8.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeLatest Newsबिजली मीटर फैक्ट्री में भीषण आग, दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलसे

बिजली मीटर फैक्ट्री में भीषण आग, दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलसे

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना सेक्टर-4 में स्थित बिजली मीटर बनाने वाली एक फैक्ट्री में हुई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया।

आग की लपटें काफी तेज होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाके को खाली कराया गया। मौके पर थाना फेस-1 की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। फिलहाल आग लगने की सही वजह का पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-4 में स्थित कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड नाम की कंपनी में बिजली के मीटर बनाए जाते हैं। गुरुवार सुबह अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। हालांकि खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह से नहीं बुझ पाई थी। अधिकारियों के मुताबिक, जब फैक्ट्री में आग लगी, उस समय अंदर करीब 250 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों को जल्द से जल्द बाहर निकाला गया। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में लगी हुई है और झुलसे हुए लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Previous articleबड़ी राहत: जयशंकर और अराघची की बातचीत से Strait of Hormuz से भारतीय टैंकरों को मिली मंजूरी
Next articleLPG संकट की खबरों के बीच सरकार का बड़ा कदम, सुरेश गोपी बोले– अतिरिक्त आपूर्ति के नए रास्ते खुले
News Desk

सदन में गूंजा LPG सिलेंडर संकट, विपक्ष का हंगामा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews छत्तीसगढ़। विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन है. वहीं विपक्ष ने शून्यकाल के दौरान LPG सिलेंडर की किल्लत...

पूरे सीजन की जगह पहले 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी, BCCI ने दिया स्पष्टीकरण

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने बुधवार (11 मार्च) को आईपीएल 2026 के लिए शेड्यूल का एलान किया. लेकिन टूर्नामेंट के...