राहुल गांधी का बयान गैर-जिम्मेदाराना…विदेशी मेहमानों से न मिलने देने वाले आरोपों पर BJP का पलटवार

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। राष्ट्रपति पुतिन (President Putin) के भारत दौरे से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार पर विदेशी मेहमानों () को विपक्षी नेता से न मिलने देने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी के इस आरोप पर अब भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा है कि राहुल गांधी ने नेता विपक्ष के तौर पर जो बयान दिए हैं। वह गैर-जिम्मेदाराना हैं। उनका दावा तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।

गुरुवार को ससंद सत्र के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी द्वारा दिए गया बयान गैर-जिम्मेदाराना हैं और तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। पहला उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विशिष्ट व्यक्तियों को नेता प्रतिपक्ष से मिलने की अनुमति नहीं दी जाती क्योंकि भारत सरकार असुरक्षित महसूस करती है। भारत सरकार राहुल गांधी से क्यों असुरक्षित महसूस करेगी? आज भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक स्तंभ बन चुका है। दूसरा उन्होंने कहा कि जब भी वह विदेश जाते हैं, हमारी सरकार उन देशों के नेताओं से अनुरोध करती है कि वे उनसे न मिलें। ऐसे बयान देना गैर-जिम्मेदाराना है।

राहुल गांधी के इस आरोप पर भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, इससे अधिक मजाकिया बात और कुछ नहीं हो सकती। उन्हें आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से ऊपर उठकर लोगों के लिए काम करना चाहिए… रूस के राष्ट्रपति भारत आ रहे हैं, ऐसे में विपक्ष के नेता को उनका स्वागत करना चाहिएऔर इस समय ऐसी नेगेटिव सोच के साथ सबके सामने नहीं आना चाहिए। हमारी सरकार में सभी के लिए सम्मान और बराबरी की भावना है… विपक्ष के नेता को इज्जत से पेश आना चाहिए।

वहीं भाजपा सासंद नरहरि अमीन ने कहा, राहुल गांधी को खुद सोचना चाहिए कि वह विदेश जाते हैं और भारत की बुराई कैसे कर सकते हैं? राजनीतिक मुद्दों पर भारत में चर्चा होनी चाहिए, लेकिन जब वह विदेश जाते हैं, तो वह भारत सरकार और देश की बुराई करते हैं। सरकार उन्हें या किसी विपक्षी पार्टी के सदस्य को उनके व्यवहार की वजह से क्यों रोकती है? अगर वे अपना व्यवहार सुधार लें, तो कोई सवाल ही नहीं उठता। कांग्रेस के जमाने में विपक्षी सदस्य थे जो सरकार का पक्ष लेते थे।

Previous articleशाइन सिटी घोटाले में बड़ा मोड़, ED ने राशिद नसीम को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया
News Desk

विजाग में लंबे समय बाद जीत का इंतज़ार

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. 1-1 से बराबरी पर खड़ी यह सीरीज अब एक डिसाइडर बन चुकी है और ये आखिरी मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया की नजर इस मैच को जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में अपने दबदबे को जारी रखने पर होगी. वहीं, साउथ अफ्रीका 10 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में वनडे सीरीज जीतने उतरेगी |

विशाखापत्तनम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

विशाखापत्तनम का यह मैदान भारतीय टीम के लिए हमेशा से खुशियों भरा रहा है. यहां खेले गए कुल 10 वनडे मैचों में भारत ने 7 में जीत हासिल की है, सिर्फ 2 में हार मिली है और एक मैच टाई रहा है. यानी जीत का प्रतिशत 70% से ऊपर का है |  हालांकि इस मैदान पर टीम इंडिया को आखिरी वनडे जीत 2019 में आई थी, जबकि उसके बाद 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने यहां भारत को हराकर थोड़ी चिंता जरूर बढ़ाई थी | अब 6 साल बाद भारतीय टीम इस मैदान पर एक बार फिर जीत हासिल करना चाहेगी और फैंस को उम्मीद है कि पुराना जादू फिर चलेगा |

दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका के लिए यह मैदान पूरी तरह अनजाना है. प्रोटियाज टीम यहां अब तक एक भी वनडे नहीं खेली है. हालांकि उन्होंने 2019 में यहां एक टेस्ट और 2022 में एक टी-20 मैच खेला था, दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था | यानी विशाखापत्तनम की मिट्टी में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड अभी तक शून्य है. ऐसे में साउथ अफ्रीका को ये सीरीज जीतने के लिए विशाखापत्तनम के इतिहास को बदलाना होगा और इस मैदान पर जीत का खाता खोलना होगा |

दोनों टीमों की स्क्वाड

टीम इंडिया: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर- कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल, तिलक वर्मा.

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रुबिन हरमन.

छात्राओं को व्हाट्सऐप पर भेजे अश्लील मैसेज, सामने आई चैट… तीन प्रोफेसर सस्पेंड

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

हरियाणा ।जींद की (CRSU) यूनिवर्सिटी में छात्राओं के यौन शोषण(Sexual Exploitation) के आरोपों के बाद प्रशासन ने तीन प्रोफेसरों को सस्पेंड कर दिया है. आरोप है कि प्रोफेसरों ने छात्राओं को व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक(objectionable) मैसेज भेजे, जिसकी कथित चैट भी सामने आई है. इस मामले से पहले छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था.

जींद में स्थित CRSU यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. छात्राओं के यौन शोषण के आरोपों के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तीन प्रोफेसरों को सस्पेंड कर दिया है. आरोप है कि प्रोफेसरों ने छात्राओं को व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे. इस मामले से जुड़ी कथित व्हाट्सऐप चैट भी सामने आई है.

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले छात्रों ने इस मामले को लेकर यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन भी किया था. इसके बाद अब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपित प्रोफेसरों को सस्पेंड कर दिया है.

इस पूरे मामले पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ रामपाल राणा ने बताया कि 27 नवंबर को यूनिवर्सिटी को एक बिना नाम का शिकायत पत्र मिला था. इस पत्र में लिखा गया था कि एक प्रोफेसर द्वारा व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं. शिकायत मिलते ही प्रशासन ने तुरंत जांच कमेटी बनाकर मामले की जांच शुरू करवाई.

 

आरोप सही पाए गए तो होगी पुलिस कार्रवाई’
वीसी ने बताया कि जिन पर आरोप लगे हैं, वे गेस्ट अध्यापक थे. जांच के दौरान उन्हें घर पर रहने के आदेश दिए गए और बाद में उन्हें ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया है. उन्होंने साफ कहा कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो प्रोफेसरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी.

वीसी ने यह भी कहा कि यूनिवर्सिटी छात्रों के मामलों को लेकर पूरी तरह सख्त है और किसी भी तरह की शिकायत आने पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाती है.

विधायक हुमायूं कबीर को निलंबित कर दिया तृणमूल कांग्रेस ने

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) ने विधायक हुमायूं कबीर (MLA Humayun Kabir) को निलंबित कर दिया (Suspended) । उन्होंने हाल ही में इसी जिले के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनाने की योजना की घोषणा की थी।

पश्चिम बंगाल के नगर मामलों और शहरी विकास मंत्री और कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि पार्टी ने उनकी हालिया गतिविधियों के कारण यह फैसला लिया है, जिसमें धार्मिक जोश के साथ राजनीति की बू भी आ रही थी, जिसे तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी अनुशासन का गंभीर उल्लंघन माना है। हकीम ने कहा, “पार्टी कबीर से कोई संबंध नहीं रखेगी। बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करके, उन्होंने असल में 1992 की असली बाबरी मस्जिद की कड़वी यादों को फिर से जगाने की कोशिश की है। हमें लगता है कि उनके हाल के कामों में भाजपा का भी हाथ है। हमें यह भी लगता है कि भाजपा कबीर को आगे करके बांटने वाली राजनीति को हवा देने की कोशिश कर रही है।”

निलंबन के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए, कबीर ने कहा कि वह शुक्रवार को अपना इस्तीफा देंगे, लेकिन यह साफ नहीं किया कि वह पार्टी से इस्तीफा देंगे या विधायक पद से या दोनों से दे सकते हैं। कबीर ने कहा, “मैं हकीम ने जो कहा उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। मैं कल अपना इस्तीफा दूंगा।”

पहले ही, कलकत्ता हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल की अध्यक्षता वाली एक डिवीजन बेंच के सामने एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनाने की कबीर की घोषणा को चुनौती दी गई है। मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में उस जमीन को लेकर भी विवाद बढ़ गया है, जिसे कबीर ने प्रस्तावित निर्माण स्थल बताया था।

जमीन के मालिक मुर्शिदाबाद के एक किसान ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि वह न तो जमीन बेचेंगे और न ही किसी को उस पर बाबरी मस्जिद बनाने देंगे। उन्होंने प्रॉपर्टी के चारों ओर एक चारदीवारी भी बना दी है। हालांकि, कबीर ने कड़ी चुनौती देते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह बाबरी मस्जिद बनवाने के लिए “अपनी जान भी दे देंगे।”

दिल्ली में मॉल-मेट्रो स्टेशनों पर प्रीमियम शराब दुकानें खोलने की तैयारी..

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Delhi) में अगले साल से शराब खरीदने का अनुभव बदलने वाला है। सरकार द्वारा मंत्री प्रवेश वर्मा (Minister Pravesh Verma) की अध्यक्षता में गठित समिति ने नई शराब नीति (New liquor policy) को लेकर अपना मसौदा मुख्यमंत्री कार्यालय को मंजूरी के लिए भेज दिया है। मसौदे के मुताबिक, दिल्ली में शराब की दुकानें हाइब्रिड मोड में नहीं चलेगी।

इन्हें नहीं दिया जाएगा लाइसेंस
दिल्ली के प्राइवेट प्लेयर्स को शराब की रिटेल दुकानों का लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। सरकार की मौजूदा चार एजेंसियां ही शराब बेचेगी। आधिकारिक सूत्रों की माने तो शराब खरीदने की उम्र में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। मगर, शराब की दुकानों को आधुनिक बनाने पर जोर दिया गया है।

 

दिल्ली में बढ़ाई जाएगी दुकानों की संख्या
सरकार ने तय किया है कि दिल्ली में शराब की प्रीमियम दुकानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रीमियम दुकानों का एक न्यूनतम मानक तय किया जाएगा। इसके अलावा मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मेट्रो स्टेशन परिसर समेत अन्य जगहों पर दुकानें खोलने का प्रस्ताव रखा गया है।

शराब की दुकानों पर मिलेगी ये सुविधा
जिस तरह मॉल आदि में अपनी पसंद का सामान देखकर खरीददारी करते हैं, उसी तरह शराब की दुकानों पर भी सुविधा मिलेगी। दिल्ली में सरकार द्वारा वर्तमान में 794 से अधिक शराब के आउटलेट्स खुले हैं, जिन्हें DSIIDC, DTTDC, DSCSC और DCCWS की ओर से चलाया जाता है।

दिल्ली में बढ़ाई जाएगी दुकानों की संख्या
सरकार ने तय किया है कि दिल्ली में शराब की प्रीमियम दुकानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रीमियम दुकानों का एक न्यूनतम मानक तय किया जाएगा। इसके अलावा मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मेट्रो स्टेशन परिसर समेत अन्य जगहों पर दुकानें खोलने का प्रस्ताव रखा गया है।

शराब की दुकानों पर मिलेगी ये सुविधा
जिस तरह मॉल आदि में अपनी पसंद का सामान देखकर खरीददारी करते हैं, उसी तरह शराब की दुकानों पर भी सुविधा मिलेगी। दिल्ली में सरकार द्वारा वर्तमान में 794 से अधिक शराब के आउटलेट्स खुले हैं, जिन्हें DSIIDC, DTTDC, DSCSC और DCCWS की ओर से चलाया जाता है।

डॉलर के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट पर केंद्र सरकार को घेरा कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress MP Priyanka Gandhi Vadra) ने डॉलर के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट पर (Over sharp fall in Rupee against Dollar) केंद्र सरकार को घेरा (Has criticized Central Government) ।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में बड़ी गिरावट के बाद कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “जब मनमोहन सिंह के समय में ‘हाई’ चल रहा था, तब उन्होंने (भाजपा) क्या कहा था ? आज उनका जवाब क्या है, यह पूछा जाना चाहिए।”

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी रुपए में गिरावट के विषय पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मोदी सरकार की नीतियों की वजह से रुपया कमजोर हो रहा है। अगर सरकार की नीति अच्छी होती, तो रुपए की वैल्यू बढ़ती।” उन्होंने आगे कहा, “रुपए के कमजोर होने से पता चलता है कि हमारी आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। सरकार भले ही अपनी पीठ थपथपा ले, लेकिन दुनिया में हमारी करेंसी की कोई वैल्यू नहीं है।” मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘एक्स’ पर भी पोस्ट किया और लिखा, “2014 के पहले भाजपा ने कहा, “क्या कारण है हिंदुस्तान का रुपया पतला होता जा रहा है? ये जवाब देना पड़ेगा आपको। देश आप से जवाब मांग रहा है।” भाजपा सरकार से आज हम यही सवाल पूछ रहे हैं। उनको जवाब तो देना पड़ेगा।”

दरअसल, डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपए की कीमत में लगातार गिरावट देखी गई है। इस हफ्ते रुपए में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। भारतीय रुपया गुरुवार को भी तेजी से गिरा, 22 पैसे फिसलकर कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच 90 रुपए प्रति डॉलर के निशान से काफी ऊपर बना रहा। गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तकरीबन 90.41 पर कमजोर खुला, जबकि पिछले दिन यह 90.19 पर बंद हुआ था। यह गिरावट महज एक दिन बाद आई है, जब 3 दिसंबर को रुपया पहली बार 90 के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ते हुए अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था।

ट्रंप-मोदी तनाव के बीच पुतिन का ‘मास्टरस्ट्रोक’! कहा- मोदी किसी दबाव में आने वाले नेता नहीं

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Vladimir Putin India’s Tour: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को भारत दौरे पर आ रहे हैं. पुतिन के इस दौरे पर पूरे विश्व की नजरें टिकी हुई हैं. पुतिन का भारत दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के साथ भारत के मजबूत रिश्तों से बहुत चिढ़ने लगे हैं और इसी चिढ़ में ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बढ़ाकर 50% कर दिया है. इस बीच, भारत दौरे पर आने से पहले पुतिन ने बड़ा बयान दिया है. पुतिन ने कहा है कि पीएम मोदी किसी के दबाव में झुकने वाले नेता नहीं हैं. इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ भी की. उनका ये बयान अमेरिका की तरफ से भारत पर टैरिफ के रूप में दबाव देने की खबरों के संदर्भ में आया है.

इंडिया टुडे से बात करते हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि दुनिया ने भारत की मजबूत और स्पष्ट स्थिति देखी है और देश अपने नेतृत्व पर गर्व कर सकता है. साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने बताया कि रूस और भारत के बीच 90% से अधिक द्विपक्षीय लेन-देन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है.

भारत दौरे को लेकर जताई खुशी
पुतिन ने कहा कि वे अपने मित्र पीएम मोदी से मिलने के लिए भारत दौरे पर रवाना होने को लेकर काफी खुश हैं. रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत–रूस सहयोग के व्यापक दायरे को देखते हुए चर्चा करने के लिए बहुत सी बातें हैं. साथ ही पुतिन ने भारत की स्वतंत्रता के बाद की प्रगति की भी तारीफ की और कहा कि महज 77 सालों में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है.

पीएम मोदी के साथ कार में क्या बात हुई?
रूसी राष्ट्रपति ने कुछ महीने पहले चीन में हुए 25वें शंघाई सहयोग संगठन के दौरान पीएम मोदी के साथ एक ही गाड़ी में सवार होने पर भी बात की. दोनों नेताओं की इस मुलाकात की दुनियाभर में चर्चा हुई थी. पुतिन ने इस पर कहा, ‘इसकी पहले से तैयारी नहीं थी. सामने मुझे मेरी कार दिखाई दी और मैंने उन्हें साथ चलने को बोल दिया. हम दोनों ने आम दोस्तों की तरह बातचीत की. हमारे पास बात करने के लिए कुछ ना कुछ होता है. हम दोनों ने सामयिक विषयों पर बातचीत की.”

पुतिन के दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें
बता दें कि व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे भारत-रूस के 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल लेंगे. पुतिन ऐसे समय में भारत आ रहे हैं, जब रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है और रूस कई तरह के प्रतिबंधों का सामना भी कर रहा है. हाल के महीनों में डोनाल्ड ट्रंप के अड़ियल रवैये ने भारत-अमेरिका के रिश्तों पर असर डाला है. ट्रंप की बेलगाम टैरिफ नीति का पूरा विश्व विरोध कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति अक्सर किसी न किसी वजह से दूसरे देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी देते रहे हैं. इन सबके बीच, पुतिन का भारत दौरे पर आना और भी खास हो जाता है और यही वजह है कि पूरा विश्व पुतिन के इस दौरे पर नजरें जमाए हुए है.

सूर्यवंशी का तूफान, 8 बाउंड्री के साथ की ताबड़तोड़ बैटिंग, अर्जुन तेंदुलकर भी रहे बेजुबान

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | महाराष्ट्र के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने फिर विस्फोटक बैटिंग से गेंदबाजों सितम ढाया. इस बार उनका बल्ला गोवा के खिलाफ मुकाबले में गरजा. बिहार और गोवा के बीच हुए एलीट ग्रुप-बी के इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 184 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए चौके-छक्कों का तूफान ला दिया. इस दौरान उनका सामना सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर से भी हुआ. वैभव ने अर्जुन की गेंदबाजों पर भी बाउंड्री ठोकीं |

वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों को धो डाला

ऐसा लगता है मानों दिन ब दिन वैभव सूर्यवंशी और घातक होते जा रहे हैं. बिहार के इस लाल ने एक बार फिर अपनी तूफानी बैटिंग से धूम मचाई. गोवा के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी फिर गेंदबाजों की क्लास लेते नजर आए. हालांकि, वह अर्धशतक से चूक गए. वैभव ने 25 गेंदों में 46 रन की पारी खेली. जानकार हैरानी नहीं होगी कि उन्होंने 40 रन तो सिर्फ बाउंड्री से ही बटोरे. यही उनका खेलने का अंदाज भी है. उन्होंने चार सिंगल और एक दुक्का से अन्य 6 रन लिए. वैभव ने अपनी पारी में 4 चौके और इतने ही छक्के भी लगाए |

अर्जुन तेंदुलकर के सामने कितने रन बनाए?

अर्जुन तेंदुलकर ने 4 ओवर की अपनी गेंदबाजी के दौरान कुल 32 रन देकर दो विकेट चटकाए. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अर्जुन तेंदुलकर के सामने भी शांत नहीं रहा. उन्होंने अर्जुन की गेंदों पर 15 रन बटोरे. इसमें तीन चौके शामिल रहे. वहीं, एक सिंगल और एक डबल भी वैभव ने अर्जुन की गेंद पर लिया. दीपराज गांवकर के सामने वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए. दीपराज की गेंदों पर वैभव ने सभी 16 रन बाउंड्री से बटोरे. उन्होंने दो छक्के, एक चौका जड़ा. हालांकि, वैभव का बड़ा विकेट दीपराज ने ही अपने खाते में डाला |

बिहार ने कितने रन का दिया टारगेट?

वैभव के अलावा कप्तान सकीबुल गनी ने पचासा ठोका. सकीबुल ने 41 गेंदों में 60 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें चार चुके और तीन छक्के लगाए. वहीं, तीन नंबर पर आए आकाश राज ने 5 चौके लगाते हुए 40 रन बनाए. इन पारियों के दम पर बिहार ने 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन का टोटल बोर्ड पर लगाया और गोवा को जीत के लिए 181 रन का दिया |

अब तक कितने रन बना चुके हैं वैभव?

वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अभी तक अपनी टीम यानी बिहार के टॉप रन स्कोरर हैं. वह 5 मैच खेल चुके हैं, जिनमें 175 के घातक स्ट्राइक रेट कुल 186 रन बना लिए हैं. इस दौरान एक शतक भी उन्होंने ठोका है. महाराष्ट्र के खिलाफ उनके बल्ले से नाबाद 108 रन की पारी आई, जिससे वह इस सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए. इस सीजन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वैभव 16वें नंबर पर हैं. एक बड़ी पारी के साथ वह इस लिस्ट में लंबी छलांग लगाकर टॉप-5 में शामिल हो जाएंगे |

राजनाथ का दावा- स्रोत ‘इनसाइड स्टोरी ऑफ सरदार पटेल, डायरी ऑफ मणिबेन पटेल’ है: बीजेपी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। बीजेपी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की बेटी की एक किताब का हवाला देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जवाहरलाल नेहरू एवं बाबरी मस्जिद के बारे में किए गए दावों को दोहराया। पार्टी ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि दक्षिण भारत के कुछ मंदिरों की सुंदरता के बावजूद उन्हें वे अरुचिकर लगते थे। कांग्रेस ने राजनाथ सिंह के इस दावे को झूठ और व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी की कहानी करार दिया है कि जवाहरलाल नेहरू सार्वजनिक धन का इस्तेमाल करके बाबरी मस्जिद का निर्माण करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री को पीएम मोदी के रास्ते पर नहीं चलना चाहिए। 
राज्यसभा सदस्य और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राजनाथ सिंह ने जो कहा उसका स्रोत ‘इनसाइड स्टोरी ऑफ सरदार पटेल, डायरी ऑफ मणिबेन पटेल’ है। उन्होंने कहा कि पुस्तक के पृष्ठ 24 पर लिखा है कि नेहरू ने भी बाबरी मस्जिद का प्रश्न उठाया था लेकिन सरदार पटेल ने साफ कर दिया था कि सरकार मस्जिद निर्माण पर कोई धन खर्च नहीं कर सकती। 
त्रिवेदी ने पुस्तक से अंश पढ़ते हुए कहा कि उन्होंने नेहरू से कहा था कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का प्रश्न बिल्कुल अलग है, क्योंकि इस उद्देश्य के लिए न्यास बनाया गया है और करीब 30 लाख रुपए एकत्र किए गए हैं। पटेल ने नेहरू से कहा था कि यह एक न्यास है जिसके अध्यक्ष जाम साहब हैं और मुंशी केवल एक सदस्य है और इस उद्देश्य के लिए कोई सरकारी धन इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इससे नेहरू चुप हो गए थे।
बीजेपी नेता ने नेहरू के बारे में राजनाथ सिंह की टिप्पणी पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी के लोगों को अपने नेताओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी देने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें उनको यह भी बताना चाहिए कि तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने से रोकने की कोशिश की गई थी, लेकिन वे उसमें शामिल हुए थे। 
उन्होंने नेहरू के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा कि दक्षिण भारत के कुछ मंदिर अपनी सुंदरता के बावजूद अरुचिकर लगते हैं। मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों है। मैं इसकी व्याख्या भी नहीं कर सकता लेकिन वे दमनकारी हैं। वे मेरी आत्मा को दबाते हैं। वे मुझे ऊपर उठने नहीं देते और मुझे अंधेरे गलियारों में दबाए रखते हैं। मुझे धूप और हवा पसंद है। 
बीजेपी नेता ने दावा किया कि इसके विपरीत नेहरू को ताजमहल अद्भुत रूप से सुंदर लगता था। उन्होंने कहा कि हम इतिहास में गड़े मुर्दे उखाड़ने की कोई कोशिश नहीं कर रहे लेकिन कांग्रेस को अपने मुर्दों के डीएनए की जांच करानी चाहिए। मैं यहां किसी का अपमान नहीं करना चाहता। यहां डीएनए शब्द का मतलब राजनीतिक डीएनए है।

Previous articleरायपुर में अमित बघेल के सरेंडर की तारीख तय…छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना अध्यक्ष पर 5 हजार का इनाम…जानें पूरा घटनाक्रम!
Next articleMP नर्सिंग कॉलेजों को SC से बड़ी राहत…एडमिशन की तारीख बढ़ी, खाली 22,953 सीटों पर दाखिले का आखिरी मौका, जानें पूरी खबर
News Desk

रूट का रिकॉर्ड! 13 साल में पहली बार हासिल की उपलब्धि, एशेज में शतक से रचा इतिहास

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा एशेज टेस्ट ब्रिसबेन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 40वां शतक लगा दिया है. ये पहली बार है जब रूट ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कोई टेस्ट शतक लगाया है. जो रूट अब इंग्लैंड के ऐसे आठवें क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने गाबा के ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट शतक लगाया है. उनसे पहले एंड्रयू स्ट्रॉस और इयान बोथम समेत 7 क्रिकेटर ऐसा कर चुके हैं |

13 साल में पहली बार किया ऐसा

जो रूट ने साल 2012 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. रूट अब तक 7 अलग-अलग देशों में जाकर सेंचुरी लगा चुके थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में अब तक कोई शतकीय पारी नहीं खेल पाए थे. ऑस्ट्रेलिया में अब तक जो रूट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 89 रन का था, लेकिन अब उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपने शतक के सूखे का अंत कर दिया है |

जो रूट अब उन खिलाड़ियों में भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट शतक लगाने के लिए सबसे ज्यादा पारी खेली हों. रूट को 30 पारियों के इंतजार के बाद ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने की खुशी मिली है. उनसे पहले इयान हीली (41 पारी), बॉब सिम्पसन (36 पारी), गॉर्डन ग्रीनिज (32 पारी) और स्टीव वॉ को भी ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला शतक लगाने के लिए 32 पारियों तक इंतजार करना पड़ा था |

दूसरे एशेज टेस्ट का हाल

दूसरा एशेज टेस्ट ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. इस लेख को लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 272 रन बना लिए हैं. जो रूट ने अपने करियर का 40वां टेस्ट शतक लगाया. टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में रूट अभी चौथे स्थान पर हैं. सचिन तेंदुलकर (51), जैक्स कैलिस (45) और रिकी पोंटिंग (41) सबसे ज्यादा शतकों की सूची में उनसे आगे हैं |