2.1 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeLatest Newsनोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसा, 15 से ज्यादा वाहन एक-दूसरे...

नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसा, 15 से ज्यादा वाहन एक-दूसरे से टकराए; कई लोग घायल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नोएडा। ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) पर घने कोहरे (Dense Fog) के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कम विजीवलटी के चलते एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गई। इस घटना में कई लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं और लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यह हादसा दादरी थाना क्षेत्र के चक्रसेनपुर गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 9 बजे हुआ।

बताया जा रहा है कि पहले एक ट्रक एक कार से टकराया, जिसके बाद पीछे से आ रहे लगभग 15 से 20 वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। इस बहु-वाहन टक्कर में एक दर्जन से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में 8 से 10 लोगों को हल्की चोटें आईं, लेकिन किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी और न ही कोई जनहानि हुई है। कई लोग अपने वाहनों के साथ मौके से चले गए।

हादसे के बाद पेरिफेरल पर भीषण जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और टोल मैनेजमेंट टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाना शुरू किया और यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया। चक्रसेनपुर गांव के मिंटू ने बताया कि सुबह हादसा होते ही उनके गांव के लोग पेरिफेरल पर पहुंचे और शोर मचाकर अन्य वाहनों को नियंत्रित करने में मदद की। उन्होंने पुष्टि की कि कई वाहन आपस में टकराए थे।

पुलिस के अनुसार, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम थी, जिसके चलते वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम जारी है।

‘कांग्रेस गरीबों की पार्टी, नेता अमीर’, BJP पर भी निशाना

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition in Lok Sabha) और कांग्रेस सांसद (Rahul Gandhi) ने लखनऊ में आयोजित...

सीमा पर पाक आतंकवादियों की फजीहत, सुरक्षा बलों ने की कामयाब कार्रवाई

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना को बड़ी सफलता मिली है. सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दिया. इस...