11.5 C
London
Tuesday, March 10, 2026
HomeLatest News‘जब से नतीजे आए हैं, तबसे…’, बिहार में करारी हार के बाद...

‘जब से नतीजे आए हैं, तबसे…’, बिहार में करारी हार के बाद छलका प्रशांत किशोर का दर्द

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना: बिहार विधानसभा चुनावों में जन सुराज पार्टी को मिली करारी हार ने प्रशांत किशोर की नींद उड़ा दी है. प्रशांत किशोर ने खुद स्वीकार किया कि यह नतीजा उनके लिए बहुत बड़ा झटका है. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद से उन्हें ठीक से नींद नहीं आई है क्योंकि जन सुराज ने अपेक्षा से कहीं कम प्रदर्शन किया.

पीके ने कहा कि मैं ईमानदारी से कहूं तो नतीजे आने के बाद मैं ठीक से सो नहीं पाया हूं, लेकिन जब तक आप हार नहीं मानते तब तक आप हारे नहीं हैं. चुनावी रणनीतिकार से राजनीति में एंट्री करने वाले प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी राजनीति किसी चुनावी जीत-हार से आगे की है. उन्होंने कहा कि अगर हम बिहार को बदलना चाहते हैं तो एक चुनाव से हारकर पीछे नहीं हट सकते. यह लंबी लड़ाई है और मैं इसे पूरी ताकत के साथ जारी रखूंगा.

Previous articleकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीएलओ से संवाद कर प्रतिदिन कार्य की करें समीक्षा
Next articleएसआईआर कार्य के लिए प्रत्येक मतदाता के घर अनिवार्य रूप से जाएं बीएलओ
News Desk

26 सदस्य निर्विरोध चुने गए अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगा मुकाबला 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर तस्वीर काफी हद...

कश्मीर में झूठी खबर फैलाने पर कड़ी कार्रवाई, 150 लोगों से पूछताछ

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews जम्मू। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की हत्या के बाद कश्मीर घाटी में पैदा हुए तनावपूर्ण हालात के...