12.1 C
London
Tuesday, February 24, 2026
HomeLatest News‘बम फटने वाला है…’ लाल किला और विधानसभा को उड़ाने की धमकी

‘बम फटने वाला है…’ लाल किला और विधानसभा को उड़ाने की धमकी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली।  लाल किला और दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिसमें लिखा, बम फटने वाला है. धमकी कथित तौर पर खालिस्तानी ग्रुप के नाम पर भेजी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. सूचना मिलते ही मौके पर बॉम्ब स्क्वाड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की गहन जांच-पड़ताल की, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली. फिलहाल, जांच जारी है. दिल्ली पुलिस समेत कई टीमें बम से उड़ाने की धमकी देने वाले की पहचान करने में जुट गई हैं. दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार की सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर धमकी की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर बम डिटेक्शन टीम, फायर विभाग, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम ने पहुंचकर सघनता के साथ जांच पड़ताल की।

लाल किला की बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली पुलिस पहले से ही लाल किला की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दी है. सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला था कि लाल किला या भीड़-भाड़ इलाके वाले एरियों में धमाका होने की संभावना है. जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को बढ़ा दिया. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने जांच करते हुए 8 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. उन पर आरोप है कि ये सभी आरोपी किसी बड़े धमाके की प्लानिंग में थे. इनमें से कुछ आरोपी पाकिस्तान के आतंकी संगठन ISI संगठन से भी जुड़े पाए गए. फिलहाल, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Previous articleझारखंड में हेमंत सोरेन और पत्नी ने डाला वोट, आम जनता को किया प्रेरित
News Desk

नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में पहले ही मैच भारत की हार निराशाजनक रही। अहमदाबाद में खेले गए...

RSS के 100 साल का सिनेमाई सफर

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews Shatak Movie Review की शुरुआत एक अहम सवाल से होती है—क्या हम इतिहास को सिर्फ सुनी-सुनाई बातों से समझते हैं...