10.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeBollywood‘द केरल स्टोरी 2’ की मंगलवार को बढ़ी कमाई, ‘अस्सी’ और ‘ओ...

‘द केरल स्टोरी 2’ की मंगलवार को बढ़ी कमाई, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं लेकिन यह फिल्म अब तक 50 करोड़ रुपये की कुल कमाई भी नहीं कर सकी है। वहीं फिल्म ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की कमाई भी अब घटने लगी है। जानिए, मंगलवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 

‘द केरल स्टोरी 2’ ने मंगलवार को कितना कमाया? 

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने मंगलवार को 2.12 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि सोमवार को इस फिल्म ने 1.95 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 36.97 करोड़ रुपये है। मंगलवार को इस फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हुआ है लेकिन अब तक यह 50 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन भी पार नहीं कर सकी। 

‘अस्सी’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अस्सी’ का कलेक्शन रिलीज के 19वें दिन सिर्फ 12 लाख रुपये हुआ। अठारहवें दिन भी इस फिल्म ने 12 लाख रुपये ही कमाए थे। ‘अस्सी’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 10.59 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। 

‘ओ रोमियो’ की कमाई में मामूली इजाफा 

फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 26 दिन हो चुके हैं। शाहिद कपूर की इस फिल्म ने मंगलवार को 41 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि सोमवार को इसका कलेक्शन 35 लाख रुपये था। फिल्म अब तक 100 करोड़ क्लब का हिस्सा भी नहीं बन सकी है। इसका कुल कलेक्शन अब तक 70.76 करोड़ रुपये हुआ है।

आने वाले शुक्रवार इन फिल्मों की बढ़ेगी मुश्किल 

आने वाले शुक्रवार को ‘धुरंधर 2’ रिलीज हो रही है। ऐसे में मौजूदा फिल्मों को कलेक्शन प्रभावित हो सकता है। पहले ही जिन फिल्मों का कलेक्शन लाखों में सिमट कर रह गया है, उनका खेल भी खत्म हाे सकता है।  

आईपीएल से पहले मालदीव पहुंचे रोहित शर्मा, शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों मैदान से दूर छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं. टी20 वर्ल्ड...

पलाश मुछाल की फिल्म में इस टीवी एक्टर की एंट्री, स्मृति मंधाना से शादी टूटने को लेकर चर्चा में रहे निर्देशक

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews पलाश मुछाल ने अपनी एक अनाम फिल्म की घोषणा कुछ दिनों पहले की है। इस फिल्म को वही निर्देशित करेंगे।...