8.6 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeBollywoodरिद्धिमा कपूर का प्यारभरा पोस्ट वायरल, भतीजी राहा को कहा — ‘हैप्पी...

रिद्धिमा कपूर का प्यारभरा पोस्ट वायरल, भतीजी राहा को कहा — ‘हैप्पी बर्थडे मेरी रारू पारू’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली राहा आज तीन साल की हो गई हैं। आज 6 नवंबर को राहा अपना तीसरा जन्मदिन मना रही हैं। अब इस मौके पर राहा की बुआ और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी भतीजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 

रिद्धिमा ने दी प्यारी शुभकामना
रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने राहा को बड़ी ही प्यारी बर्थडे विश दी है। रिद्धिमा ने स्टोरी में एक बड़ा सा पिंक कलर का दिल बनाया है और उस पर राहा लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘प्यार, गले लगाना और खुशी के तीन साल। जन्मदिन मुबारक हो मेरी रारू पारू। तुम हमारी जिंदगी का सबसे प्यारा और नन्हा सितारा हो। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।’

अक्सर मम्मी-पापा के साथ देखी जाती हैं राहा
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। इसके बाद उसी साल 6 नवंबर 2022 को आलिया ने राहा को जन्म दिया था। अब राहा तीन साल की हो चुकी हैं। राहा को अक्सर अपने मम्मी-पापा के साथ एयरपोर्ट पर देखा जाता है। इस दौरान कई मौकों पर राहा का पैपराजी के साथ भी क्यूट इंटरेक्शन देखने को मिला है। राहा कपूर खानदान की सबसे छोटी और प्यारी सदस्य हैं।

‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं रणबीर-आलिया
रणबीर-आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो कपल इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा आलिया जहां स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जो पहले इसी साल दिसंबर में रिलीज होनी थी। वहीं रणबीर कपूर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर भी चर्चाओं में है। यह अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

Previous articleबॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, ओटीटी पर कर रही धमाल! बदलावों के साथ लौटी ‘मित्र मंडली’
Next articleअनन्या पांडे की जगह लेने पर तान्या मानिकतला का बयान, राजकुमार राव संग जोड़ी बनाएंगी अगली फिल्म में
News Desk

काव्या मारन की टीम सनराइजर्स लीड्स ने खरीदा अबरार अहमद, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews इंग्लैंड की लोकप्रिय लीग 'द हंड्रेड' की नीलामी में पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने के बाद हो रही आलोचन...

झाक मठ के मठाधीश महंत पारसनाथ का शव पानी के कुंड में तैरता मिला

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews बाड़मेर। राजस्थान में अभी साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी सुलझी भी नहीं थी कि अब झाक मठ के...