21.3 C
London
Monday, August 17, 2026
HomeLatest Newsअगर पार्टी कहेगी तो…चुनाव लड़ने के बयान से पलटी उमा भारती

अगर पार्टी कहेगी तो…चुनाव लड़ने के बयान से पलटी उमा भारती

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश बीजेपी (Madhya Pradesh BJP) की फायर ब्रांड नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former Chief Minister Uma Bharti) अपने चुनाव लड़ने को लेकर दिए बयान से पलट गईं। हर हाल में चुनाव लड़ने की इच्छा जताने वाली उमा भारती ने अब सारा दारोमदार पार्टी आलाकमान (party high command) के हाथों सौंप दिया है। वहीं ब्राह्मण बेटियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले IAS संतोष वर्मा के बयान पर आपत्ति जताई।

बता दें कि हाल ही उमा भारती ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा दौरान कहा था, ‘मैं 2029 का लोकसभा चुनाव हर हाल में लड़ूंगी।’ लेकिन आज अपने गृह जिले टीकमगढ़ प्रवास पर उन्होंने कहा, अगर पार्टी कहेगी तो ही मैं चुनाव लड़ूंगी। यहां उन्होंने अपनी पसंद बताते हुए कहा कि वे सिर्फ और सिर्फ झांसी लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेगी, अगर वर्तमान सांसद अनुराग शर्मा को कोई आपत्ति नहीं हुई तो।’

उन्होंने हाल ही में मध्य प्रदेश के आईएएस संतोष वर्मा के ब्राह्मणों पर दिए विवादित बयान पर कहा, ‘वाणी का बहुत गलत प्रयोग हुआ है। मैं इसकी घोर निंदा करती हूं। इसमें सरकार के कानूनी स्टेप्स पूरे के पूरे लेने चाहिए। आप ऐसा नहीं कह सकते। समाज आज संवेदनशील दौर से गुजर रहा है, ज्वलनशीलता बढ़ रही है। इसलिये पढ़े-लिखे लोगों को वाणी संयम का बर्ताव करना पड़ेगा।

Previous articleकड़ाके की ठंड लौटेगी! राजस्थान में तापमान गिरा, शेखावाटी में जारी शीतलहर चेतावनी
Next articleइजराइली पीएम नेतन्याहू भ्रष्टाचार में फंसे अब राष्ट्रपति से मांग रहे क्षमादान
News Desk

HamaraMakaanProperties.com Connects Property Seekers with Listings Across 50+ Indian Cities

India, August 2026: India's real estate market extends across established metropolitan areas as well as rapidly developing cities. HamaraMakaanProperties.com is creating a multi-city property...

Abhiraj Shee: Young Author with 12 World Records, 600+ Awards, 800+ Certificates, 36 Published Books and 150+ Educational Apps

Abhiraj Shee has achieved 12 World Records, received more than 600 awards and 800 certificates, published 36 books, and developed more than 150 educational...