2.1 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeLatest Newsरोहित को पीछे छोड़ने की राह पर कोहली, नई रैंकिंग ने बढ़ाया...

रोहित को पीछे छोड़ने की राह पर कोहली, नई रैंकिंग ने बढ़ाया रोमांच

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

विराट कोहली का जलवा पहले मैदान में दिखा और अब ये दिग्गज आईसीसी रैंकिंग में भी धमाका कर रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ कमाल प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 2 पर पहुंच गए हैं. विराट कोहली ने दो बल्लेबाजों को पछाड़ते हुए दूसरी पोजिशन हासिल की है. दाएं हाथ का ये बल्लेबाज न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल और अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को पीछे छोड़ते हुए दूसरी पोजिशन पर पहुंच गया है. बड़ी बात ये है कि रोहित शर्मा नंबर 1 रैंक पर बने हुए हैं लेकिन विराट कोहली उनके लिए ही खतरा बन चुके हैं |

विराट कोहली का आईसीसी रैंकिंग में धमाका

विराट कोहली ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में 773 प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वो रोहित शर्मा से महज 8 प्वाइंट दूर हैं. रोहित के 781 अंक हैं और वो वनडे के टॉप बल्लेबाज बने हुए हैं | हालांकि अब विराट उन्हें पछाड़ने के बेहद करीब हैं. बता दें विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल फॉर्म में थे. तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट ने 151 की औसत से 302 रन ठोके. रांची और रायपुर वनडे में तो उन्होंने दो लगातार शतक जमाए. आखिरी मैच में वो नाबाद 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे |

आखिरी बार कब वनडे में नंबर 1 बने थे विराट?

विराट कोहली आखिरी बार वनडे में नंबर 1 अप्रैल 2021 में बने थे. इस दिग्गज खिलाड़ी ने 1258 दिनों तक नंबर 1 बल्लेबाज की रैंकिंग को बरकरार रखा था. साल 2017 से अप्रैल 2021 तक नंबर 1 वनडे बल्लेबाज थे. साल 2021 में बाबर आजम ने उन्हें पछाड़ा था.विराट कोहली को अब एक बार फिर नंबर 1 बल्लेबाज बनने का मौका अगले साल ही मिलेगा. टीम इंडिया को अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है. ये सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी जिसका पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा. तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में अगर रोहित ने जरा भी खराब प्रदर्शन किया और विराट कोहली के बल्ले से अच्छे-खासे रन निकल गए तो वो रोहित की नंबर 1 की कुर्सी छीन सकते हैं |

Previous articleमंदसौर की लुटेरी दुल्हन ने किया परिवार को बेहोश, जेवर और कैश लेकर हुई फरार
Next articleदीपावली त्यौहार यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल
News Desk

रहस्यों और अद्वितीय शैली का संगम

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के रेगिस्तान में स्थित किराडू मंदिर अपनी रहस्यमयता और अनोखी शैली के लिए अलग पहचाना...

2030 तक 40% आबादी प्रभावित

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews नई दिल्ली। जल संकट को लेकर हो रहे शोध और आने वाली रिपोर्ट काफी डराने वाली हैं। नीति आयोग की...