2.1 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeLatest Newsविरोध के जोश में ‘होश’ खो बैठी कांग्रेस, प्रदर्शन में अपनी ही...

विरोध के जोश में ‘होश’ खो बैठी कांग्रेस, प्रदर्शन में अपनी ही पार्टी के खिलाफ लगा दिए ‘मुर्दाबाद’ के नारे

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

सतना। राजनीति में जोश होना अच्छी बात है, लेकिन कभी-कभी ‘अति-उत्साह’ भारी फजीहत का कारण बन जाता है। ऐसा ही कुछ नजारा सतना में देखने को मिला है। यहां मध्यप्रदेश शासन (Madhya Pradesh Government) की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी (Minister of State Pratima Bagri) के भाई की गांजा तस्करी में गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक ऐसा ‘सेल्फ गोल’ कर दिया, जिसने पूरी पार्टी की किरकिरी करा दी है।

सतना जिले के सिविल लाइन चौराहे पर मंत्री प्रतिमा बागरी के खिलाफ प्रदर्शन करने आए कांग्रेसियों की जुबान ऐसी फिसली कि वे अपनी ही पार्टी को कोसने लगे। विरोध के फ्लो में कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद” के नारे लगा दिए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, राज्यमंत्री के भाई अनिल बागरी के गांजा तस्करी में पकड़े जाने के बाद कांग्रेस आक्रामक मूड में है। मंगलवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सतना के सिविल लाइन चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ता पूरे जोश में थे और एक सुर में प्रतिमा बागरी इस्तीफा दो, भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद’ के नारे लगा रहे थे। नारेबाजी का यह सिलसिला तेज होता गया और इसी दौरान कार्यकर्ताओं का ध्यान भटक गया। ‘मुर्दाबाद’ के फ्लो में कार्यकर्ता अचानक कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद चिल्लाने लगे। जब तक उन्हें अपनी इस भारी चूक का अहसास होता और वे रुकते, तब तक यह मजेदार वाकया कैमरों में कैद हो चुका था। जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी खुद ही हंसी का पात्र बन गयी है। गौरतलब है कि यह प्रदर्शन एक बेहद गंभीर मुद्दे पर हो रहा था। राज्यमंत्री के सगे भाई और जीजा 46 किलो गांजा तस्करी के आरोप में जेल गए हैं, जिसे लेकर कांग्रेस मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। लेकिन इस एक ‘वायरल वीडियो’ ने पूरे विरोध प्रदर्शन की दिशा ही बदल दी और अब चर्चा मंत्री के भाई से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस चूक की हो रही है।

Previous articleवाराणसी बना देश का पहला शहर जहां दौड़ी हाइड्रोजन वाटर टैक्सी, जानें किराया और रूट
Next articleदक्षिण कोरिया में चौंकाने वाला साइबर हमला उजागर
News Desk

‘कांग्रेस गरीबों की पार्टी, नेता अमीर’, BJP पर भी निशाना

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition in Lok Sabha) और कांग्रेस सांसद (Rahul Gandhi) ने लखनऊ में आयोजित...

सीमा पर पाक आतंकवादियों की फजीहत, सुरक्षा बलों ने की कामयाब कार्रवाई

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना को बड़ी सफलता मिली है. सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दिया. इस...