23.4 C
London
Wednesday, June 24, 2026
HomeBollywoodपावर रेंजर्स की नई सीरीज में प्रियंका चोपड़ा बन सकती हैं विलेन?...

पावर रेंजर्स की नई सीरीज में प्रियंका चोपड़ा बन सकती हैं विलेन? एक्ट्रेस को बताया बेस्ट कांटेंडर

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आने वाले दिनों में अपने नए प्रोजेक्ट्स से फैंस को सरप्राइज देने वाली हैं। फिल्मों की लीड हीरोइन अब विलेन बनीं नजर आ सकती हैं। ताजा रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका अमेरिका की सुपरहीरो फ्रेंचाइजी पावर रेंजर्स का हिस्सा बनने वाली हैं। सुपरहीरो फ्रेंचाइजी के आने वाले लाइव एक्शन पावर रेंजर्स में देसी गर्ल प्रियंका रीटा रेपुलसा नाम के नेगेटिव किरदार में नजर आ सकती हैं। हालांकि, ये रिपोर्ट्स अभी कन्फर्म नहीं की गई है। लेकिन प्रियंका इस पॉपुलर सीरीज का हिस्सा बनते देखना फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होने वाला है।प्रभास की हॉरर कॉमेडी ने धुरंधर को छोड़ा पीछे, पिछली फिल्मों से की कम शुरुआतये भी पढ़ें:जनवरी 2026 में रिलीज हो रही हैं ये फिल्में, सिर्फ ये एक फिल्म पड़ सकती है सब पर भ
पावर रेंजर्स में विलेन बनेंगी प्रियंका चोपड़ा डिज्नी प्लस वाली इस नई सीरीज की कास्टिंग का दौर चल रहा है। अभी कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है। लेकिन इस पॉपुलर फ्रंचाईजी का हिस्सा बनने के लिए प्रियंका चोपड़ा बेस्ट कंटेंडर मानी जा रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियंका ने अपने पिछले काम से ऑडियंस के सामने खुद को साबित किया है। उन्हें पसंद किया गया है। ऐसे में वो पावर रेंजर्स में विलेन बनने के लिए मेकर्स की आखिरी पसंद बन सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

पावर रेंजर्स को नई सीरीज

पिछली पावर रेंजर्स फ्रेंचाइजी को जबरदस्त रिएक्शन मिला है। सभी सुपरहीरो किरदारों को अलग तरह की पॉपुलैरिटी मिली है। ये किरदार पहचान बन गए। अब पावर रेंजर्स की नई सीरीज का इंतजार हो रहा है। नई सीरीज को भी जोनाथन ई। स्टाइनबर्ग और डैन शॉट्स कर रहे हैं। दोनों अपने पिछले काम से पहचान बना चुके हैं। इनके पास शानदार टीम है। साथ ही दोनों मिलकर लेखन और प्रोडक्शन का काम संभालेंगे।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में

प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में बस जाने के बाद लगातार खुद को साबित कर रही हैं। उन्हें कई बड़े बजट की फिल्मों और सीरीज का हिस्सा बनते देखा गया है। अब पावर रेंजर्स में उन्हें देखना उनके करियर ग्राफ के साथ फैंस के लिए खास होगा। उनके आने वाले हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनके पास शानदार फिल्में और सीरीज हैं। एक्ट्रेस महेश बाबू के साथ राजामौली की अगली फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी। इसके अलावा इस हफ्ते एक्ट्रेस को 83 वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स को प्रेजेंट करते हुए देखा जाएगा।

Previous articleधुरंधर की सक्सेस पर इमरान हाशमी का आया रिएक्शन, बोले- लोगों ने इतनी लंबी मूवी कैसे…
Next articleभारतीय स्वान बना शांति का प्रतीक
News Desk

BHIMSI FOUNDATION LAUNCHES DIGITAL DOOR NUMBER PLATE PROJECT

A Major Step Towards Digital Property Identification and Smart Community Development BHIMSI Foundation has launched its innovative Digital Door Number Plate Project, a transformative initiative...

Subset by Kriya Veda Brings Cellular Health to the Forefront of Wellness

As the wellness industry continues to evolve, cellular health is becoming a central focus for individuals seeking sustainable ways to support long-term vitality. Subset...