7.2 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeLatest Newsऋचा घोष का कमाल! अच्छे प्रदर्शन पर कैब ने दिया सोने का...

ऋचा घोष का कमाल! अच्छे प्रदर्शन पर कैब ने दिया सोने का बल्ला और गेंद

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिये यहां शनिवार को ईडन गार्डंस पर एक भव्य सम्मान समारोह में खास तौर से बनाये गए सोने की परत चढ़ा बल्ला और गेंद प्रदान करेगा।

भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत की शिल्पकारों में से एक ऋचा ने आठ पारियों में 133.52 की स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए। वह टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली पांच बल्लेबाजों में से थी। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और महान तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के हस्ताक्षर वाला बल्ला उन्हें भारतीय क्रिकेट में अतुलनीय योगदान के लिये प्रदान किया जाएगा।

कैब अध्यक्ष गांगुली ने कहा कि अपने बेखौफ खेल से बंगाल और भारत का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी को सम्मानित करना संघ के लिये गर्व की बात है। उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘ऋचा ने असाधारण प्रतिभा और जुझारूपन का प्रदर्शन विश्व स्तर पर किया है। उन्हें सम्मानित करना भारतीय क्रिकेट के लिये उनके अतुलनीय योगदान के प्रति हमारा सम्मान है। वह बंगाल और देश के युवा क्रिकेटरों की प्रेरणास्रोत हैं।’

सातवें नंबर पर उतरी सिलिगुड़ी की 22 वर्ष की इस क्रिकेटर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डी वाई पाटिल स्टेडियम पर फाइनल में 24 गेंद में 34 रन बनाये थे। भारत ने वह मैच 52 रन से जीता। ऋचा ने एक विश्व कप में सर्वाधिक 12 छक्कों के वेस्टइंडीज के डिएंड्रा डोटिन के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।

Previous articleदक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: टेस्ट चैंपियन ने सीरीज की चुनौती स्वीकार की, बावुमा बोले स्पिन अहम
Next articleहार्दिक पंड्या की वापसी! 24 मैचों की सूखी पारी तोड़ने मैदान में उतरेंगे, VIDEO
News Desk

अहमदाबाद में टीम इंडिया ने अचानक क्यों बदला होटल? सूर्यकुमार यादव ने खोला राज

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews भारत ने तीसरी बार टी20 विश्वकप जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले...

NDPS मामले में सात साल बाद मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मादक औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) एक्ट के तहत दोषी ठहराए गए एक व्यक्ति...