2.1 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeLatest Newsनाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के जुर्म में दो लोगों को 20...

नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के जुर्म में दो लोगों को 20 साल की जेल


गुरग्राम । हरियाणा के नूंह की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के जुर्म में दो लोगों को 20 साल के कठोर कारावास की सजा दी है। आरोपियों को 13 अक्टूबर को दोषी करार दिया गया तथा सजा गुरुवार को सुनाई गई। 
पुलिस ने बताया कि प्रत्येक आरोपी पर 52,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर उन्हें अतिरिक्त कारावास की सजा भी भुगतनी होगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव तिंजन ने यह फैसला सुनाया। दोषियों की पहचान साहिल उर्फ ​काला और रिसाल उर्फ ​सुस्सा के रूप में हुई है, जो नूंह जिले के औथा गांव के निवासी हैं। यह मामला तीन सितंबर 2021 का है।

मेहदी हसन से सुलह से इनकार, रन आउट घटना पर आगा का सख्त रुख

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान शुक्रवार को उस वक्त विवाद हुआ जब मेहदी हसन मिराज ने विवादित...

जज बनने के लिए 3 साल की वकालत अनिवार्य, Supreme Court of India का बड़ा आदेश

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक सेवा (सिविल जज जूनियर डिवीज़न) में नियुक्ति के लिए अनिवार्य 3 वर्ष के प्रैक्टिस नियम की...