9.5 C
London
Tuesday, March 10, 2026
HomeLatest Newsहुगली की सुनसान फैक्टरी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी TMC का...

हुगली की सुनसान फैक्टरी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी TMC का युवा नेता

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन बंगाल से इंसानियत को शर्मसार (Disgrace Humanity) करने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब हुगली जिले (Hooghly District) में एक सुनसान फैक्टरी में किशोरी (Girl) से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार (10 जनवरी) को बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग, जिसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है, वो गुरुवार शाम (08 जनवरी) को अपने एक दोस्त के साथ बंद पड़ी हिंदमोटर फैक्टरी परिसर में गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोप है कि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिसर के अंदर नाबालिग के साथ शारीरिक दुराचार किया। पुलिस ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, और मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप लगाए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक की पहचान दीपांकर अधिकारी उर्फ सोनाई के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर इलाके में तृणमूल कांग्रेस का युवा नेता है। जबकि दूसरा शख्स लड़की का कथित प्रेमी है, जो कि नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के दो और साथियों की तलाश कर रहे हैं। वे फरार हैं, और उन्हें ढूंढने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

 

 

Previous articleरिलायंस जियो IPO कब होगा ओपन, GMP आज 93 रुपये, क्या होगा प्राइस बैंड
Next articleडोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ग्रीनलैंड पर हमने कुछ नहीं किया तो रूस या चीन कब्जा कर लेंगे
News Desk

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews नई दिल्ली। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (स्रिपी) ने ग्लोबल आर्म्स सेल्स को लेकर ताजा रिपोर्ट दी है। इसमें कहा...

युवा विधायकों ने बनाई टीम निशांत, संभाली कमान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews पटना। बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव के संकेत मिलते दिख रहे हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के युवा...