10.3 C
London
Wednesday, February 4, 2026
HomeLatest Newsसुनेत्रा पवार को मिले एनसीपी की कमान? चिखलीकर का बड़ा बयान

सुनेत्रा पवार को मिले एनसीपी की कमान? चिखलीकर का बड़ा बयान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का भी नेतृत्व करना चाहिए। लोहा से विधायक प्रताप चिखलीकर ने यह इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि है कि एनसीपी कार्यकर्ता यह चाहते हैं।चिखलीकर अपने गृह नगर बारामती (पुणे जिला) में 28 जनवरी को विमान हादसे में निधन हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां विसर्जित करने से पहले मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को पार्टी प्रमुख बनना चाहिए। हम सभी ने उनसे एनसीपी का नेतृत्व संभालने का अनुरोध किया है।पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं की भी यही इच्छा मुंबई में हुई एक बैठक का हवाला देते हुए चिखलीकर ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिनमें प्रफुल्ल पटेल सहित अन्य नेता मौजूद थे। उनकी भी यही राय थी कि सुनेत्रा पवार को संगठन की कमान सौंपी जाए।

सुनेत्रा पवार को मुख्यमंत्री जल्दी बनाने के निर्णय का किया बचाव

विधायक ने अजीत पवार के निधन के कुछ ही दिनों बाद सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह सही है कि निर्णय जल्दी लिया गया, लेकिन अगर परिवार और संगठन को संभालना है तो नेतृत्व किसी को सौंपना पड़ता है। सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए सुनेत्रा पवार ने यह जिम्मेदारी स्वीकार की।

Previous articleकांग्रेस के सवाल पर विधानसभा में हंगामा, तीन मंत्री खड़े रहे
News Desk

क्लाउड पार्टिकल घोटाले में बड़ा खुलासा, 1800 करोड़ रुपये का हिसाब गायब

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews व्यूनाउ ग्रुप के सीईओ और संस्थापक सुखविंदर सिंह खारौर ने अन्य आरोपियों/संस्थाओं के साथ मिलकर हजारों करोड़ रुपये का 'क्लाउड...

MP में 57 हजार मजदूरों की मौत से हड़कंप, श्रम विभाग हुआ सतर्क

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना में पंजीकृत असंगठित श्रमिकों की सामान्य और दुर्घटनाजनित मौतों की बढ़ती संख्या ने श्रम विभाग...