9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeLatest Newsअन्ना हजारे की पीएम मोदी से अपील, कहा- भारत आगे बढ़कर मिडिल...

अन्ना हजारे की पीएम मोदी से अपील, कहा- भारत आगे बढ़कर मिडिल ईस्ट युद्ध रोकने की पहल करे

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे  ने प्रधानमंत्री पीएम मोदी को पत्र लिखकर भारत से शांति स्थापना के लिए मिडिल ईस्ट युद्ध रोकने की पहल करने की अपील की है।
अन्ना हजारे ने अपने पत्र में कहा कि विभिन्न देशों के बीच बढ़ता सैन्य टकराव बेहद चिंताजनक स्थिति पैदा कर रहा है। उनका कहना है कि युद्ध का सबसे ज्यादा असर आम नागरिकों पर पड़ता है, खासकर महिलाओं और बच्चों पर। उन्होंने लिखा कि युद्ध की खबरें बेहद दर्दनाक हैं और कई निर्दोष परिवार इसकी चपेट में आ रहे हैं।
अन्ना हजारे ने अपने संदेश में भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि देश हमेशा से अहिंसा और संवाद का समर्थक रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया को हथियारों और युद्ध की नहीं, बल्कि विश्वास, बातचीत और समझौते की जरूरत है। उनके अनुसार युद्ध केवल विनाश लाता है, जबकि संवाद से स्थायी समाधान निकल सकता है।
अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि भारत तटस्थ रहते हुए वैश्विक शांति के लिए पहल करे। उन्होंने लिखा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की भूमिका लगातार मजबूत हुई है और कई मुद्दों पर देश ने सकारात्मक योगदान दिया है। ऐसे में अगर भारत शांति और मानवता के पक्ष में आगे आएगा तो यह पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा बन सकता है।

Previous articleमायावती को पीएम बनाने की बात सिर्फ बयान नहीं, अखिलेश की सियासी रणनीति में छिपा है नीतीश फैक्टर
Next articleप्रदेश में सक्रिय हुआ अल नीनो, मार्च में 40 डिग्री के पार जा सकता है पारा
News Desk

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews नई दिल्ली। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (स्रिपी) ने ग्लोबल आर्म्स सेल्स को लेकर ताजा रिपोर्ट दी है। इसमें कहा...

युवा विधायकों ने बनाई टीम निशांत, संभाली कमान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews पटना। बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव के संकेत मिलते दिख रहे हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के युवा...