‘हम मुसलमानों के खिलाफ नहीं…’, तेलंगाना चुनाव को लेकर बोले बंडी संजय

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

डेस्क: 11 फरवरी को होने वाले तेलंगाना (Telangana) नगर निकाय चुनावों (Municipal Elections) से ठीक पहले करीमनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार (Bandi Sanjay Kumar) ने शुक्रवार शाम को एक चौंकाने वाले बयान में मुस्लिम समुदाय (Muslim Community) से हमदर्दी जताई. आमतौर पर अपने तीखे बयानों के लिए जाने, जाने वाले बंडी ने अपना लहजा नरम करते हुए कहा कि बीजेपी मुसलमानों के खिलाफ नहीं है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका मुकाबला सिर्फ MIM पार्टी की ‘बांटने वाली राजनीति’ और ओवैसी परिवार के विकास विरोधी रवैये से है. उन्होंने कांग्रेस पर आरक्षण को लेकर MIM से ‘गुप्त सौदा’ करने का आरोप लगाया.

अपने भाषण में बंडी संजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का जिक्र करते हुए एक अहम सवाल पूछा. उन्होंने कहा कि मोदी जी जो राशन का चावल दे रहे हैं, क्या वह सिर्फ हिंदुओं के लिए है? उन्होंने कहा कि चावल, शौचालय और सड़कें सभी के लिए हैं, कोई भेदभाव नहीं है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि करीमनगर मेयर का पद MIM को देना दलितों के अधिकारों पर कुठाराघात है. यह बयान उस समय सामने आया है जब ऑनलाइन न्यूज पोर्टल्स और सोशल मीडिया पर कांग्रेस की इस ‘डील’ की आलोचना हो रही है.

तेलंगाना की राजनीति में यह एक अहम मोड़ है. हैदराबाद के ओल्ड सिटी में MIM के किले को भेदने की कोशिश में बंडी ने कहा कि वहां की गलियां आज भी गंदगी से बदहाल हैं. उन्होंने दावा किया कि ओवैसी परिवार ने विकास के नाम पर सिर्फ अपना भला किया है और अब मुस्लिम समुदाय इस धोखे को समझ चुका है. यह स्थिति पहले जैसी नहीं रही जब लोग डर या लालच में वोट देते थे.

संजय कुमार ने अपने भाषण की शुरुआत ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र से की और अंत में जनता से 11 फरवरी को बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ पार्षद चुनने का नहीं, बल्कि विकास और सम्मान का मुद्दा है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार ‘कमल’ खिलेगा और लोगों का विश्वास जीता जाएगा.

यहां देखें शेड्यूल; सुपर-8 का ग्रुप और टीमें कैसे तय होंगी? प्रारूप की पूरी जानकारी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

 टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है। यह टूर्नामेंट आठ मार्च तक खेला जाएगा। इस दौरान कुल 55 मैच खेले जाएंगे। इनमें ग्रुप स्टेज के 40 मैच, सुपर-8 के 12 मैच, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल हैं। बांग्लादेश को बाहर कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी और टूर्नामेंट का अपडेटेड शेड्यूल जारी किया। बांग्लादेश ग्रुप सी में था और स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में रखा गया।भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में कई हाईवोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे। हालांकि, पाकिस्तान ने 15 फरवरी को टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले से पीछे हटने का फैसला किया। उस दिन भारत और पाकिस्तान का मैच कोलंबो में होना था, लेकिन पीसीबी ने इस मैच के बहिष्कार का एलान किया। ऐसे में फैंस के लिए मजा थोड़ा किरकिरा जरूर होगा, लेकिन नुकसान पाकिस्तान का ही है। अगर उसे ग्रुप-ए में अन्य टीमों के खिलाफ हार मिली तो उसके लिए सुपर-8 का रास्ता मुश्किल हो जाएगा। 

19 फरवरी तक हर रोज तीन मुकाबले

शुरुआती चरण यानी ग्रुप स्टेज में क्रिकेट फैंस को लगभग हर दिन तीन-तीन मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि 19 फरवरी तक टूर्नामेंट अपने सबसे व्यस्त दौर में रहेगा, जहां लगातार हर रोज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद 21 फरवरी से एक मार्च तक सुपर-आठ राउंड चलेगा। चार मार्च और पांच मार्च को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि आठ मार्च को फाइनल खेला जाएगा। एग्रीमेंट के तहत पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में ही खेलेगा। अगर टीम फाइनल में पहुंचती है तो फाइनल भी कोलंबो में खेला जाएगा। वरना फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

मैच का क्यो होगा समय?

19 फरवरी तक जो तीन मुकाबले खेले जाएंगे, उसका पहला मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से, दूसरा मैच दोपहर तीन बजे से और तीसरा मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा। सात फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच कोलंबो में मुकाबले से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। वहीं, भारत अपना पहला मैच भी सात फरवरी को वानखेड़े में खेलेगा। यह मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा। सात फरवरी का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच ईडन गार्डेन्स में होगा। 20 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया-ओमान के मुकाबले के साथ ही ग्रुप-स्टेज के मुकाबले खत्म हो जाएंगे।इसके बाद सुपर-8 राउंड में 21, 23, 24, 25, 27 और 28 फरवरी को एक-एक मैच खेले जाएंगे। वहीं, 22 फरवरी, 26 फरवरी और एक मार्च को सुपर-8 राउंड में दो मुकाबले खेले जाएंगे। सुपर-8 में अगर एक मैच हुआ तो मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा। और अगर दो  मुकाबले होते हैं तो पहला मैच दोपहर तीन बजे से और दूसरा शाम सात बजे से खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल के सभी मैच शाम सात बजे से होंगे।

ग्रुप स्टेज से फाइनल तक पूरा फॉर्मेट समझिए

ग्रुप-स्टेज में किस प्रकार होंगे मैच

ग्रुप स्टेज में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। आईसीसी ने इस बार भी वही बड़ा और संतुलित फॉर्मेट अपनाया है, ताकि एसोसिएट टीमों को अधिक मौके मिल सकें और मुकाबले रोमांचक बने रहें। 20 टीमों को चार ग्रुप (ए, बी, सी और डी) में बांटा गया है, जिनमें प्रत्येक ग्रुप में पांच टीमें शामिल हैं। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी चार टीमों के खिलाफ चार मुकाबले खेलेगी। जीत पर टीम को दो अंक, नो रिजल्ट पर एक अंक, जबकि हार पर शून्य अंक मिलेगा। ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 चरण में प्रवेश करेंगी।

सुपर-8 में बदलेगा खेल

ग्रुप स्टेज से क्वालिफाई करने वाली आठ टीमें सुपर-8 चरण में खेलेंगी। यहां इन टीमों को दो ग्रुप में चार-चार टीमों के रूप में बांटा जाएगा। हर टीम अपने ग्रुप में मौजूद बाकी तीन टीमों के खिलाफ तीन मैच खेलेगी। आईसीसी ने सुपर-8 के लिए पहले से सीडिंग सिस्टम तय कर रखा है। हालांकि, अगर कोई बड़ी या सीडेड टीम ग्रुप स्टेज में बाहर हो जाती है, तो उसे हराकर क्वालिफाई करने वाली टीम उसी स्लॉट में सुपर-8 खेलेगी। यानी जो कोड पुरानी टीम को दिया गया था, वह नहीं बदलेगा, बस टीम बदल जाएगी। उदाहरण के तौर पर जो चार ग्रुप हैं वो इस प्रकार हैं- 
 
ग्रुप A: भारत (X1), नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान (Y3), अमेरिका
ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया (X2), आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका (Y4), जिम्बाब्वे
ग्रुप C: इंग्लैंड (Y1), इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज (X3)
ग्रुप D: अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड (Y2), दक्षिण अफ्रीका (X4), यूएई

इसके बाद जब टीमें सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करेंगी तो उन्हें दो ग्रुप एक्स (X) और वाई (Y) में बांटा जाएगा। आईसीसी ने पहले से सीडेड टीमें तय कर रखी हैं। अगर वही टीमें क्वालिफाई करती हैं तो सुपर-8 का ग्रुप कुछ इस प्रकार दिखेगा-
 
ग्रुप-1 सीड (X): भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका
ग्रुप-2 सीड (Y): इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका।

अगर यही टीमें अपने-अपने ग्रुप से सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करती हैं तो इन्हें इसी रूप से मैच खेलना पड़ेगा। अगर कोई उलटफेर होता है तो कोई अन्य टीम अपने ग्रुप से सुपर-8 के लिए दावा ठोकती है तो पहले से तय सीडेड की टीम को रिप्लेस करने वाली उसकी जगह लेगी। मान लीजिए अगर ग्रुप ए से भारत सुपर-8 में पहुंच जाता है और अमेरिका दूसरे स्थान पर रहता है ग्रुप में तो पाकिस्तान की जगह सुपर-8  के ग्रुप-2 सीड में अमेरिका आ जाएगा। इसी तरह अन्य टीमों के साथ भी है।सेमीफाइनल और फाइनल का रास्ता सुपर-8 के बाद हर ग्रुप (X और Y) की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल में एक ग्रुप की टॉप टीम का सामना दूसरे ग्रुप की रनरअप टीम से होगा। दोनों सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

टाई नहीं, होगा साफ नतीजा

टी20 विश्व कप में हर मैच का नतीजा निकलना तय है। मुकाबला टाई होने की स्थिति में सुपर ओवर के जरिए विजेता का फैसला किया जाएगा। आईसीसी का मानना है कि यह फॉर्मेट न सिर्फ बड़े मुकाबलों का रोमांच बढ़ाएगा, बल्कि छोटी टीमों को भी खुद को साबित करने का सुनहरा मौका देगा। कुल मिलाकर, 2026 टी20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल तक हर चरण रोमांच से भरा होगा। 20 टीमों की इस जंग में एक-एक मैच का महत्व होगा और फैंस को पूरे टूर्नामेंट में हाई-वोल्टेज क्रिकेट देखने को मिलेगा।

भारत-श्रीलंका के इन स्टेडियमों में होंगे मुकाबले

2026 पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। आईसीसी ने इस मेगा टूर्नामेंट के लिए कुल आठ वेन्यू तय किए हैं, जिनमें भारत के पांच और श्रीलंका के तीन मैदान शामिल हैं। टूर्नामेंट के नियम 2024 संस्करण जैसे ही रखे गए हैं, ताकि मुकाबले तेज, रोमांचक और निष्पक्ष बने रहें।

भारत में किन स्टेडियमों में होंगे मैच?
भारत में टी20 विश्व कप के मुकाबले पांच प्रमुख शहरों में खेले जाएंगे।
ईडन गार्डेन्स, कोलकाता
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

इनमें अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम खास रहेगा, क्योंकि 1.32 लाख दर्शकों की क्षमता वाला यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। फिलहाल फाइनल मुकाबला यहीं कराने की योजना है।

श्रीलंका में ये मैदान होंगे मेजबान

श्रीलंका में तीन स्टेडियमों को चुना गया है—
आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड (SSC), कोलंबो
पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम
पाकिस्तान की एंट्री से बदल सकता है वेन्यू
आईसीसी के कार्यक्रम में एक खास प्रावधान भी रखा गया है।
अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचता है, तो
पहला सेमीफाइनल कोलकाता की बजाय कोलंबो में खेला जाएगा
और अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल भी अहमदाबाद से कोलंबो शिफ्ट किया जाएगा।
वहीं, अगर भारत भी सेमीफाइनल में पहुंचता है और उसका सामने अंतिम-4 में पाकिस्तान से नहीं होता है, तो टीम इंडिया 5 मार्च को मुंबई में दूसरा सेमीफाइनल खेलेगी।
पाकिस्तान से सामना होने पर भारत को कोलंबो में सेमीफाइनल खेलना होगा। यह मैच तय करेगा कि फाइनल कहां होगा।
टी20 विश्व कप 2026 के मुख्य नियम
हर मैच 20-20 ओवर का होगा।
हर पारी की शुरुआत में 6 ओवर का पावरप्ले।
एक मैच की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 10 मिनट की होगी।
हर पारी के लिए 1 घंटा 25 मिनट, बीच में 20 मिनट का ब्रेक होगा।
स्टॉप-क्लॉक नियम: गेंदबाजी टीम को हर ओवर 60 सेकंड के भीतर शुरू करना होगा
हर टीम को प्रति पारी दो असफल रिव्यू की अनुमति।
स्कोर बराबर होने पर सुपर ओवर, और जरूरत पड़ी तो लगातार सुपर ओवर।
बारिश या किसी प्रकार की बाधा की स्थिति में डकवर्थ लुईस नियम लागू होगा।
ग्रुप स्टेज में डकवर्थ लुईस नियम से नतीजा आने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 5 ओवर का खेल जरूरी।
सेमीफाइनल और फाइनल में डकवर्थ लुईस नियम से नतीजा आने के लिए दोनों पारियों में न्यूनतम 10 ओवर का खेल जरूरी।
आईसीसी ने अभी तक रिजर्व डे और नॉकआउट मैचों के अतिरिक्त समय को लेकर अंतिम घोषणा नहीं की है।

Prof. Dr. Mamidanna Sreedhar’s Vision for Global Knowledge and Innovation

0

At the core of Prof. Dr. Mamidanna Sreedhar’s career lies a vision of globally connected, socially relevant knowledge creation. From international research labs to Indian universities and healthcare institutions, his work reflects a consistent focus on innovation, collaboration, and impact. By combining academic leadership, applied research, and advisory roles, he continues to influence education and healthcare ecosystems. His ongoing projects, upcoming publications, and research reviews signal a future marked by continued contributions to global science and technology.

Prof. Dr. Mamidanna Sreedhar, an internationally experienced academician, researcher, and consultant, continues to play a transformative role in advancing research, education, and healthcare innovation across India and beyond. A native of Andhra Pradesh, Prof. Dr. Sreedhar pursued his higher education in the United States and went on to work as a Consultant and Scientist with IBM Research & Development Labs in the USA and Canada.

After building a strong global research career, he returned to India in 2010 with a vision to strengthen the country’s academic and research ecosystem. Since then, he has served in Director-level leadership roles at leading private universities, including Lovely Professional University (LPU) and BBD University. During his tenure, he was instrumental in establishing advanced research centers by securing grants from various national and international funding agencies, significantly contributing to institutional research growth.

Prof. Dr. Sreedhar’s research spans multiple interdisciplinary domains, including artificial intelligence, medical sciences, cloud computing, biology, and human rights. He has published numerous research papers, holds multiple patents, and has authored several research books that have gained recognition among scholars, professionals, and policymakers.

His outstanding contributions have earned him several prestigious national and international honors. Among them is the renowned Dr. B. R. Ambedkar National Award, presented by the Governor of West Bengal. He has also been recognized by the Speaker of Delhi, the Minister of State of Jammu & Kashmir, the Governor of Chhattisgarh, and various state ministers across India. Internationally, he has been honored by two Chief Ministers of Nepal for his expert involvement in resolving complex hydro power–related challenges.

Adding another milestone to his career, Prof. Dr. Sreedhar’s latest research book, “New Era: Medical Technology,” is now ready for publication and release. The book explores the growing role of artificial intelligence in healthcare, covering AI-based diagnosis and disease prediction, surgical applications, patient care, public health, and healthcare system enhancement. The publication is expected to serve as a valuable reference for healthcare institutions and professionals worldwide.

Speaking to the media, Prof. Dr. Sreedhar acknowledged the support of mentors, collaborators, and institutions who stood by him throughout the challenging yet rewarding journey of completing the research work.

Currently, he serves as an advisor to several upcoming super speciality hospitals, including Eastbond Super Speciality Hospital, ThreeDev Super Speciality Hospital, and Ramsay Super Speciality Hospital, where he continues to guide strategic planning and technology-driven healthcare solutions.

He also revealed that two additional research patents and books are currently under review, signaling continued contributions to research, innovation, and global knowledge development in the near future.

ट्रंप ने भारत पर लगे 50% टैरिफ को 18 किया, कब से होगा लागू? जानें Trade Deal पर क्या बोले PM मोदी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

India US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार, 2 फरवरी को भारत पर लगी 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने का ऐलान किया था. लेकिन उन्होंने इसके लिए तारीख नहीं तय की थी. अब व्हाइट हाउस की ओर से कार्यकारी आदेश जारी कर दिया गया है. जिसके अनुसार, भारत पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ खत्म हो गया है. यह आदेश भारतीय समयानुसार आज शनिवार, 7 फरवरी 2026 की सुबह 10:30 बजे से लागू हो गया है. यानी अब भारतीय प्रोडक्ट्स पर अमेरिकी अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ नहीं लेगा.

ट्रेड डील पर अमेरिका की ओर से जारी आदेश के अनुसार, भारत पर लगी अतिरिक्त टैरिफ के अलावा अमेरिका की आधिकारिक टैरिफ सूची में शामिल भारत से जुड़े विशेष कोड और प्रावधान भी हटा दिए हैं. अमेरिका ने इसी नियमों के तहत भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया था. इस टैरिफ का असर उन्हीं प्रोडक्ट्स पर पड़ेगा, जो आज 7 फरवरी 2026 को साढ़े बजे के बाद अमेरिका में खपथ के लिए पहुंचेंगे या फिर वेयर हाउस से निकाला जाएगा.

टैरिफ का भारत की आर्थिक स्थिति पर दिखेगा असर
भारतीय प्रोडक्ट्स के टैरिफ कम होने के फैसले के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था पर तगड़ी उछाल देखने को मिलेगी. क्योंकि अब पेनल्टी टैक्स नहीं लगेगा, सिर्फ सामान्य ड्यूटी ही देनी होगी. वो भारतीय प्रोडक्ट्स जिनकी खेपें पहले ही पहुंच चुकी हैं या रास्ते में या वेयरहाउस में हैं. उनसे टैरिफ वसूला जा चुका है. उनको भी प्रक्रिया के तहत रिफंड किया जाएगा. हालांकि रिफंड सभी को नहीं मिलेगा, इसके लिए कुछ क्राइटेरिया रखी गई हैं, जो उसको फॉलो करेगा. रिफंड सिर्फ उसी को मिलेगा.

क्या बोले PM मोदी?
टैरिफ को लेकर व्हाइट हाउस द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड फ्रेमवर्क का स्वागत किया. पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद देते हुए कहा, भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के ढ़ांचे पर सहमति बनी है. इस फ्रेमवर्क से दोनों देशों के बीच भरोसा, साझेदारी और गतिशीलता बढ़ेगी. यह समझौता कई वर्गों के लिए नए अवसर खोलेगा, रोजगार पैदा होंगे और वैश्विक विकास को गति मिलेगी.

चैंपियन बनने के बाद भी ICC ने टीम इंडिया को नहीं दी प्राइज मनी? ये है बड़ी वजह

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

 कल यानी 6 फरवरी 2026 को अंडर-19 वर्ल्ड कप का महामुकाबला खेला गया, जहां भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थीं. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहाड़ जैसे 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही, जिसके परिणामस्वरूप भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से मात देकर छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद सभी की नजरें आईसीसी (ICC) की तरफ से मिलने वाली प्राइज मनी पर टिकी थीं, लेकिन टीम इंडिया को केवल ट्रॉफी ही दिया गया. प्राइज मनी न देने के पीछे आईसीसी ने एक बड़ी वजह बताई है.

किस वजह से ICC ने नहीं दी प्राइज मनी?

भारतीय अंडर-19 टीम की खिताबी जीत के बाद आईसीसी द्वारा प्राइज मनी न देने का मुख्य कारण यह है कि आईसीसी इस टूर्नामेंट को युवा खिलाड़ियों के कौशल विकास और मेंटरशिप के लिए एक ‘डेवलपमेंट प्रोग्राम’ के रूप में देखता है. आईसीसी के अनुसार, सभी प्रतिभागी देशों को उनके क्रिकेट विकास के लिए आईसीसी रेवेन्यू का एक हिस्सा पहले ही फंड के तौर पर दिया जाता है. इस टूर्नामेंट को भी उसी का हिस्सा माना गया है, इसलिए अलग से प्राइज मनी देने को आईसीसी डबल प्राइज मनी मानता है और इसी वजह से टीम इंडिया को केवल ट्रॉफी दिया गया.

खिलाड़ियों की निगाहें BCCI पर टिकी हैं

आईसीसी (ICC) की ओर से प्राइज मनी न मिलने के बाद अब सभी खिलाड़ियों की निगाहें बीसीसीआई (BCCI) पर टिकी हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए प्राइज मनी को लेकर बड़ा ऐलान कर सकता है. बता दें कि साल 2022 में जब यश धूल की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने विश्व कप जीता था, तब बीसीसीआई ने हर खिलाड़ी को 40 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के हर सदस्य को 25 लाख रुपये बतौर इनाम दिए थे.

From Stage Fear to Stage Confidence: The MD Sir Dance Method

0

Many beginners fear the stage, but MD Sir’s dance education system is designed to remove hesitation. His dance teaching emphasizes gradual learning, body control, and confidence-building techniques. Using practical dance methods, he prepares students for wedding choreography and live performances. Alongside this, he guides learners toward dance career growth by introducing professional standards and teaching skills. Aspiring instructors also receive training to become qualified dance teachers, making his program both performance-focused and career-oriented.

MD Sir Official: A Trusted Name in Modern Education

MD Sir Official is a growing educational platform in India that focuses on delivering quality learning through clear explanations, practical teaching methods, and digital accessibility. The platform is known for engaging content and a strong connection with students through modern online platforms.

Background and Vision

MD Sir is an educator and content creator who believes that education should be simple, engaging, and effective. His vision is to make learning accessible to a wider audience through digital platforms that allow direct interaction with learners. Through consistent effort and innovative teaching styles, MD Sir Official has built a recognizable presence in the online education space.

Educational and Content Approach

MD Sir Official follows a learner-friendly teaching approach where concepts are explained step by step in an easy-to-understand manner. The content focuses on building confidence, improving conceptual clarity, and encouraging continuous learning. Emphasis is placed on discipline, consistency, and interactive education.

Digital Growth and Community Engagement

With the help of digital platforms, MD Sir Official has created a strong online learning community. The platform continues to grow by sharing educational content regularly and engaging with learners across different digital channels. This consistent presence has helped the initiative gain recognition and trust among students.

Impact and Recognition

MD Sir Official has positively influenced many learners by making education more approachable and structured. The platform’s growing audience reflects its effectiveness, relevance, and commitment to quality learning in the digital age.

Conclusion

MD Sir Official represents a modern educational initiative that blends knowledge, creativity, and digital outreach. With a clear vision and a learner-focused approach, the platform continues to expand its reach and support students through accessible and engaging education.

Official Links

YouTube: https://youtube.com/@mdsirofficialuniquedancestudio?si=YUo6vBPrIM4keKNt

Instagram: https://www.instagram.com/mdsirofficial?igsh=MThjNmNjNXN3Nm5qYQ==

Facebook: https://www.facebook.com/share/r/17XKFNgnu7/?mibextid=ZbWKwL

Bundelkhand’s Youngest Wedding Choreographer with a Vision for Education

0

Recognized as one of the youngest professional choreographers in Bundelkhand, MD Sir goes beyond wedding stages. His dance education model combines modern dance teaching techniques with easy-to-follow dance methods. Each dance choreography session doubles as professional training, helping students understand performance structure and audience engagement. With a clear focus on dance career growth, he also offers structured training for those who want to become dance teachers, building the next generation of instructors in the region.

MD Sir Official: A Trusted Name in Modern Education

MD Sir Official is a growing educational platform in India that focuses on delivering quality learning through clear explanations, practical teaching methods, and digital accessibility. The platform is known for engaging content and a strong connection with students through modern online platforms.

Background and Vision

MD Sir is an educator and content creator who believes that education should be simple, engaging, and effective. His vision is to make learning accessible to a wider audience through digital platforms that allow direct interaction with learners. Through consistent effort and innovative teaching styles, MD Sir Official has built a recognizable presence in the online education space.

Educational and Content Approach

MD Sir Official follows a learner-friendly teaching approach where concepts are explained step by step in an easy-to-understand manner. The content focuses on building confidence, improving conceptual clarity, and encouraging continuous learning. Emphasis is placed on discipline, consistency, and interactive education.

Digital Growth and Community Engagement

With the help of digital platforms, MD Sir Official has created a strong online learning community. The platform continues to grow by sharing educational content regularly and engaging with learners across different digital channels. This consistent presence has helped the initiative gain recognition and trust among students.

Impact and Recognition

MD Sir Official has positively influenced many learners by making education more approachable and structured. The platform’s growing audience reflects its effectiveness, relevance, and commitment to quality learning in the digital age.

Conclusion

MD Sir Official represents a modern educational initiative that blends knowledge, creativity, and digital outreach. With a clear vision and a learner-focused approach, the platform continues to expand its reach and support students through accessible and engaging education.

Official Links

YouTube: https://youtube.com/@mdsirofficialuniquedancestudio?si=YUo6vBPrIM4keKNt

Instagram: https://www.instagram.com/mdsirofficial?igsh=MThjNmNjNXN3Nm5qYQ==

Facebook: https://www.facebook.com/share/r/17XKFNgnu7/?mibextid=ZbWKwL

टॉयलेट के लिए बस से उतरे लोगों को कंटेनर ने कुचला, 6 की मौके पर मौत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Mathura Road Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में आज शनिवार तड़के यमुना एक्सप्रेस पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा इतना भयावह था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया. फिलहाल, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है.

जानकारी के अनुसार, थाना सुरीर क्षेत्र में माइलस्टोन 88 के पास यह हादसा हुआ है. निजी बस दिल्ली के नागलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही थी. इस दौरान कुछ यात्रियों ने परिचालक से लघु शंका जाने की बात कही, तो चालक ने यमुना एक्सप्रेसवे से गुजर रही बस को ग्रीन जोन में न खड़ा कर सड़के के किनारे ही लगा दिया. जब कुछ यात्री नीचे उतरकर लघु शंका कर रहे थे, कुछ बस में ही बैठे रहे. इस दौरान अचानक से पीछे से काफी तेज स्पीड में एक कंटेनर आया, जिसने बस को जोरदार टक्कर मार दी.

2 यात्रियों की नहीं हुई पहचान

इस दौरान कंटेनर ने कई लोगों को रौंद दिया, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए. किसी को भी भागने का भी मौका नहीं मिला. पुलिस के अनुसार सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है, जिसमें 1 मृतक दिल्ली के प्रेम नगर के रहने वाला है. इसके अलावा यूपी के औरेया, बस्ती, कन्नौज और फिरोजाबाद जिले के रहने वाले हैं. पुलिस ने शव को सुपुर्द कर मॉर्चुरी में रखवा दिया है.

कंटेनर चालक फरार

हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने यातायात को चालू कराया. पुलिस के अनुसार, कंटेनर चालक मौके से हादसे के बाद फरार हो गया है. जिसकी तलाश की जा रही है.

‘ओ रोमियो’ के इवेंट में शाहिद कपूर ने अचानक छोड़ा स्टेज, फैंस की ये हरकत बनी वजह; देखें वायरल वीडियो

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दोनों ही एक्टर्स फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं। शुक्रवार को भी दोनों कलाकार मुंबई में ‘ओ रोमियो’ फिल्म के नए गाने ‘पान की दुकान’ के लॉन्च इवेंट पर पहुंचे। इस इवेंट में हंगामा खड़ा हो गया। शाहिद कपूर को फैंस की वजह से स्टेज ही छोड़कर जाना पड़ा। जानिए, क्या है ये पूरा मामला? 

सांकेतिक तस्वीरप्रीमियम

जाएं तो जाएं कहां: स्कूलों में बालिकाओं के शौचालय के आंकड़ों में भले सुधार दिखाएं, लेकिन जमीनी हकीकत में अलग

फिल्म ‘वध 2’

ओपनिंग डे पर ‘वध 2’ ने की धीमी शुरुआत, जानें कितना किया कलेक्शन?

बॉलीवुड

वैलेंटाइन वीक स्पेशल

फैंस की भीड़ ने शाहिद को बुरी तरह से घेर लिया 

लॉन्च इवेंट में शाहिद और तृप्ति के साथ-साथ मीडिया के लोग और कई फैंस भी मौजूद थे। लोगों से बातचीत के दौरान शाहिद ने अपने नए गाने पर डांस करने के लिए कुछ फैंस को स्टेज पर बुला लिया। लेकिन हालात तब बिगड़ गए, जब बुलाए गए फैंस के अलावा और भी कई लोग स्टेज पर आ गए। इस वजह से स्टेज पर काफी भीड़ जमा हो गई। इस भीड़ ने शाहिद को बुरी तरह से घेर लिया।  

सिक्योरिटी को देना पड़ा दखल 

भीड़ को संभालने के लिए सिक्योरिटी को स्टेज पर आना पड़ा। साथ ही शाहिद कपूर को स्टेज छोड़ना पड़ा। कुछ देर बाद जैसे ही मामला शांत हुआ, शाहिद कपूर वापस स्टेज पर लौटे। इस हंगामे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामला शांत होने के बाद इवेंट को फिर से शुरू किया गया। शाहिद कपूर वापस स्टेज पर आए, अपने गाने पर डांस किया। इवेंट खत्म होने पर उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘आप लोगों का शुक्रिया, आप लोग कमाल के हैं।’

कब रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’?

‘ओ रोमियो’ एक्शन थ्रिलर फिल्म है, यह 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

तिलक की वापसी से सैमसन या ईशान, किसका कटेगा पत्ता? कैसी होगी संभावित प्लेइंग-11

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। भारत का पहले मैच में सामना अमेरिका से होगा। भारत और अमेरिका के बीच यह मुकाबला शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारत ने 2024 विश्व कप में अमेरिका को हराया था और इस टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी होगा। 

भारत खिताब का प्रबल दावेदार

भारत और श्रीलंका में शनिवार से टी20 विश्व कप शुरू हो रहा है जिसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली गत चैंपियन भारतीय टीम खिताब की सबसे प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और उसने हाल ही में न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया था। भारत के लिए राहत की बात यह है कि लगभग उसके हर खिलाड़ी फॉर्म में हैं। 

सैमसन पर क्यों भारी ईशान का पलड़ा?

संजू सैमसन खराब फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खुद को मिले मौके का पूरा फायदा उठाया और सीरीज में लगातार दमदार पारियां खेली जिसमें एक शतक भी शामिल है।ईशान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में भी अर्धशतक लगाया था और शीर्ष क्रम पर अपना दावा मजबूत कर लिया था। अभ्यास मैच में संजू सैमसन को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। इतना ही नहीं इस मैच में सैमसन की जगह अभिषेक के साथ ईशान किशन ओपनिंग के लिए उतरे थे।ईशान किशन विकेटकीपर भी हैं, ऐसे में इस बात की संभावना अधिक है कि सैमसन की जगह ईशान ही अमेरिका के खिलाफ प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे। 

तिलक की होगी वापसी

भारतीय टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा भी चोट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। तिलक पेट की सर्जरी के कारण कुछ समय तक मैदान से बाहर थे। तिलक ने अभ्यास मैच में हिस्सा लिया था और अच्छी बल्लेबाजी की थी। यह तय है कि तिलक अपने नियमित स्थान तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे और चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार आएंगे। सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से फॉर्म में वापसी की है और सभी को उम्मीद रहेगी कि वह टी20 विश्व कप में भी इस फॉर्म को बरकरार रखेंगे। 

वॉशिंगटन को मौका मिलने की संभावना कम

टी20 विश्व कप के लिए भारत की प्लेइंग-11 लगभग तय ही है, लेकिन एक स्थान जिस पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी वो वॉशिंगटन सुंदर हैं। टीम में हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल के रूप में पहले से ही दो ऑलराउंडर मौजूद हैं, ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि वॉशिंगटन को प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी। भारत के लिए शिवम दुबे अभ्यास मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। शिवम को अपनी गेंदबाजी पर ध्यान देने की जरूरत है। 

गेंदबाजी की अगुआई करेंगे बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय गेंदबाजी आक्रामण की अगुआई करेंगे। अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और शिवम तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा संभालेंगे, जबकि अक्षर पटेल के साथ वरुण चक्रवर्ती स्पिन की जिम्मेदारी देखेंगे। वरुण और कुलदीप यादव में से किसी एक को मौका मिलेगा, लेकिन टी20 में वरुण लंबे समय तक एकादश का नियमित रूप से हिस्सा रहे हैं, इसलिए उनका पलड़ा भारी है। 

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्तान), शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती। 
अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रियस गोउस (विकेटकीपर), साइतेजा मुकामाला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोसथुश केंजिगे, सौरभ नेत्रवल्कर।