11.3 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeBollywood‘कॉकटेल 2’ में किस किरदार में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना और कृति...

‘कॉकटेल 2’ में किस किरदार में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना और कृति सेनन? सामने आई नई अपडेट

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर लोगों में उत्सुकता है। रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा होने लगी है। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब इसके सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ में रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। इसमें रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के रोल को लेकर एक अपडेट सामने आई है।

अमृता फडणवीस

एक्टिंग में डेब्यू के सवाल पर क्या बोलीं अमृता फडणवीस? पैशन के बारे में भी की खुलकर बात

क्या होगा कृति और रश्मिका का रोल?

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की कहानी को लेकर लोगों में दिलचस्पी बढ़ रही है। इस बीच फिल्म में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के रोल को लेकर अपडेट आई है। ओसीडी टाइम्स के मुताबिक फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना एक लेस्बियन कपल का रोल करेंगी।

कब पूरी हुई फिल्म की शूटिंग?

हालांकि, प्रोडक्शन टीम ने फिल्म की कहानी के बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसलिए दर्शकों को कोई नतीजा निकालने से पहले प्रोडक्शन हाउस की तरफ से दी गई जानकारी का इंतजार करना होगा।31 जनवरी को, डायरेक्टर होमी अदजानिया ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।

दर्शकों को क्यों हैं उम्मीदें?

आपको बता दें कि ओरिजिनल फिल्म ‘कॉकटेल’ (2012) में दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान ने अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म ने अपनी अलग कहानी के लिए तारीफें बटोरी थीं। ऐसे में फिल्म के सीक्वल से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

पत्नी के जन्मदिन पर राजकुमार राव ने लुटाया प्यार, अनदेखी तस्वीरें शेयर कर लिखी प्यारी पोस्ट

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज का अभी एलान नहीं हुआ है। हालांकि मीडिया में खबरें चल रही हैं कि मेकर्स इसे इस साल सितंबर तक रिलीज कर सकते हैं। यह फैसला इसलिए किया गया है, ताकि शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को कुछ वक्त मिल सके।

Mumbai: H S Detectives Launches Transparent Expert Private Investigation Services Platform

H S Detectives in Mumbai has marked its 15-year milestone with the launch of an advanced online platform offering expert private investigation services. The...

Goa International Film Festival Applauds Sanjay Sinha’s Acting Excellence

At the grand Goa International Film Festival, Sanjay Sinha was applauded for his outstanding acting skills. Receiving the Best Actor Award, Sinha continues to...