2.1 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeLatest Newsदिल्ली ब्लास्ट केस में NIA की एक और बड़ी कार्रवाई, कश्मीर से...

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA की एक और बड़ी कार्रवाई, कश्मीर से जसिर बिलाल वानी गिरफ्तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार बम धमाके की जांच तेज करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एआईए) ने एक और अहम गिरफ्तारी की है। एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से जसिर बिलाल वानी उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया है, जिसे इस आतंकी साजिश में शामिल एक महत्वपूर्ण सहयोगी माना जा रहा है।

यह गिरफ्तारी मामले में पहले से पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी जांच से मिली सूचनाओं के आधार पर की गई है। एनआईए की टीम पिछले कई दिनों से घाटी में छापेमारी और पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान जसिर वानी की संलिप्तता के प्रमाण सामने आने के बाद उसे हिरासत में लिया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले एजेंसी ने हमला करने वाले आत्मघाती हमलावर के सहयोगी आमिर रशीद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। जिस कार का इस्तेमाल विस्फोट में किया गया, वह उसके नाम पर पंजीकृत थी, जिसे लेकर एनआईए लगातार उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में थी।

Previous articleलैंड पूलिंग एक्ट खत्म, सिंहस्थ 2028 की तैयारी जोरों पर, CM का बड़ा ऐलान!
Next articleछत्तीसगढ़ विधानसभा का ऐतिहासिक सत्र आज, 25 सालों की विरासत को किया जाएगा सलाम!
News Desk

जहां कांग्रेस का दिमाग बंद, वहीं से हमारा काम शुरू: पीएम मोदी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews सिलचर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने शिलांग-सिचलर कॉरिडोर के भूमि पूजन के बाद कहा...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पोंटिंग की भविष्यवाणी, इस विदेशी खिलाड़ी को बताया सबसे खतरनाक

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews रिकी पोंटिंग ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद खिलाड़ियों की अपनी खास रेटिंग जारी की है. हैरानी की बात...