‘देश में दो ‘नमूने’, एक लखनऊ और दूसरे दिल्ली…’, CM योगी का अखिलेश-राहुल पर बड़ा हमला, विधानसभा में भड़के सपाई

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

UP Assembly Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला. कोडीन युक्त कफ सिरप को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की. वहीं सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. सपा विधायक ने आरोपियों की फोटो उपमुख्यमंत्री के साथ दिखाई तो सीएम ने इसे ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ बताया. इतना ही नहीं सीएम योगी ने बिना नाम लेते हुए कहा कि देश में 2 ‘नूमने’ हैं, जिसमें एक यहां बैठते हैं और दूसरे जब भी गंभीर मुद्दे पर बात होती है तो विदेश भाग जाते हैं. सीएम योगी के तीखे हमले के बाद सपा ने सदन को वॉकआउट कर दिया.

विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, “देश के अंदर दो नमूने हैं. एक दिल्ली में बैठता है और दूसरा लखनऊ में. देश में कोई चर्चा होते ही वे तुरंत देश छोड़कर भाग जाते हैं और मुझे लगता है कि आपके ‘बबुआ’ के साथ भी यही हो रहा है. वे भी इंग्लैंड की यात्रा के लिए फिर से देश छोड़ देंगे और आप लोग यहां शोर मचाते रहेंगे.”

सपा सरकार में मिला लाइसेंस

सीएम ने आगे कहा, “पहली बात कोडीन कफ सिरप से उत्तर प्रदेश में कोई मौत नहीं हुई है. दूसरी बात, इस मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. उत्तर प्रदेश सरकार ने अदालत में यह मुकदमा जीत लिया है. तीसरी बात, उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े थोक विक्रेता, जिसे एसटीएफ ने सबसे पहले गिरफ्तार किया था, को समाजवादी पार्टी ने 2016 में लाइसेंस जारी किया था.

दोषियों पर चलेगा बुलडोजर

सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष पर कहा कि इस उम्र में तो उन्हें सच बोलना चाहिए. लेकिन सपा के लोग उनसे झूठ बुलवा रहे हैं. इसके बाद सीएम के ‘नमूना’ शब्द को लेकर बहस तेज हो गई. नेता प्रतिपक्ष ने सीएम के इस बयान को लेकर आपत्ति जताई तो विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है. सीएम योगी ने कहा कि चिंता न करें कफ सिरप मामले की जांच एसटीएफ कर रही है. दोषियों पर बुलडोजर एक्शन भी होगा. विपक्ष शोर न मचाए.

Previous articleKKR के खिलाड़ी ने 23 गेंदों में मैच पलटा, IPL Auction में दिए गए 5 गुना पैसे साबित हुए सही
News Desk

‘फॉर्मूला कहना भावनाओं का अपमान’— ‘धुरंधर’ की सफलता पर विक्की कौशल का बयान

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

साल 2025 इस साल हिंदी सिनेमा के लिए काफी कमाल का रहा है. फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है, इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ हैं. हाल ही में एक्टर विकी कौशल ने दोनों ही फिल्मों की सक्सेस के बारे में बात की है. इस दौरान उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जिनका ये मानना है कि फिल्मों की सक्सेस के पीछे देशभक्ति वाला फॉर्मूला अपनाया जा रहा है. एक्टर ने बताया कि वो इससे बिल्कुल सहमत नहीं हैं |

इस साल की शुरुआत में विकी कौशल की फिल्म ‘छावा’ रिलीज हुई थी, जिसने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी. हालांकि, बीच में और भी फिल्में आई, लेकिन अभी ‘धुरंधर’ ने भी कमाई के मामले में काफी कमाल किया हुआ है. इसी बीच दोनों फिल्मों की सक्सेस को देखकर कुछ लोगों का ऐसा कहना है कि फिल्मों में देशभक्ति बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई का फॉर्मूला बनती जा रही है |

भावना का अपमान है

इस पर विकी कौशल ने दोनों फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि देशभक्ति कोई फॉर्मूला नहीं हो सकती और इसे फॉर्मूला कहना इस भावना का अपमान है. देशभक्ति हमारी सच्चाई है, जिसे हम अपनी फिल्मों, साहित्य और खेलों के जरिए दिखाते रहेंगे.’ एक्टर ने आगे कहा कि ये वो तरीका है जिससे हम अपनी बात रख सकते हैं और कह सकते हैं कि हमें अपने देश की विविधता, विरासत और सच्चाई पर गर्व है 

कमाई में अव्वल दोनों फिल्म

विकी ने आगे कहा कि मुझे बहुत गर्व है कि मैं इस बड़े पल का एक छोटा सा हिस्सा हूं, जहां हम निडर होकर ग्लोबल मैप पर भारत को रिप्रजेंट कर रहे हैं. ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ की बात की जाए, तो दोनों ही फिल्मों ने 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. दोनों फिल्मों को लोगों का काफी प्यार भी हासिल हो रहा है. ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह की फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में कई सारे जबरदस्त कलाकार शामिल हैं  |

केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले— एसआईआर का विरोध करने वाले हैं खुद कंफ्यूज 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

जोधपुर। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुंबई से जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने गोवा में आयोजित हालिया कला उत्सव की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी यह अनूठा कला उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उत्सव में प्रस्तुत कार्यक्रमों ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया और कला प्रेमियों को भावविभोर कर दिया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। शेखावत ने कहा कि जो लोग आज एसआईआर का विरोध कर रहे हैं, वे ही कुछ समय पहले इसकी मांग कर रहे थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विरोध करने वालों को खुद यह स्पष्ट नहीं है कि वे किस बात का विरोध कर रहे हैं। केवल विपक्ष में होने के कारण विरोध करना ही उन्होंने अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी समझ ली है।
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा, कुछ ऐसे लोग भी हैं जो थोड़े दिन पहले तक एसआईआर लागू करने की मांग कर रहे थे और अब उसी प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि वे खुद कंफ्यूज हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार और चुनाव आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं और हर कदम लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। 
संसद में विपक्ष के लगातार विरोध और हंगामे को लेकर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा, कि संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है, जहां जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को धरातल पर उतारने को लेकर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। दुर्भाग्य से कुछ लोग संसद को चर्चा का मंच बनाने के बजाय अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का अखाड़ा बना देते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह रवैया न तो लोकतंत्र के हित में है और न ही जनता के। सरकार की प्राथमिकता देश के विकास और आम नागरिकों के हितों को आगे बढ़ाने की है, जबकि चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है।

Previous articleइंडिगो फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए अलर्ट जारी, उड़ानों के रद्द होने से बनी स्थिति
Next article‘फॉर्मूला कहना भावनाओं का अपमान’— ‘धुरंधर’ की सफलता पर विक्की कौशल का बयान
News Desk

इंडिगो फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए अलर्ट जारी, उड़ानों के रद्द होने से बनी स्थिति

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। धुंध और कोहरे के चलते अचानक फ्लाइट रद्द करना पड़ रहीं हैं। ऐसे इंडिगों ने एडवाइजरी जारी करते हुए अपने यात्रियों को अलर्ट कर कहा है कि घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट चेक कर लें और सुनिश्चित करें कहीं आपकी फ्लाइट रद्द तो नहीं हुई है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने रविवार के लिए अपने यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी और एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो एयरलाइन ने सोशल मीडिया और आधिकारिक माध्यमों से यात्रियों को सूचित किया है कि खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। एयरलाइन ने कहा है कि कम विजिबिलिटी के कारण विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ संभव नहीं होगा जिससे उड़ानें देरी से चल सकती हैं या उन्हें कैंसिल भी किया जा सकता है। 
इंडिगो की टीमें लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी बदलाव की स्थिति में यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए जानकारी दी जाएगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए घर से निकलने से पहले लिंक पर जाकर अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर देख लें। एयरलाइन ने उन यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं जिनकी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी फ्लाइट को फिर से शेड्यूल कर सकते हैं। यदि यात्री यात्रा नहीं करना चाहते तो वे वेबसाइट के माध्यम से रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया है। धुंध और प्रदूषण के कारण सिर्फ इंडिगो ही नहीं बल्कि पूरा एविएशन सेक्टर प्रभावित है। शनिवार को कम दृश्यता के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 66 उड़ानें रद्द की गईं। श्रीनगर से 4 और अमृतसर-दिल्ली रूट की 3 उड़ानें खराब मौसम की भेंट चढ़ गईं। 

Previous articleसीजन होने के बाद भी क्यों आंख दिखा रहा टमाटर? सामने आई दाम बढ़ने की बड़ी वजह
Next articleकेंद्रीय मंत्री शेखावत बोले— एसआईआर का विरोध करने वाले हैं खुद कंफ्यूज 
News Desk

तेलंगाना के मुख्यमंत्री बोले- धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे, नया कानून बनाएंगे

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की कि राज्य सरकार अन्य धर्मों का अपमान करने या गाली-गलौज करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा के प्रावधान हेतु विधानसभा सत्र में एक नया अधिनियम प्रस्तुत करेगी। साथ ही, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा कानूनों में उचित संशोधन भी किए जाएंगे। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में आयोजित क्रिसमस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी धर्मों के प्रति आपसी सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए धार्मिक घृणा फैलाने तथा हमलों की घटनाओं के खिलाफ सरकार पहले से ही सख्त कदम उठा रही है।
धर्मनिरपेक्षता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हुए रेवंत रेड्डी ने स्पष्ट किया कि अल्पसंख्यक समुदाय राज्य की सभी कल्याणकारी योजनाओं के पूर्ण लाभार्थी हैं। उन्होंने ईसाई और मुस्लिम समुदायों से जुड़े कब्रिस्तानों के लंबित मुद्दों को शीघ्र हल करने का पूरा आश्वासन दिया। क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने ईसा मसीह के उन अमर उपदेशों की याद दिलाई, जिनमें प्रेम, शांति, क्षमा और मानवता की सेवा का संदेश निहित है। विशेष रूप से, उन्होंने नफरत करने वालों से भी प्रेम करने के दिव्य संदेश पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिसंबर माह को तेलंगाना तथा कांग्रेस पार्टी के लिए विशेष और चमत्कारिक बताया। उन्होंने उल्लेख किया कि तेलंगाना राज्य का गठन तथा सोनिया गांधी का जन्मदिन दोनों इसी माह में पड़ते हैं। सरकार द्वारा लागू की जा रही प्रमुख योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने इंदिराम्मा आवास योजना, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा सुविधा तथा गरीब परिवारों को निःशुल्क बिजली जैसी पहलों की सराहना की। अंत में, रेवंत रेड्डी ने विश्वास व्यक्त किया कि तेलंगाना राइजिंग 2047 विजन के तहत राज्य विकास, समृद्धि और जनकल्याण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

Previous articleकोहरे में छिपा ताजमहल, कड़ाके की ठंड जारी, कई जगह विजिबिलिटी शून्य
Next articleमध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी, जबलपुर समेत 20 शहरों में कोहरे का अलर्ट
News Desk

एशिया कप फाइनल के बाद विवाद, टीम इंडिया ने PCB चीफ से नहीं लिया मेडल

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

दुबई में आयोजित अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में पाकिस्तान तो भारत पर जीत दर्ज कर ली लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी की भारी बेइज्ज्ती हुई. मुकाबला समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के हाथों मेडल लेने से इनकार कर दिया. इससे पहले सीनियर भारतीय खिलाड़ियों ने मोहसिन नकवी के हाथों जीती हुई एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था | 

अंडर-19 एशिया कप 2025 में इस बार फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को 191 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान के फाइनल जीतने पर मोहसिन नकवी ने अपने हाथों से विजेता टीम पाकिस्तान को ट्रॉफी दी. नकवी ने इस दौरान भारत को भी मेडल देना चाहा लेकिन खिलाड़ियों ने इनकार कर दिया |

भारतीय खिलाड़ियों ने ICC अधिकारी के हाथों लिया मेडल

जब भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के हाथों मेडल लेने से इनकार कर दिया तो उन्होंने पाकिस्तान टीम को अंडर-19 एशिया कप ट्रॉफी दी और उसके बाद चैंपियन टीम के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. नकवी ने यह ट्रॉफी पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ को सौंपी. वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने मेडल नकवी के हाथों से न लेकर आईसीसी के एक अधिकारी के हाथों मेडल लिया |

इसके पहले, सीनियर टीम के एशिया कप 2025 के फाइनल भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. लेकिन, उस वक्त भी तब विवाद पैदा हो गया था जब मोहसिन नकवी ने अपने हाथों से भारतीय टीम को ट्रॉफी देनी चाही थी. लेकिन भारतीय टीम ने इससे इनकार कर दिया था और बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया था. इसके बाद नकवी अपने साथ ट्रॉफी लेकर चले गए थे और फिलहाल ये ट्रॉफी भारत को नहीं मिली है |

कोहरे में छिपा ताजमहल, कड़ाके की ठंड जारी, कई जगह विजिबिलिटी शून्य

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

लखनऊ। यूपी में कड़ाके की ठंड और भीषण कोहरे का कहर जारी है। यहां सीजन में पहली बार पारा 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में सुल्तानपुर 4.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। बाराबंकी में पारा 4.8, अयोध्या में 5, बरेली में 5.1डिग्री सेल्सियस और शाहजहांपुर में पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार सुबह 28 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। ज्यादातर शहरों में धूप नहीं निकली। सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। ओस की बूंदें रिमझिम बारिश की तरह पड़ीं। कुछ जगह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
बता दें शनिवार को प्रदेश के 17 जिलों में शिमला 11.8 और नैनीताल 9डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ठंड रिकॉर्ड की गई। जालौन में शीतलहर को देखते हुए गौशालाओं में हीटर लगवाए गए। इस बीच मौसम विभाग ने लखनऊ, सीतापुर समेत पूरे अवध क्षेत्र के लिए अगले 2 दिन भीषण ठंड और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। अधिकतर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
कोहरे की वजह लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर 70 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स लेट हैं। ठंड की वजह से पिछले दिनों से 11 शहरों में स्कूल बंद हैं। लखनऊ समेत 10 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग भी बदली गई है। सरकार भी अलर्ट मोड पर है। लोगों से अपील की है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें। हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट 60 से 80 के बीच कर दी गई है। किसानों का कहना है कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन आलू, दलहन और मटर के लिए नुकसानदायक है।

Previous articleमध्य प्रदेश में खुलेंगे बिजली थाने, विद्युत चोरी पर लगेगी लगाम, ऊर्जा होगी महंगी
Next articleतेलंगाना के मुख्यमंत्री बोले- धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे, नया कानून बनाएंगे
News Desk

सीएम उमर ने कहा- भ्रम में मत रहिए मैं दिल्ली और कश्मीर में अलग-अलग बात नहीं करता

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपने बयानों से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां एक ओर विपक्षी गठबंधन केंद्र सरकार पर पूर्ण रूप से हमलावर रुख अपनाना चाहता है, वहीं उमर अब्दुल्ला समय-समय पर केंद्र की सराहना करके उस दबाव को कम कर देते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर केंद्र सरकार द्वारा राज्य को दी जा रही फंडिंग की खुलकर तारीफ की है। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि उनकी यह सराहना किसी को प्रसन्न करने के लिए नहीं है और वे स्थान के अनुसार अपनी बात नहीं बदलते।
एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में उमर अब्दुल्ला ने अपनी नीति को बिल्कुल साफ शब्दों में रखा। उन्होंने कहा कि वे उन नेताओं में से नहीं हैं जो राजनीति में लोगों को गुमराह करें। जहां केंद्र सरकार अच्छा कार्य करती है, वहां वे उसकी प्रशंसा करते हैं और जहां कमी दिखती है, वहां खुली आलोचना भी करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, मैं किसी को खुश करने के लिए झूठ नहीं बोलता। मैं अपनी बात दिल्ली में भी वही कहता हूं जो कश्मीर में कहता हूं।
मुख्यमंत्री बनने से पहले और बाद में भी उमर अब्दुल्ला लगातार जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य दर्जा बहाल करने की मांग उठाते रहे हैं। इसी मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार की उदारता पर सवाल उठाया। उनका कहना है कि राज्य दर्जे की बहाली को छोड़कर अन्य सभी मामलों में केंद्र सरकार ने उन्हें कोई शिकायत का मौका नहीं दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, सच कहूं तो पूर्ण राज्य के मुद्दे को छोड़ दें तो केंद्र सरकार ने हमें शिकायत करने का कोई अवसर नहीं दिया। सिर्फ इसी एक मामले में वे आगे नहीं बढ़ रहे, वहां हमें केवल शिकायतें ही मिली हैं। यह पूरा विवाद उमर अब्दुल्ला के हालिया बयानों और साक्षात्कारों से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार की उदार फंडिंग और सहयोग की प्रशंसा की थी। उनकी अपनी पार्टी के सहयोगी और कश्मीर के कुछ अन्य नेता उन पर केंद्र सरकार के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगा रहे हैं। कुछ का कहना है कि दिल्ली में वे केंद्र की तारीफ करते हैं और कश्मीर आकर आलोचना शुरू कर देते हैं। इन आरोपों का जवाब देते हुए उमर ने कहा कि वे कभी भी स्थान के आधार पर अपनी बात नहीं बदलते। वे हमेशा से केंद्र की उदार फंडिंग की सराहना करते आए हैं और जहां गलती है, वहां आलोचना भी करते हैं। उमर अब्दुल्ला ने दोहराया कि वे विधानसभा हो या सार्वजनिक मंच, हर जगह एक ही बात कहते हैं। वे किसी के दबाव में या प्रसन्नता के लिए अपनी राय नहीं बदलते। उनकी यह स्पष्टवादिता उनकी राजनीतिक शैली का हिस्सा रही है, जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग करती है। राज्य के विकास और केंद्र से सहयोग के मामले में वे सकारात्मक रुख रखते हैं, लेकिन पूर्ण राज्य दर्जे की मांग पर कोई समझौता करने को तैयार नहीं हैं।

Previous articleझारखंड हाई कोर्ट ने अफसरों को दिया बड़ा झटका, कहा- ‘अब अपनी जेब से भरें मुआवजा’; जानें क्यों लिया गया यह कड़ा एक्शन?
Next articleरेलवे ने फिर बढ़ाया किराया, 26 दिसंबर से लागू होंगी नई दरें; जानें अब स्लीपर और AC कोच के लिए कितने ज्यादा पैसे देने होंगे
News Desk

‘अक्षय रिसॉर्ट’ पर छापेमारी, 8 थाई युवतियाँ सहित 17 आरोपी गिरफ्तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

सूरत| सूरत ग्रामीण में रिसॉर्ट और फार्महाउस की आड़ में चल रही अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ जिला पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। रेंज आईजी प्रेमवीर सिंह और एसपी राजेश गढ़िया के निर्देश पर ओलपाड तालुका के जोथाण गांव की सीमा में स्थित ‘अक्षय रिसॉर्ट’ पर पुलिस ने छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट से थाईलैंड की 8 युवतियों सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के देह व्यापार के काले धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुख्ता सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), एलसीबी और ओलपाड पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने एक ‘डमी ग्राहक’ भेजकर पुष्टि की कि यहां विदेशी युवतियों से अनैतिक कार्य कराए जा रहे हैं। पर्याप्त सबूत मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर मौके से थाईलैंड से लाई गई 8 युवतियों, ग्राहकों और संचालकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि रिसॉर्ट के मालिक अक्षय कंचनलाल भंडारी ने मुख्य सूत्रधार सुनील यादव को प्रतिदिन 2,000 रुपये किराये पर कमरे उपलब्ध कराए थे। ग्राहकों से 2,000 से 8,000 रुपये वसूलकर विदेशी युवतियों के साथ शारीरिक संबंध की सुविधा दी जाती थी। यह पूरा नेटवर्क सूरत शहर से लेकर ओलपाड तक फैला हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई में कुल 20.62 लाख रुपये का मुद्दामाल जब्त किया है।

Previous articleMP News: मंत्री की ठोकर से उखड़ी नई सड़क, सतना में भ्रष्टाचार का खुलासा
Next articleझारखंड हाई कोर्ट ने अफसरों को दिया बड़ा झटका, कहा- ‘अब अपनी जेब से भरें मुआवजा’; जानें क्यों लिया गया यह कड़ा एक्शन?
News Desk

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, तेलंगाना की ‘छह गारंटियों’ पर उठाए सवाल

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

हैदराबाद । केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने तेलंगाना में कांग्रेस सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि राज्य में कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने के बावजूद चुनावी घोषणापत्र में की गई छह गारंटियां अब तक पूरी क्यों नहीं हुईं।
किशन रेड्डी ने पत्र में हाल ही में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात कर ‘तेलंगाना राइजिंग–2047 विजन डॉक्यूमेंट’ प्रस्तुत करने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सोनिया गांधी ने सरकार के दो साल के कार्यकाल की सराहना की और मुख्यमंत्री के विकास दृष्टिकोण की प्रशंसा की, लेकिन इससे एक गंभीर सवाल खड़ा होता है। उन्होंने याद दिलाया कि सितंबर 2023 में तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान तुक्कुगुड़ा में आयोजित जनसभा में सोनिया गांधी ने कांग्रेस का घोषणापत्र ‘अभय हस्तम’ जारी किया था और सत्ता में आते ही छह गारंटियां लागू करने का आश्वासन दिया था। रेड्डी ने पूछा कि क्या कांग्रेस की जीत और दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद सोनिया गांधी ने कभी इन वादों की स्थिति की समीक्षा की या मुख्यमंत्री से इस पर सवाल किया। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार चुनावी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के बजाय नए विजन डॉक्यूमेंट के जरिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी नेतृत्व खुद की तारीफ में व्यस्त हैं, जबकि जवाबदेही तय नहीं की जा रही।
रेड्डी ने यह भी सवाल किया कि क्या कांग्रेस पार्टी अब चुनाव के समय की गई गारंटियों को छोड़ चुकी है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि जनता को यह स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए कि ये वादे कहां गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों, महिलाओं, बेरोजगार युवाओं, छात्रों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया, तो जनता भविष्य में इसका करारा जवाब देगी। पत्र के अंत में उन्होंने कहा कि नई योजनाओं और विजन से पहले सरकार को पुराने वादों को पूरा कर अपनी विश्वसनीयता साबित करनी चाहिए, क्योंकि तेलंगाना की जनता सब देख और समझ रही है।

Previous articleJP Nadda Chhattisgarh Visit: साय सरकार के 2 साल पूरे होने पर जांजगीर में जनादेश परब, नड्डा करेंगे संबोधन
Next articleमेट्रो सफर में जरा सी चूक और लगेगा तगड़ा जुर्माना! भोपाल मेट्रो ने जारी की नई गाइडलाइन, यात्रा से पहले जरूर जान लें”
News Desk