दिल्ली ब्लास्ट के बाद बंद लाल किला मेट्रो स्टेशन अब फिर से खोल दिया गया

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली । दिल्ली ब्लास्ट के बाद बंद लाल किला मेट्रो स्टेशन (Red Fort Metro station which was closed after the Delhi Blast) अब फिर से खोल दिया गया (Has now Reopened) । दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए धमाके के बाद सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने लाल किला मेट्रो स्टेशन को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया था । डीएमआरसी की ओर से शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी गई।

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सेवा अपडेट: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 और 3 अब यात्रियों के लिए खुल गए हैं।” इससे पहले, डीएमआरसी ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में बताया था कि लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा। डीएमआरसी ने पोस्ट में लिखा था, “सेवा अपडेट, सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा। अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से चालू हैं।”

गौरतलब है कि बीते सोमवार वॉयलेट लाइन पर स्थित लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के बाहर एक कार में तेज धमाका हुआ था। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। यह धमाका इतना जोरदार था कि मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट पर लगे शीशे चकनाचूर हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास स्थित मेट्रो स्टेशनों पर भी एहतियातन कुछ समय के लिए एंट्री रोक दी गई थी।

जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट की घटना के बाद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में कड़ी निगरानी बढ़ा दी है। सभी मुख्य मार्गों, बाजारों और मेट्रो कॉरिडोर को सीसीटीवी कैमरों के जरिए रियल टाइम मॉनिटर किया जा रहा है। कंट्रोल रूम को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही सोशल मीडिया पर भी सुरक्षा एजेंसियां करीबी नजर रख रही हैं। पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने की कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleबड़ी कार्रवाई : अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा, 248 क्विंटल धान जब्त
Next articleबिहार चुनाव में शिकस्त के बाद कांग्रेस में महाभारत, अपनों ने खोली पोल
News Desk

बिहार चुनाव में शिकस्त के बाद कांग्रेस में महाभारत, अपनों ने खोली पोल

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली. बिहार (Bihar) विधानसभा चुनाव (elections) में कांग्रेस (Congress) के बेहद कमजोर प्रदर्शन के बाद पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है. देशभर के कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की कमजोरी, गलत टिकट वितरण, बूथ-स्तर तक कमजोरी और नेतृत्व से दूरी जैसे कारणों को खुलकर सामने रखा है.

पटना में कांग्रेस नेता कृपानाथ पाठक ने कहा कि पार्टी के अंदर सही जानकारी शीर्ष नेतृत्व तक नहीं पहुंचाई गई, जिससे “इतनी बड़ी चूक” हुई. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नेतृत्व अब भी नहीं जागा, तो आने वाले समय में “गंभीर संकट” खड़ा हो सकता है.

केरल से सांसद शशि थरूर ने भी हार को “गंभीर निराशा” बताते हुए कहा कि पार्टी को सिर्फ आत्ममंथन नहीं, बल्कि रणनीतिक और संगठनात्मक गलती की वैज्ञानिक समीक्षा करनी चाहिए.

उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें बिहार में प्रचार के लिए आमंत्रित भी नहीं किया गया था, इसलिए ज़मीनी स्थिति का प्रत्यक्ष अनुभव नहीं है. पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने कटाक्ष करते हुए कहा, “कांग्रेस ने मुझे उस लायक नहीं समझा.”

कई दिग्गजों ने उठाए सवाल
पार्टी के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार ने संगठन की कमजोरी को हार का सबसे बड़ा कारण बताया. उनका कहना है कि मजबूत संगठन ही चुनाव जिता सकता है; उम्मीदवार अच्छे थे, लेकिन रणनीति और प्रबंधन में गंभीर कमियां रहीं.

पटना में कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पार्टी को गंभीर समीक्षा करनी होगी. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार और NDA को जीत की बधाई दी. उन्होंने माना कि RJD और कांग्रेस के बीच “फ्रेंडली फाइट” ने भी नुकसान पहुंचाया.

नेता जमीनी हकीकत से कटे हुए- मुमताज
कांग्रेस नेता मुमताज़ पटेल का बयान सबसे तीखा रहा. उन्होंने नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा कि “अब न बहाना चलेगा, न दोषारोपण”, पार्टी बार-बार इसलिए हार रही है क्योंकि सत्ता कुछ लोगों के हाथों में केंद्रित है जो ज़मीनी हकीकत से पूरी तरह कटा हुआ है.

हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने टिकट वितरण में अनियमितताओं की ओर इशारा किया और कहा कि यदि आरोप सही हों, तो कार्रवाई होने चाहिए. AIMIM के कांग्रेस से अधिक सीटों पर बढ़त पाने पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के लिए “चौंकाने वाली और चिंताजनक बात” है, खासकर इसलिए क्योंकि अतीत में कांग्रेस सीमांचल की कई सीटें जीतती रही है.

कुल मिलाकर, कांग्रेस के भीतर आत्ममंथन की जगह अब सीधी आलोचना और नेतृत्व पर सवाल तेज़ी से उभरकर सामने आने लगे हैं. बिहार का परिणाम उसके लिए एक बड़ा संकेत है.

दिल्ली ब्लास्ट मामले से जुड़े तीन डॉक्टरों का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया एनएमसी ने

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली । राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने दिल्ली ब्लास्ट मामले से जुड़े (Linked to Delhi Blasts Case) तीन डॉक्टरों का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया (Canceled Licenses of Three Doctors with immediate Effect) । यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल की सिफारिश और जांच एजेंसियों द्वारा जुटाए गए ठोस साक्ष्यों के आधार पर की गई है।

एनएमसी की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि नौगाम, श्रीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर संख्या 162/2025 में कई संदिग्धों की भूमिका सामने आई थी। इसी मामले की जांच में तीन डॉक्टरों की संलिप्तता भी उजागर हुई। आदेश के अनुसार डॉक्टर मुजफ्फर अहमद (पंजीकरण संख्या 14680/2017), डॉक्टर अदील अहमद राठर (पंजीकरण संख्या 15892/2019) और डॉक्टर मुजमिल शकील (पंजीकरण संख्या 15130/2018), जो जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत थे, उन्हें जांच एजेंसियों द्वारा एकत्रित प्रमाणों के आधार पर इस गंभीर केस में शामिल पाया गया।

एनएमसी ने कहा कि यह आचरण चिकित्सकीय पेशे की नैतिक मान्यताओं, ईमानदारी और जनता के भरोसे के पूरी तरह प्रतिकूल है। भारतीय चिकित्सा परिषद विनियम 2002 के अध्याय 1 के क्लॉज 1.1.1 और 1.1.2 के तहत ऐसे कृत्य को गंभीर उल्लंघन माना जाता है। जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए इन तीनों डॉक्टरों का पंजीकरण रद्द करने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि तीनों डॉक्टरों के नाम तुरंत प्रभाव से मेडिकल प्रैक्टिशनर रजिस्टर से हटा दिए जाएं। इसके बाद वे चिकित्सा कार्य, किसी भी चिकित्सा संस्थान में नियुक्ति या मेडिकल पेशे से जुड़े किसी भी दायित्व का निर्वहन नहीं कर सकेंगे, जब तक कि आगे कोई नया आदेश जारी न हो।

बता दें कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में 10 नवंबर को धमाका हुआ था। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों घायल हो गए। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मामले की जांच के लिए 10 अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की है। इसमें एक आईजी, दो डीआईजी, तीन एसपी और बाकी डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। जांच ​​एजेंसियां सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रख रही हैं और दिल्ली भर के कई स्थानों से मोबाइल फोन डंप डेटा एकत्र कर रही हैं। साथ ही, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सिर्फ नकारात्मक राजनीति कर रही कांग्रेस…. हो सकता है उसमें बड़ा विभाजन: PM मोदी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बिहार चुनाव (Bihar Elections) की जीत पर भाषण देते हुए कांग्रेस (Congress) पर भी हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का आधार अब सिर्फ नकारात्मक राजनीति (Only Negative Politics) हो गया है। कभी ‘चौकीदार चोर’ का नारा, संसद का समय बर्बाद करना, ईवीएम पर हमला करना, कभी चुनाव आयोग को गाली, जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटना, यही कांग्रेस का काम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास देश के लिए कोई सकारात्मक विजन नहीं है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि मुझे आशंका है कि हो सकता है आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो।

कांग्रेस में बन रहा गुट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज कांग्रेस मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस बन गई है…कांग्रेस का पूरा एजेंडा इसी के इर्द-गिर्द घूमता है। इसलिए कांग्रेस के भीतर एक अलग गुट उभर रहा है जो नकारात्मक राजनीति से असहज है। ये कांग्रेस के नामदार कांग्रेस को जिस रास्ते पर ले जा रहे हैं, उससे गहरी निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है। मुझे आशंका है कि हो सकता है आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सहयोगी भी समझ रहे हैं कि कांग्रेस सभी को निगेटिव दिशा में लेकर जा रही है। यह पार्टी सहयोगियों के वोट बैंक को निगलकर खुद को आगे बढ़ा रही है।

खत्म हो रहा जनता का भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दशकों तक देश पर राज करने वाली पार्टी पर जनता का भरोसा लगातार कम होता जा रहा है। कांग्रेस देश के कई राज्यों में वर्षों से सत्ता से बाहर है। पिछले तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस तीन अंकों तक नहीं पहुंच पाई। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद देश के छह राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए और इनमें भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। आज भी हमारे चुने गए विधायकों की संख्या कांग्रेस द्वारा पिछले छह विधानसभा चुनावों में जीते गए विधायकों से अधिक है।

Previous articleदिल्ली ब्लास्ट मामले से जुड़े तीन डॉक्टरों का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया एनएमसी ने
Next articleCM मोहन यादव ने क्रांति गौड़ को सौंपा 1 करोड़ का चेक, 5000 छात्रावास में अध्यक्ष की भर्ती का kiya ऐलान
News Desk

रोहिणी आचार्य का राजनीति छोड़ने का ऐलान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की बुरी तरह हार के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजीनीति छोड़ने का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने परिवार को छोड़ने की बात भी कही है. रोहिणी आचार्य ने अपनी पोस्ट में संजय यादव और रमीज का जिक्र किया है.

‘सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं’
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करके लिखा, ‘मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं. संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं.’

दोबारा पोस्ट करके संजय यादव पर लगाए आरोप
हैरान करने वाली बात ये है कि रोहिणी ने पहले तो सिर्फ राजनीति छोड़ने की बात कही थी. लेकिन इसके थोड़ी देर बार रोहिणी ने अपनी पोस्ट को एडिट किया. इसके बाद उन्होंने संजय यादव और रमीज पर आरोप लगाए. पोस्ट एडिट करके रोहिणी ने संजय और रमीज पर आरोप लगाया कि उन्होंने ऐसा करने के लिए कहा था. रोहिणी आचार्य और संजय यादव के बीच पहले भी मनमुटाव की खबरें देखी गईं थी. इसके बाद अब राजनीति छोड़ने की बात कहकर उन्होंने संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

पॉलिटिकल डेब्यू में ही मिली थी मात
रोहिणी आचार्य ने 2024 में ही पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था. उन्होंने आरजेडी की परंपरागत सीट सारण से डेब्यू किया था. लेकिन वह यहां भी चुनाव हार गईं थीं. उन्हें राजीव प्रताप रूडी ने हराया था. इस बार उन्होंने आरेजेडी के लिए प्रचार किया था. लेकिन अब आरेजेडी की बिहार विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद ही उन्होंने राजनीति को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया है.

Previous articleऐसा एग्जाम कि देशभर में रुक गई उड़ानें! दक्षिण कोरिया में 5 लाख छात्र पहुंचे सेंटर
News Desk

राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर गूंजी किलकारी, वेडिंग एनिवर्सरी पर हुई बेटी का जन्म!

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Rajkummar Rao Blessed With Baby Girl: बॉलीवुड के एक और कपल के घर किलकारियां गूंजी हैं. राजकुमार राव और Patralekhaa पेरेंट्स बन गए हैं. पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया है. राजकुमार ने सोशल मीडिया पर क्यूट सा पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है.

राजकुमार राव ने शेयर किया पोस्ट
राजकुमार राव ने पोस्ट में लिखा- ‘हम चांद पर हैं, भगवान ने हमे बेटी का आशीर्वाद दिया है.’ 15 नवंबर का दिन राजकुमार और पत्रलेखा के लिए खास है. इसी दिन उनकी शादी हुई थी. चौथी सालगिरह पर उनके घर बेटी आ गई है. राजकुमार ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘भगवान ने हमें हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है.’

जुलाई में की थी अनाउंसमेंट
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने जुलाई में पोस्ट शेयर करके प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने एक क्यूट सा पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था बेबी ऑन द वे. राजकुमार और पत्रलेखा ने जब प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी तो फैंस बेहद खुश हो गए थे.

फैंस ने दी बधाई
राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर जब से पोस्ट शेयर किया है उस पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है. फैंस और सेलेब्स उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा- बधाई हो राजा जी. वहीं दूसरे ने लिखा- बेस्ट न्यूज, आप दोनों को ढेर सारी बधाई. एक ने लिखा- बॉलीवुड का क्यूट कपल. 

पति पत्नी और पंगा’ ग्रैंड फिनाले: किस जोड़ी के सिर सजेगा ताज?

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ चुका है, और दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। 15 और 16 नवंबर को कलर्स टीवी पर इसके अंतिम एपिसोड प्रसारित होंगे, जहां शो का विजेता एक अनोखे अंदाज़ में चुना जाएगा। जोड़ी जितने अधिक शादी के लड्डू इकट्ठा करेगी, वह ट्रॉफी अपने नाम करेगी। ये लड्डू प्रत्येक टास्क में मिली परफॉर्मेंस पर आधारित होते हैं।

शो 2 अगस्त 2025 को शुरू हुआ था और तीन महीनों में प्यार, तकरार, हंसी-मजाक और रिश्तों की गहराई को बेहद खूबसूरती से पेश किया। फैंस खासकर रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की जोड़ी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि यह पावर कपल एक बार फिर बाज़ी मार सकता है।

मुन्नवर फारूकी और सोनाली बेंद्रे की होस्टिंग ने शो में जान भर दी। प्रतियोगी जोड़ियों में रुबीना-अभिनव, हिना खान-रॉकी जायसवाल, अविका गौर-मिलिंद चंदवानी, देबिना-गुरमीत, सुदेश-ममता लहरी, गीता फोगाट-पवन कुमार, स्वरा भास्कर-फहाद अहमद और ईशा-अभिषेक शामिल हैं। हर एपिसोड में क्विर्की टास्क्स, इमोशन और मजेदार ट्विस्ट्स ने दर्शकों को बांधे रखा।

ग्रैंड फिनाले में ‘विवाह सेलिब्रेशन’ थीम रखा गया है, जहां सभी जोड़ियां अपनी वाउज को दोबारा रिन्यू करेंगी। प्रोमो में अभिनव का रुबीना से मजाक—“सॉरी बोलो 500 बार”—दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। सेलिब्रिटी गेस्ट्स भी फिनाले में शामिल होंगे और अपनी पसंदीदा जोड़ियों को चीयर करेंगे।

16 नवंबर को विजेता का ऐलान होगा, जिसे जियो सिनेमा पर लाइव भी देखा जा सकेगा। फिनाले के बाद 22 नवंबर से ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ वीकेंड स्लॉट संभालेगा। अगर रुबीना-अभिनव जीते, तो यह BB14 के बाद उनकी दूसरी बड़ी उपलब्धि होगी। कुल मिलाकर, पति पत्नी और पंगा ग्रैंड फिनाले दर्शकों को मनोरंजन और रिश्तों की नई परिभाषा दोनों देने वाला है।

अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयानबाज़ी भारी पड़ी, आरके सिंह हुए पार्टी से बाहर

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह पर बीजेपी ने आखिरकार एक्शन ले लिया है. बीजेपी ने आरके सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. आरके सिंह पर ये कार्रवाई अनुशासनहीनता के कारण हुई है. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आरके सिंह के बयानों ने बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी थीं. जिसके बाद से ही यह अनुमान लगाया जा रहा था कि बीजेपी आरके सिंह पर कार्रवाई कर सकती है.

नीतीश सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आरके सिंह नीतीश सरकार पर गई गंभीर आरोप लगाए थे. इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भी पार्टी में शामिल करने पर सवाल उठाए थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी कई नेताओं ने पैसे लेकर पवन सिंह को काराकाट लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़वाया था. इतना ही नहीं उन्होंने तारापुर सीट से बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को वोट ना देने की अपील की थी. आरके सिंह के नीतीश सरकार पर लगातार हमले के कारण पार्टी असहज स्थिति में पहुंच गई थी. पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं की रैलियों में भी आरके सिंह नजर नहीं आए थे. जिसके कारण पार्टी के कई नेता आरके सिंह से खफा थे.

चुनाव के दौरान पार्टी ने नहीं की कार्रवाई
बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान आरके सिंह लगातार अपनी बयानबाजी के कारण पार्टी के लिए सिरदर्द बन गए थे. नीतीश सरकार और बीजेपी के ही नेताओं के खिलाफ बयानबाजी के कारण पार्टी असहज स्थिति में आ गई थी. इसके बाद लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि आरके सिंह पर बीजेपी कार्रवाई कर सकती है. लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने आरके सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं की. 14 नवंबर को बिहार में विधानसभा चुनाव के परिणाम आए. जिसमें एनडीए ने प्रचंड बहुमत हासिल की और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. जिसके एक दिन बाद ही बीजेपी ने आरके सिंह पर कार्रवाई की है.

Previous articleपति पत्नी और पंगा’ ग्रैंड फिनाले: किस जोड़ी के सिर सजेगा ताज?
News Desk

CSK के फैसले से जडेजा को झटका, सैमसन को मिलेगी बड़ी रकम

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: रवींद्र जडेजा आईपीएल 2026 से चेन्नई सुपरकिंग्स नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे. उनकी जगह राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को चेन्नई सुपरकिंग्स को ट्रेड कर दिया है. बड़ी बात ये है कि संजू सैमसन को पैसों का कोई नुकसान नहीं हुआ है वहीं दूसरी ओर रवींद्र जडेजा को 4 करोड़ का झटका लगा है. रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स कितना पैसा देगी और संजू सैमसन को क्या फीस मिलने वाली है, आगे जानिए दोनों की पूरी डिटेल.

रवींद्र जडेजा की सैलरी
रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ आईपीएल में 12 सीजन खेले लेकिन अब ये दिग्गज ऑलराउंडर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेगा. रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन के एवज में लिया है. दिलचस्प बात ये है कि रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स 14 करोड़ रुपये देगी जबकि उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स में एक सीजन के 18 करोड़ रुपये मिलते थे. मतलब जडेजा को 4 करोड़ का नुकसान हो गया है.

संजू सैमसन को मिलेगा इतना पैसा
राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन अब चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलेंगे. संजू सैमसन आईपीएल के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं, उन्हें 177 मैचों का अनुभव है. संजू सैमसन को चेन्नई सुपरकिंग्स एक सीजन के 18 करोड़ रुपये देने वाली है. राजस्थान रॉयल्स भी उन्हें इतना ही पैसा देती थी.

इन खिलाड़ियों की भी टीम बदली
सिर्फ जडेजा और संजू सैमसन नहीं बल्कि 6 और खिलाड़ियों की भी टीमें बदली हैं. इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कर्रन अब चेन्नई सुपरकिंग्स की बजाए राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे. इन्हें पिछले सीजन की तरह ही 2.4 करोड़ रुपये मिलेंगे. इस खिलाड़ी की ये तीसरी टीम होने वाली है. इससे पहले वो पंजाब किंग्स और चेन्नई के लिए खेले हैं.

मोहम्मद शमी भी अब सनराइजर्स हैदराबाद से लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में शामिल हो गए हैं. इस खिलाड़ी को लखनऊ की टीम में भी एक सीजन के 10 करोड़ रुपये मिलेंगे. शमी को 119 मैचों का अनुभव है और वो कुल पांच फ्रेंचाइजियों के लिए खेले हैं. साल 2023 में इस खिलाड़ी ने 28 विकेट लेकर पर्पल कैप भी जीती थी.

अर्जुन तेंदुलकर, नीतीश राणा की सैलरी ये होगी
अर्जुन तेंदुलकर को भी मुंबई इंडियंस ने लखऊ सुपर जायंट्स को ट्रेड कर दिया है. इस खिलाड़ी को एक सीजन के 30 लाख रुपये मिलने वाले हैं. नीतीश राणा की बात करें तो ये खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड होकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम में चला गया है. राणा को 4.2 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं. लेग स्पिनर मयंक मार्कण्डेय जो कि पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में ट्रेड के तहत शामिल किया है. मार्कण्डेय को 30 लाख रुपये प्रति सीजन मिलेंगे. साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डोनोवन फरेरा को राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड कर लिया है. फरेरा को राजस्थान की टीम प्रति सीजन एक करोड़ रुपये देगी, उनकी पिछली सैलरी 75 लाख रुपये थी.

5 दिन बाद खुला नेताजी सुभाष मार्ग, सामान्य हुई आवाजाही

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार बम विस्फोट ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को गहराई से झकझोर दिया था। इस धमाके के बाद पुरानी दिल्ली के कई हिस्सों में कड़े प्रतिबंध लागू किए गए, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पांच दिनों की पाबंदी के बाद नेताजी सुभाष मार्ग को आखिरकार आज दोबारा खोल दिया गया, जिससे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली।

सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए इस धमाके में कई लोग मारे गए और कई घायल हुए थे। इसे संभावित आतंकी हमले की कोशिश माना जा रहा है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने नेताजी सुभाष मार्ग को छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक बंद कर दिया था, ताकि एनआईए, एनएसजी और पुलिस टीमें बिना बाधा जांच पूरी कर सकें।

इसी बीच, डीएमआरसी ने लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 और 3 को भी सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया था। शनिवार सुबह इन्हें दोबारा खोल दिया गया, जिससे यात्रियों की दिक्कतें काफी कम हुईं और पुरानी दिल्ली की मेट्रो कनेक्टिविटी पूरी तरह बहाल हो गई।

सड़क खुलने के साथ ही पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक, खारी बावली, भागीरथ पैलेस और फोटोग्राफी मार्केट जैसी व्यस्त जगहों पर कारोबार फिर से पटरी पर लौटने लगा है। कई व्यापारियों ने बताया कि पांच दिनों में ग्राहक लगभग नहीं के बराबर थे, जिससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ। मार्ग खुलने के बाद उनमें फिर से उम्मीद जगी है।