21.6 C
London
Saturday, August 15, 2026
HomeLatest Newsदिल्ली में ठंड का कहर, 4.2 डिग्री पर पहुंचा पारा, कोहरे से...

दिल्ली में ठंड का कहर, 4.2 डिग्री पर पहुंचा पारा, कोहरे से जनजीवन अस्त–व्यस्त

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह इस सीजन में सबसे सर्द रही। पांच डिग्री से नीचे पहुंचे पारे ने दिल्लीवालों को ठिठुरा दिया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी राजधानी में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली में पारा 4.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम है। वहीं विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही।

लगातार गिर रहा पारा

धूप नहीं निकलने से अभी तक दिल्ली में ज्यादातर दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। वहीं, न्यूनतम तापमान तुलनात्मक तौर पर सामान्य बना हुआ था। अब बर्फीली हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

दिल्ली में सर्द हवाओं के साथ कोहरा बरपाएगा कहर; 2 दिन येलो अलर्ट, फिर बदरा

इस सीजन में दिसंबर और जनवरी महीनों में सिर्फ चार मौकों पर ही न्यूनतम तापमान छह डिग्री से नीचे आया है, जबकि पांच डिग्री से नीचे तापमान पहली बार शुक्रवार को पहुंचा। वहीं, सफदरजंग में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

तब तक प्रदूषण पर समाधाम नहीं निकलेगा; दिल्ली विधानसभा में ऐसा क्यों बोलीं CM

कड़ाके की ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ा

राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का हमला और तेज हो गया है। शुक्रवार को दिल्ली की पांच जगहों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार यानी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। वहीं, समग्र तौर पर भी दिल्ली की प्रदूषण में तेज बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली की हवा में इस समय मानकों से लगभग पौने तीन गुना प्रदूषण मौजूद है। यूं तो दिल्ली के लोग पिछले साल अक्तूबर महीने की 14 तारीख से ही खराब हवा में सांस ले रहे हैं। इस बीच में एक दिन भी ऐसा नहीं रहा है जब वायु गुणवत्ता का स्तर 200 से नीचे आया हो। इस दौरान ज्यादातर समय में दिल्ली की हवा खराब, बहुत खराब, गंभीर या फिर अति गंभीर श्रेणी में रहा।

HamaraMakaanProperties.com Connects Property Seekers with Listings Across 50+ Indian Cities

India, August 2026: India's real estate market extends across established metropolitan areas as well as rapidly developing cities. HamaraMakaanProperties.com is creating a multi-city property...

Abhiraj Shee: Young Author with 12 World Records, 600+ Awards, 800+ Certificates, 36 Published Books and 150+ Educational Apps

Abhiraj Shee has achieved 12 World Records, received more than 600 awards and 800 certificates, published 36 books, and developed more than 150 educational...