4.7 C
London
Wednesday, February 18, 2026
HomeLatest Newsपाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक...

पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर टी20 विश्व कप में सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया। बुधवार को कोलंबो में खेले गए 35वें ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और साहिबजादा फरहान की शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 17.3 ओवर में सिर्फ 97 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।

पाकिस्तान की पारी

करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। साहिबजादा फरहान के तूफानी शतक की मदद से पाकिस्तान ने 199 रन बनाए हैं। अब नामीबिया को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य मिला है। इस मैच में साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई। ब्रसेल ने अयूब को पवेलियन भेजा। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फरहान को कप्तान सलमान आगा का साथ मिला। उन्होंने आगा के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। आगा भी ब्रसेल का शिकार बने। वह 38 रन बना सके। टीम को तीसरा झटका इरेसमस ने दिया। उन्होंने ख्वाजा नफे को आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। चौथे विकेट के लिए फरहान और शादाब खान के बीच 81 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इस दौरान फरहान ने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वहीं, शादाब 36 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया के लिए जैक ब्रसेल ने दो विकेट लिए जबकि गेरहार्ड इरेसमस ने एक सफलता अपने नाम की।

Previous articleहोली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम
Next article‘भारत-यूरोप के विश्वास का सेतु’, लीगल गेटवे ऑफिस पर जयशंकर
News Desk

नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews नई दिल्ली में मंगलवार को डॉ बी आर अम्बेडकर महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में गणमान्य...

‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews  नई दिल्ली।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने बुधवार को कहा कि वह  गांधीवादी, नेहरूवादी और राजीववादी हैं लेकिन "राहुलवादी"...