7.2 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeLatest Newsजांच में खुलासा, दिल्ली में धमाके के लिए यासिर ने इस कारण...

जांच में खुलासा, दिल्ली में धमाके के लिए यासिर ने इस कारण फिदायीन बनने से किया था इनकार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्‍ली। दिल्ली में लाल किले (Red Fort in Delhi) के पास हुए कार बम धमाके (Car bomb attacks) की जांच में सामने आया है कि साजिश का मास्टरमाइंड डॉ. उमर उन नबी (Dr. Omar Un Nabi) दूसरे आत्मघाती हमलावर की भर्ती करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि वह इसमें सफल नहीं हो सका क्योंकि उसके टार्गेट शोपियां के यासिर अहमद डार ने सेब की पैदावार के मौसम में अपने परिवार की मदद करने की जरूरत का हवाला देते हुए फिदायीन बनने से पीछे हट गया था। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि डार संभावित दूसरा फिदायीन हमलावर था लेकिन उसके पीछे हटने से डॉ. उमर के मंसूबे पर पानी फिर गया।

यासिर अहमद डार किया गया था अरेस्ट

श्रीनगर पुलिस और एनआईए ने नबी की ओर से चलाए जा रहे एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया है कि डॉ. नबी ही 10 नवंबर को लाल किले के पास विस्फोटकों से भरी कार ले गया था जिसके धमाके में 12 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ में डॉ. नबी की रणनीतियों का खुलासा हुआ है। इन्हीं जानकारी के आधार पर एनआईए ने शोपियां के रहने वाले यासिर अहमद डार को गिरफ्तार किया था।
यासिर को फिदायीन बनने के लिए कर लिया था तैयार

जांच अधिकारियों के अनुसार, डॉ. उमर उन नबी ने यासिर अहमद डार को फिदायीन यानी आत्मघाती हमलावर बनने के लिए तैयार कर लिया था लेकिन पिछले साल अगस्त में वह पीछे हट गया था। उसने अंतिम समय में अपना इरादा बदलने के लिए घर की मरम्मत और सेब के सीजन का बहाना बनाया। जांच में सामने आया है कि डार साल 2023 से ही नबी के संपर्क में था। डॉ. उमर के जरिए उसको पूरी तरह कट्टरपंथी बनाया जा चुका था।

Previous articleदक्षिणी स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 20 की मौत-73 घायल
Next articleआरोपी मां को उम्रकैद की सजा, 5 साल के मासूम की हत्या की थी, छत से फेंक दिया था नीचे
News Desk

Matrimonytimes4you ऐप का लॉन्च वैवाहिक सेवाओं में डिजिटल बदलाव का प्रतीक

Matrimonytimes4you Android एप्लिकेशन का लॉन्च डिजिटल वैवाहिक सेवाओं की ओर बढ़ते रुझान को दिखाता है। Matrimonytimes4you.com द्वारा बनाया गया यह प्लेटफ़ॉर्म आधुनिक टूल्स देता...

पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर का विवादित बयान, ‘गोली मार दो’ टिप्पणी पर बवाल

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान को मिली करारी शिकस्त के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों का निराशाजनक बयान आया...