10.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeLatest Newsउद्धव ने कहा, मोदी ने कैलाश और गंगा धरती पर ला दी

उद्धव ने कहा, मोदी ने कैलाश और गंगा धरती पर ला दी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

महाराष्ट्र में चुनावी सरगर्मियों के बीच शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग (EC) पर तीखा हमला बोला है। मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि देश में अब लोकतंत्र नहीं बल्कि ‘भीड़तंत्र’ चल रही है, जहां वोट चोरी के साथ-साथ अब उम्मीदवारों की भी ‘चोरी’ शुरू हो गई है।
 

‘अब उम्मीदवारों की चोरी…’

पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने भाजपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, “हम उन्हें वोट चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ते हैं, लेकिन अब तो उन्होंने उम्मीदवारों को ही चुराना शुरू कर दिया है। यह लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है।”

ठाकरे का इशारा सत्ता पक्ष द्वारा विपक्षी उम्मीदवारों को अपने पाले में करने की कोशिशों की ओर था। दरअसल महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के मतदान से पहले ही सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने 68 सीटें जीत ली हैं। नॉमिनेशन वापस लेने के आखिरी दिन भाजपा के उम्मीदवार 44 सीटों पर बिना किसी विरोध के चुने गए, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी 22 सीटों पर और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी भी दो सीटों पर जीती।

पीएम मोदी पर तंज कसा

पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, “पीएम मोदी की तुलना हमसे मत कीजिए। उन्होंने तो कैलाश पर्वत बनाया, वे धरती पर गंगा लेकर आए और समुद्र मंथन में भी वह थे! लेकिन हम आज भी छत्रपति शिवाजी महाराज की उस मूर्ति का इंतजार कर रहे हैं, जिसका पूजन मोदी जी ने सालों पहले अरब सागर में किया था।”

Previous articleटोंक में खुदाई में मिला खजाना, ट्रेजरी में रखी गई सुरक्षा में
News Desk

‘हसीन पल गुजर जाते हैं…’ टीम इंडिया की जीत पर युजवेंद्र चहल का भावुक पोस्ट

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को जीतकर टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी है. इस जीत के साथ ही भारत...

राज्यसभा में Raghav Chadha का टेलीकॉम कंपनियों पर हमला, बोले- 12 महीने में 13 बार रिचार्ज क्यों?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक बार फिर आम आदमी से जुड़ा मुद्दा उठाया है. उन्होंने...