8.1 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeBollywoodआदित्य धर की फिल्मों की फैन बनीं भूमि पेडनेकर, बोलीं– उनके साथ...

आदित्य धर की फिल्मों की फैन बनीं भूमि पेडनेकर, बोलीं– उनके साथ काम करना सपना

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

धुरंधर के पहले पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और फिल्म देखने के बाद लोग इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं, कई सेलेब्स ने भी इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर की तारीफ की। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का नाम भी जुड़ गया है।

मुझे ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट बहुत पसंद आया

हाल ही में द राइट एंगल विद सोनल कालरा के नए एपिसोड में भूमि ने माना कि ‘धुरंधर’ देखने के बाद वह आदित्य धर और रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहती हैं। इंटरव्यू के दौरान सोनल कालरा ने उनसे पूछा, ‘भूमि, आपने कई शानदार लोगों के साथ काम किया है, लेकिन ऐसा कौन-सा एक डायरेक्टर और एक एक्टर है जो अभी भी आपकी बकेट लिस्ट में है?’इस पर भूमि पेडनेकर ने जवाब दिया, ‘एक डायरेक्टर चुनना मेरे लिए मुश्किल है, क्योंकि कई लोग हैं जिनके साथ मैं काम करना चाहती हूं। मैं जरूर संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हूं। किसी भी तरह से उनके साथ काम करना मेरा सपना है।मुझे उम्मीद है कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा, क्योंकि वह एक जीनियस हैं। इसके अलावा राजकुमार हिरानी के साथ भी काम करना चाहती हूं। और अब मैं आदित्य धर के साथ भी काम करना चाहती हूं, क्योंकि मुझे ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट बहुत पसंद आया।’भूमि ने आगे कहा, ‘मैं आमतौर पर बहुत ज्यादा मस्कुलिन फिल्मों की ऑडियंस नहीं हूं। ऐसी फिल्मों में मुझे नींद आने लगती है और मैं उनसे कनेक्ट नहीं कर पाती। लेकिन ‘धुरंधर’ मुझे बहुत पसंद आई। अगर एक्टर्स की बात करूं तो मैं रणवीर सिंह की बहुत बड़ी फैन हूं उनके साथ काम करने का मौका जरूर चाहूंगी। मुझे नहीं लगता कि उनकी कोई भी परफॉर्मेंस ऐसा रहा हो जिससे मैं, एक फैन के तौर पर, निराश हुई हूं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में तो मैं उन्हें देखकर पूरी तरह ऑब्सेस्ड हो गई थी।’वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर जल्द ही इमरान खान की कमबैक फिल्म में उनके साथ नजर आने वाली हैं।

साल के बेस्ट प्लेयर चुने गए शुभमन गिल और स्मृति मंधाना, क्रिकेट अवॉर्ड्स में होगा सम्मान

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नमन अवॉर्ड 2026 की घोषणा कर दी है। यह समारोह 15 मार्च को नई...

कर्नाटक BJP कोर कमेटी की अहम बैठक, उपचुनाव के लिए नामों पर चर्चा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews कर्नाटक। भाजपा कर्नाटक के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी की कोर कमेटी ने अपनी राज्य कोर...