11.8 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeLatest Newsओडिशा में 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

ओडिशा में 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कंधमाल। ओडिशा के कंधमाल जिले के फूलबनी में बुधवार को 10 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) के एक स्टेट कमेटी सदस्य, एक डिविजनल कमेटी सदस्य, दो एरिया कमेटी सदस्य और छह माओवादी कैडर शामिल हैं। 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरेंडर करने वाले नक्सलियों में सोनू पाटम (उर्फ नीटू), संताई सलाम, लक्ष्मी मडावी (उर्फ अनुपा), सुनील तेलम, मंजुला पुनेम, रामबती आयम, गणेश कुंजाम, सुशीला डूडी, शारिर कुहुदाम और चोडी योडी के नाम शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन नक्सलियों ने सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने कहा कि सभी को नियमानुसार पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा और उन्हें समाज में फिर से स्थापित करने में सहायता की जाएगी।

Previous articleराहुल गांधी ‘प्रोपेगेंडा के लीडर’, सदन के नियम तोड़ते हैं: अनुराग ठाकुर
News Desk

एलपीजी संकट के बीच इंडक्शन और स्टोव की बिक्री में उछाल, 24 घंटे में मांग 20 गुना बढ़ी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव और गैस आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच भारत में एलपीजी...

‘नियमों के खिलाफ बोलने वाले का माइक बंद होना चाहिए’, अमित शाह का बयान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews Parliament Budget Session 2026:आज संसद के सत्र में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. विपक्ष द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के...