8.2 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeLatest NewsCM योगी ने मुस्तफाबाद का नाम बदला, अब इस नाम से जाना...

CM योगी ने मुस्तफाबाद का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

लखीमपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर-खीरी (Lakhimpur-Kheri) से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। सीएम योगी (CM Yogi) ने यहां के गांव मुस्तफाबाद (Mustafabad village) का नाम बदल (Change Name) दिया है। अब इस गांव को कबीरधाम (Kabirdham) के नाम से जाना जाएगा। सीएम योगी ने खुद लखीमपुर-खीरी में मंच से जनता को संबोधित करते हुए इस बात का ऐलान किया।

सीएम योगी ने कहा, “मैं जब यहां पर आया और मैंने गांव के बारे में पूछा तो मुझे बताया गया कि गांव का नाम मुस्तफाबाद है। मैंने पूछा कि यहां पर कितनी मुस्लिम आबादी रहती है? तो मुझे पता लगा कि यहां एक भी मुस्लिम आबादी नहीं है। लेकिन नाम मुस्तफाबाद हो गया। हमने कहा कि अब ये नाम बदलना चाहिए और इसका नाम मुस्तफाबाद नहीं, कबीरधाम रख दो। हम यहां से प्रस्ताव मंगाएंगे और प्रस्ताव मंगाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ा देंगे।”

सीएम योगी ने कहा, “बहनों और भाईयों, यही आत्मीयता का भाव है। उन लोगों ने अयोध्या को फैजाबाद किया था, प्रयागराज को इलाहाबाद किया था, कबीरधाम को मुस्तफाबाद किया था और ये हमारी सरकार है जो फैजाबाद को अयोध्या बना रही है, इलाहाबाद को प्रयागराज बना रही है और मुस्तफाबाद को कबीरधाम स्थल बनाकर के उस गौरव की दोबारा स्थापना कर आपको उससे जोड़ रही है।”

Previous articleहर रोल में दिखी अदिति राव हैदरी की चमक, ‘पद्मावत’ से ‘मर्डर 3’ तक रहा दमदार सफर
News Desk

राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे, भारत की छवि खराब कर रहे: गिरिराज सिंह का आरोप

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर देश को गुमराह...

Ananta Business Services – Smart Engineering for Digital Growth in India

Ananta Business Services combines technical expertise with smart engineering practices to support digital growth across Indian industries. The company designs technology solutions that simplify...