6.2 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeLatest Newsआईसीसी चेयरमैन जय शाह से मिले फीफा अध्यक्ष गियानी इनफैनटिनो; तस्वीर साझा...

आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मिले फीफा अध्यक्ष गियानी इनफैनटिनो; तस्वीर साझा कर जताई खुशी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

वैश्विक खेल जगत से जुड़ी एक अहम तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। फीफा अध्यक्ष गियानी इनफैनटिनो ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह से मुलाकात की और इसकी तस्वीर साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। क्रिकेट और फुटबॉल, दुनिया के दो सबसे लोकप्रिय खेलों के शीर्ष प्रशासकों की यह मुलाकात कई मायनों में खास मानी जा रही है।इनफैनटिनो ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी फीफा अध्यक्ष गियानी इनफैनटिनो ने बुधवार देर रात इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए जय शाह की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मिलना मेरे लिए बहुत खुशी की बात थी। क्रिकेट जैसे खूबसूरत खेल को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने जो शानदार काम किया है,वहकाबिले-तारीफ है। मैं उन्हें और पूरी क्रिकेट बिरादरी को शुभकामनाएं देता हूं, क्योंकि क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में दोबारा शामिल किया जा रहा है। मैं भविष्य में साथ काम करने और सहयोग को लेकर उत्साहित हूं, ताकि खेलों के जरिए दुनिया को एकजुट किया जा सके।’क्रिकेट और फुटबॉल का साझा मंच यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब खेलों के वैश्विक स्तर पर सहयोग और विस्तार की चर्चा जोरों पर है। क्रिकेट को ओलंपिक में दोबारा शामिल किए जाने की प्रक्रिया और फुटबॉल की पहले से मजबूत वैश्विक मौजूदगी, दोनों खेलों को और व्यापक मंच देने की दिशा में यह बातचीत अहम मानी जा रही है।एक ही साल में टी20 और फीफा वर्ल्ड कप खास बात यह है कि इसी साल खेल प्रेमियों को दो बड़े महाकुंभ देखने को मिलेंगे। एक ओर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा, वहीं दूसरी ओर फीफा वर्ल्ड कप भी खेल जगत का सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा। ऐसे में दोनों खेलों के शीर्ष प्रशासकों की यह मुलाकात फैंस के लिए भी उत्साह बढ़ाने वाली है।जय शाह की बढ़ती वैश्विक भूमिका जय शाह के नेतृत्व में आईसीसी ने कई बड़े फैसले लिए हैं, जिनमें क्रिकेट का वैश्विक विस्तार और ओलंपिक में वापसी जैसे अहम कदम शामिल हैं। इनफैनटिनो का बयान यह दिखाता है कि अब क्रिकेट और फुटबॉल जैसे बड़े खेल संगठन मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम करने के संकेत दे रहे हैं।

Previous articleपाकिस्तान के मैच बहिष्कार के फैसले पर भड़का बांग्लादेश! PCB से पूछा- हमें क्यों नुकसान में झोंक रहे?
Next articleमैं अभी प्यार में पड़ रहा हूं’, दिशा पाटनी को डेट करने की खबरों पर सिंगर तलविंदर ने पहली बार दी प्रतिक्रिया
News Desk

Indiebim TSCM Services: Securing Mumbai’s High-Profile Boardrooms

Corporate espionage is evolving. Today, sensitive business information is threatened not just by insiders but also by advanced electronic surveillance devices. Since 2019, Indiebim...

Trusted Commercial Fire Sprinkler Houston Services for Businesses

Houston, TX – Fire protection is a critical aspect of business safety, and a reliable Commercial Fire Sprinkler Houston system can make all the...