10.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
HomeLatest Newsबहुमंजिला इमारत से भारी लोहे की रॉड गिरने से दो लोगों की...

बहुमंजिला इमारत से भारी लोहे की रॉड गिरने से दो लोगों की  मौत 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में नगर निगम से सटी एक बहुमंजिला इमारत से भारी लोहे की रॉड गिरने से दो लोगों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, बाद में अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यह हादसा मंगलवार दोपहर को उस समय हुआ, जब उक्त बहुमंजिला ट्रेड सेंटर में वेल्डिंग का काम चल रहा था। मृतकों की पहचान शेख इरफान और खोकन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सुबह से ही इमारत की सीढ़ियों के पास लोहे की रॉड की वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक भारी रॉड नीचे गिर गई। उस वक्त इमारत के नीचे कई लोग मौजूद थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस ट्रेड सेंटर में कई व्यापारी अपना सामान रखते हैं। हादसे के दिन हावड़ा के मंगलाहाट में बाजार लगा हुआ था। टोपी व्यापारी शेख इरफान अपने दोस्त खोकन के साथ सामान रखने के लिए इमारत में पहुंचे थे, तभी ऊपर से गिरी लोहे की रॉड उनके सिर पर आ गिरी।
दोनों को गंभीर हालत में हावड़ा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर हावड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जब इमारत की छत पर पहुंची तो वहां लोहे की रॉड और अन्य निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी मिली।

Previous articleगैस रिसाव के कारण दम घुटने से तीन की मौत 
Next articleआर्मी चीफ की चापलूसी और फिर यू-टर्न लेने को मजबूर हुआ पाकिस्तान, अब भारत से होगा मैच
News Desk

साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान का स्कोर टाई, सुपर ओवर में होगा अब विजेता का फैसला

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुकाबला आज अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम...

श्रीगंगानगर में पीछे से टक्कर के बाद पलटी जीप, थाना प्रभारी ज्योति नायक की मौत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews श्रीगंगानगर| में  हुए दर्दनाक सड़क हादसे में महिला थाना प्रभारी सीआई ज्योति नायक की मौत हो गई। पायल थियेटर रोड...