11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeLatest Newsएनसीआर में ठंड का प्रकोप बढ़ा, बेसहारा लोग रैन बसेरो में ले...

एनसीआर में ठंड का प्रकोप बढ़ा, बेसहारा लोग रैन बसेरो में ले रहे आश्रय

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

प्रशासनिक अमला रैन बसेरों में पहुंचकर सुविधाओं की बारीकी से कर रहा जांच 

नोएडा। एनसीआर में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। जिला प्रशासन के आदेश पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं ने जगह-जगह रैन बसेरा बना दिए हैं। ठंड बढ़ते ही राहगीरों के साथ बेसहारा लोगों ने भी रैन बसेरो में आश्रय लेना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनों में रैन बसेरों में आश्रित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। रोजाना कई लोग रैन बसेरों में आकर अपनी रात गुजार रहे हैं। दरअसल शहर औद्योगिक इकाई के साथ शिक्षा का हब है। लोग रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों से भी यहां आते हैं। ऐसे लोग रैन बसेरा में रहकर अपनी रात काट रहे हैं। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तीन दिन पहले जिलाधिकारी ने शहर में बने रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें कुछ खामियां भी मिली। जिलाधिकारी के निर्देश पर रैन बसेरों में खामियों को दुरुस्त कर दिया है। दरअसल प्राधिकरण के जिम्मेदार कर्मचारियों ने रात्रि विश्राम करने वाले लोगों के लिए रैन बसेरों में बिस्तर जमीन पर ही बिछवा दिए थे, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए तत्काल चारपाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद रैन बसेरों में चारपाई की व्यवस्था कर दी गई है।
 

Previous articleअर्ध नग्न होकर बड़े तालाब पर बने आर्च ब्रिज पर चढ़ गया युवक
Next articleबीजेपी सरकार ने अरावली पर्वतमाला के 100 मीटर फॉर्मूले को क्यों मान्यता दी
News Desk

ऊर्जा संकट और गैस की कमी पर सरकार को घेरने की तैयारी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews नई दिल्ली। संसद में लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव भले ही गिर गया हो, लेकिन...

सरकार का बयान- घबराहट के कारण बढ़ी सिलेंडर बुकिंग

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews भारत सरकार के विदेश, शिपिंग, पेट्रोलियम, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार को देश में कच्चे तेल और गैस की...