11.1 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeLatest Newsपटरी टूटने से हुआ हादसा, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी; रेलवे की...

पटरी टूटने से हुआ हादसा, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी; रेलवे की विशेषज्ञों की टीम रवाना

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

शाजापुर। जिले के मक्सी रेलवे स्टेशन (Maksi Railway Station) के पास रेल की पटरी टूट जाने से ट्रैक (Track) से गुजर रही मालगाड़ी (Freight Train) पटरी से उतरकर दो हिस्सों में बंट गई। घटना की जानकारी लगते ही रेलवे की विशेषज्ञों की टीम उज्जैन से मक्सी के लिए रवाना हुई है। मामले में रेलवे के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम मौके पर जाने के लिए रवाना हुई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल रेल यातायात सुचारू है और मौके पर स्थानीय रेलवे की टीम मौजूद है।

 

रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को एक मालगाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पटरी से नीचे उतर गई। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी उज्जैन से गुना की ओर जा रही थी। हादसे में मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। घटना के बाद रेलवे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का मुख्य कारण रेल पटरी का टूटना बताया जा रहा है। पटरी टूटते ही मालगाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

 

 

Previous articleयुवाओं को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र राष्ट्र निर्माण में हिस्सा लेने का न्योता है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
News Desk

ऊर्जा संकट और गैस की कमी पर सरकार को घेरने की तैयारी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews नई दिल्ली। संसद में लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव भले ही गिर गया हो, लेकिन...

सरकार का बयान- घबराहट के कारण बढ़ी सिलेंडर बुकिंग

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews भारत सरकार के विदेश, शिपिंग, पेट्रोलियम, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार को देश में कच्चे तेल और गैस की...