7.2 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeLatest Newsक्या IPL 2026 में बदल जाएगा RCB का होम ग्राउंड? बेंगलुरु की...

क्या IPL 2026 में बदल जाएगा RCB का होम ग्राउंड? बेंगलुरु की जगह इन 2 शहरों के नाम सामने आए

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IPL 2026: आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चिन्नास्वामी स्टेडियम का रिश्ता अटूट रहा है. लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरसीबी मैनेजमेंट 2026 सीजन के लिए अपने ‘होम ग्राउंड’ को बेंगलुरु से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. चर्चा है कि छत्तीसगढ़ का रायपुर या मध्य प्रदेश का इंदौर आरसीबी का नया ठिकाना बन सकता है.

क्यों बदल सकता है होम ग्राउंड?
आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी के होम ग्राउंड के बदलने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इसके पीछे कई कयास लगाए जा रहे हैं. इसके पीछे पिछले साल आरसीबी के आईपीएल चैंपियन बनने के बाद जश्न में मची भगदड़ को माना जा रहा है. जब पहली बार खिताबा जीतने के बाद टीम बेंगलुरु पहुंची थी, तो एक जश्न का आयोजन हुआ था. जिसमें भगदड़ मचगई.

टीम के इस सेलिब्रेशन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे. एम चिन्नास्वानी स्टेडियम के बाहर कई लोग फंस गए और स्थिति गंभीर हो गई थी. इस भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद से ही कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आरसीबी अब दूसरा मैदान तलाश सकती है. बताया जा रहा है कि टीम ने अब तक केएससीए को कोई जानकारी नहीं दी है.

नए मैदानों की दावेदारी
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरसीबी अपने मुकाबले रायपुर और इंदौर में खेल सकती है. शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम देश के सबसे बड़े स्टेडियमों में से एक है. यहाँ की दर्शक क्षमता और वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं इसे आईपीएल मैचों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती हैं. इसके साथ इंदौर की बाउंड्री छोटी हैं, जिससे आरसीबी के बल्लेबाजों को बड़े स्कोर बनाने में मदद मिल सकती है.

बेंगलुरु के फैंस के लिए बड़ा झटका
अगर यह रिपोर्ट सच साबित होती है, तो बेंगलुरु के स्थानीय प्रशंसकों के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ‘आरसीबी-आरसीबी’ के नारों की गूंज इस टीम की पहचान रही है. होम ग्राउंड बदलने से टीम को मिलने वाला स्थानीय समर्थन भी प्रभावित हो सकता है.

Matrimonytimes4you ऐप का लॉन्च वैवाहिक सेवाओं में डिजिटल बदलाव का प्रतीक

Matrimonytimes4you Android एप्लिकेशन का लॉन्च डिजिटल वैवाहिक सेवाओं की ओर बढ़ते रुझान को दिखाता है। Matrimonytimes4you.com द्वारा बनाया गया यह प्लेटफ़ॉर्म आधुनिक टूल्स देता...

पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर का विवादित बयान, ‘गोली मार दो’ टिप्पणी पर बवाल

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान को मिली करारी शिकस्त के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों का निराशाजनक बयान आया...