11.1 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeLatest Newsगिर सोमनाथ में भूकंप के हल्के झटके, किसी नुकसान की खबर नहीं

गिर सोमनाथ में भूकंप के हल्के झटके, किसी नुकसान की खबर नहीं

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

अहमदाबाद। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 दर्ज की गई। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों ने बताया कि अब तक कहीं से किसी प्रकार के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
अधिकारियों के अनुसार भूकंप का केंद्र गिर सोमनाथ क्षेत्र के निकट था। झटके महसूस होने के कारण लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर नहीं निकल आए। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुक्सान की कोई सूचना नहीं है। फिर भी प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 
भूकंप के झटके और खतरे को लेकर भू-विज्ञान विशेषज्ञों का कहना है कि 3.1 तीव्रता के झटके सामान्य माने जाते हैं और इनमें गंभीर नुकसान की संभावना बेहद कम होती है। इसके बावजूद संबंधित विभाग सतर्कता के साथ सभी पहलुओं की निगरानी कर रहे हैं।

Previous articleशिक्षकों की उपस्थिति लाइव डैशबोर्ड पर देख सकते हैं अधिकारी
Next articleराज्यपाल पटेल को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लगाया गया ध्वज
News Desk

ऊर्जा संकट और गैस की कमी पर सरकार को घेरने की तैयारी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews नई दिल्ली। संसद में लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव भले ही गिर गया हो, लेकिन...

सरकार का बयान- घबराहट के कारण बढ़ी सिलेंडर बुकिंग

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews भारत सरकार के विदेश, शिपिंग, पेट्रोलियम, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार को देश में कच्चे तेल और गैस की...