने कहा कि सीएम के बयानों पर किसी गंभीर जवाब की जरूरत नहीं है।पत्रकारों से बात करते हुए गोगोई ने कहा कि पार्लियामेंट्री नियुक्ति पर राजनीतिक बयान बाजियां करने के बजाय गवर्नेंस और लोगों की भलाई पर ध्यान देना चाहिए।  उन्होंने आगे कहा मुख्यमंत्री के बयानों को गंभीरता से लेने की ज़रूरत नहीं है। सब कुछ साफ-साफ लिखकर बताया गया है, और ऐसे कमेंट्स को बेवजह अहमियत देने की कोई ज़रूरत नहीं है। गोगोई ने कहा मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो हर राजनीतिक बयान पर प्रतिक्रिया दे। मेरी ज़िम्मेदारी संसद और मुझे चुनने वाले लोगों के प्रति है।संसदीय मैत्री समूह एक तय संस्थागत प्रक्रिया के जरिए बनाए जाते हैं और इनका मकसद भारत के वैश्विक संसदीय जुड़ाव को मज़बूत करना है। उन्होंने आगे कहा, “फिलीपींस के साथ संसदीय मैत्री समूह दो लोकतांत्रिक देशों के बीच कोऑपरेशन और बातचीत बढ़ाने के लिए बनाया गया है। यह लोकसभा की सौंपी हुई ज़िम्मेदारी है, और मैं इसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा।”

Previous articleBharatiya Janata Party vs Indian National Congress: सियासत में नया घमासान
Next articleBhopal के बड़े तालाब पर बढ़ता अतिक्रमण
News Desk

श्रीनगर–जम्मू वंदे भारत विस्तार पर अचानक ब्रेक, क्या है वजह?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews श्रीनगर से जम्मू तक वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा को एक मार्च से शुरू करने की घोषणा के कुछ ही घंटों...

मणिपुर में 5 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि...