7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
HomeLatest Newsसहारा मीडिया ने सौंपी प्रशासनिक कमान, निज़ामी बने एडमिनिस्ट्रेटिव हेड

सहारा मीडिया ने सौंपी प्रशासनिक कमान, निज़ामी बने एडमिनिस्ट्रेटिव हेड

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

लखनऊ। सहारा इंडिया परिवार के प्रबंधन ने सहारा मीडिया (प्रिंट एवं टीवी) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अब्दुल माजिद निज़ामी को एडमिनिस्ट्रेटिव हेड नामित किया है। इस संबंध में 6 फरवरी 2026 को आधिकारिक कार्यालय आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, माननीय प्रबंधन के निर्णय के तहत अब्दुल माजिद निज़ामी को सहारा इंडिया मीडिया (प्रिंट एंड टीवी) का प्रशासनिक प्रमुख नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी के तहत वे एचआर, लीगल, अकाउंट्स, स्टोर, परचेज और सर्विस डिपार्टमेंट से जुड़े सभी कार्यों की देखरेख करेंगे।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अब्दुल माजिद निज़ामी संबंधित विभागों से जुड़े आवश्यक एचआर, लीगल और वैधानिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत होंगे। वे अपने सभी दायित्वों का निर्वहन माननीय प्रबंधन के निर्देशन और पर्यवेक्षण में करेंगे। यह आदेश सहारा इंडिया परिवार के कॉर्पोरेट एचआर की ओर से ए. ए. जैदी द्वारा जारी किया गया है। वर्तमान में अब्दुल माजिद निज़ामी सहारा इंडिया मीडिया, नोएडा से संबद्ध हैं और उनकी यह नियुक्ति संगठन के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

संसद और स्कूलों में बम की धमकी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews नई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के 9 स्कूलों को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले। मेल में...

भागवत के साथ अदनान सामी की मुलाकात पर भड़की कांग्रेस……….राष्ट्र-विरोधी कृत्य करार दिया

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मुंबई में आयोजित कार्यक्रम ने महाराष्ट्र में नया राजनीतिक...