10 C
London
Wednesday, February 11, 2026
HomeLatest Newsजय बाबा केदार… शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट

जय बाबा केदार… शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट


डेस्क। उत्तराखंड (Uttarakhand) के केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Temple) के कपाट आज से शीतकाल (Winter) के लिए बंद कर दिए गए। इस मौके पर केदारनाथ धाम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आज भाई दूज के मौके पर सुबह करीब 8:30 बजे अगले छह महीने के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए गए। हजारों श्रद्धालुओं ने भी बाबा के दर्शन किए। इस दौरान पूरी केदारघाटी हर हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे।

अब 6 महीने तक बाबा केदार की पूजा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी। कपाट बंद होने के बाद भगवान शिव की चल डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना होगी। यात्रा के पहले दिन, यानी आज डोली रामपुर में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को गुप्तकाशी पहुंचेगी। तीसरे दिन 25 अक्टूबर को डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। यहां बाबा केदार की पूजा-अर्चना और दर्शन की व्यवस्था पूरे 6 महीने तक की जाएगी।

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ने के आसार, बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews नई दिल्ली:  उत्तर भारत में मौसम फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, पहाड़ी राज्यों...

सोनम कपूर की गोद भराई में दिखी सनातन धर्म के ‘सीमन्तोन्नयन’ परंपरा की झलक, अभिनेत्री ने बताया महत्व

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। आठ फरवरी को अभिनेत्री की गोदभराई की रस्म...