1.9 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeBollywoodकतर में सलमान खान का धमाकेदार जलवा, दबंग टूर में फैंस ने...

कतर में सलमान खान का धमाकेदार जलवा, दबंग टूर में फैंस ने किया ग्रैंड वेलकम

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: सलमान खान की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेशों में भी अच्छी-खासी है। वह जहां जाते हैं, फैंस की भीड़ उन्हें देखने के लिए जमा हो जाती है। हाल ही में सलमान खान कतर पहुंचे। वह अपने दबंग टूर के लिए कतर गए हैं। कतर पहुंचने पर फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। साथ ही भाईजान ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके अलग अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। 

हाथों में भारत का झड़ा और फूल लिए नजर आए फैंस
वायरल वीडियो में सलमान खान जब फैंस के बीच पहुंचे तो उनका शानदार स्वागत हुआ। कई फैंस के साथ हाथ में भारत का झड़ा था। साथ ही कई लोगों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भी दिया। सलमान खान भी इस स्वागत से काफी खुश नजर आए। इस पूरे इवेंट में उनकी सुरक्षा में कोई चूक नहीं दिखी। हर पल  बॉडीगार्ड शेरा साथ में नजर आया। 

सलमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गाया गाना 
बाद में दबंग टूर की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें सिंगर स्टेबिन बेन ने गाया गया। उन्होंने सलमान की एक फिल्म का गाना ‘ओ जाने जाना’ गाया। सलमान भी सिंगर के साथ गाना गाते नजर आए। वह बहुत मगन होकर गाना गा रहे थे। सोशल मीडिया यूजर्स को भाईजान का यह अंदाज काफी पसंद आया। 
 
तैयारियों की फोटो भी शेयर की
सलमान खान ने दबंग टूर की तैयारियों से जुड़ी एक तस्वीर भी शेयर की। वह स्ट्रेचिंग करते हुए नजर आए। स्टेज परफाॅर्मेंस की तैयारी वह कर रहे हैं। सलमान खान के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ कर रहे हैं। इसमें आर्मी ऑफिसर का रोल करेंगे। 

Previous articleछपरा चुनाव : खेसारी लाल यादव की चुनौती, क्या जला पाएंगे लालटेन? रुझानों में चल रहे पीछे
Next articleमध्य प्रदेश में लंपी वायरस का अटैक, मवेशियों के लिए कितना खतरनाक है ये वायरस
News Desk

गांव में महिलाओं ने निशांत से कहा—परिवार बढ़ाइए, अब शादी कर लीजिए

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews Bihar Politics जदयू में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सक्रिय हो...

सलमान आगा के रन आउट पर मेहदी हसन बोले– इसमें कुछ भी गलत नहीं

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस...